तिवनी गांव में मिले दंपती के शव मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि पति ने पहले पत्नी का गला दबाकर हत्या की और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के उपरांत युवक ने फांसी लगाकर जान दी थी। इस बात का खुलासा पीएम रिपोर्ट से हुआ है। पीएम रिपोर्ट में महिला की श्वांस नली टूटी हुई मिली है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले तिवनी गांव में पति-पत्नी की लाश बंद कमरे के अंदर पड़ी मिली थी। पीएम रिपोर्ट मिलने के उपरांत पुलिस ने मृतक के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।
बिस्तर पर मिली थी महिला की लाश
उल्लेखनीय है कि 27 मई को रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत तिवनी निवासी रामनिवास कोरी पिता मंगलदीन कोरी 45 वर्ष और उसकी पत्नी शकुंतला कोरी 43 वर्ष सुबह होने के बाद भी कमरे के बाहर नहीं आए तो परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तब खिड़की पर झांककर देखा तो शकुंतला बिस्तर पर पड़ी हुई दिखी। जबकि रानिवास फंदे पर झूलता नजर आया। पुलिस मौके पर आई, जांच में पाया गया कि बिस्तर में पड़ी शकुंतला की मौत हो चुकी है। हालांकि उसके शरीर में चोट के बाहरी निशान नहीं पाए गए थे। रामनिवास का शव गमछे से लटकता मिला था।
पति-पत्नी में होता था झगड़ा
मृतक रामनिवास आर्थिक रूप से संपन्न था और वह पेशे से डंपर चालक था। उसका बड़ा बेटा परिवार समेत बैंगलोर में रहकर नौकरी करता है। जांच में तथ्य सामने आया है कि रामनिवास नशे का आदी था। रामनिवास और उसकी पत्नी शकुंतला के बीच आए दिन झगड़े होते थे। घटना की रात 12 से 3 बजे के बीच रामनिवास और शकुंतला के बीच बातचीत होती रही। पुलिस का कहना है कि झगड़े में गुस्से में आकर रामनिवास ने पत्नी शकुंतला का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी के मरने के बाद वह फांसी पर झूल गया।
टूटी मिली श्वांस नली
रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक रामनिवास और उसकी पत्नी शकुंतला के शव का पीएम चिकित्सक टीम के द्वारा कराया गया था। पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुई है, पीएम रिपोर्ट में मृतका शकुंतला की श्वांस नली टूटी हुई मिली है। उल्लेख यह किया गया है कि गला दबाए जाने से शकुंतला की मौत हुई है। रामनिवास की मौत की वजह फांसी लगना बताया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।