एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल भेजा गया। जानें जेल में कैसी कटी उनकी पहली रात और क्या है कैदी नंबर।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में जेल भेजे गए आरोपी पति समर्थ और सास (रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह) के शुरुआती 18 घंटे जेल में बेहद सामान्य दिनचर्या के बीच बीते। जहां एक ओर रिटायर्ड जज मां जेल में बेफिक्र सोईं, वहीं आरोपी पति पूरी रात घबराहट में करवटें बदलता रहा।
जेल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम को जेल दाखिल होने के बाद दोनों का प्राथमिक मेडिकल चेकअप किया गया। रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट मिलीं और उन्होंने अधिकारियों को बताया कि उनकी कोई नियमित दवा नहीं चल रही है। जेल की पहली रात गिरिबाला सिंह ने आराम से पूरी नींद ली। इसके उलट, उनका बेटा समर्थ बेहद घबराया हुआ नजर आया। वह रातभर बैरक के फर्श पर बिछी टिप्टी (चटाई) पर बेचैनी में करवटें बदलता रहा। समर्थ का विस्तृत मेडिकल चेकअप बुधवार को किया जाना है।
मंगलवार शाम करीब 5 बजे पुलिस टीम दोनों आरोपियों को कोर्ट से लेकर सेंट्रल जेल पहुंची। इसके बाद शाम 6 बजे दोनों को आम कैदियों की तरह ही रात का भोजन परोसा गया। अलग-अलग बैरकों में रहते हुए दोनों ने कढ़ी-पकौड़े और रोटी खाई। जेल प्रशासन के अनुसार, दोनों की तरफ से किसी विशेष डाइट की मांग नहीं की गई, हालांकि गिरिबाला सिंह ने चने की दाल खाने से मना कर दिया।
दिलचस्प बात यह है कि जिन अदालती आदेशों पर कभी अपराधी भोपाल सेंट्रल जेल भेजे जाते थे, मंगलवार को उसी जेल के रिकॉर्ड में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को आमद नंबर 71 दिया गया, जो अब जेल में उनकी नई पहचान है। कोर्ट के निर्देशानुसार उन्हें अन्य सामान्य बंदियों से अलग महिला विंग के मेडिकल खंड में रखा गया है, जहां उनके साथ 4 अन्य महिला कैदी हैं। वहीं, ट्विशा के पति समर्थ सिंह को सेंट्रल जेल की बैरक नंबर-4 के बी खंड में रखा गया है। समर्थ को आमद नंबर 1782 आवंटित हुआ है और उसकी बैरक में 15 अन्य कैदी मौजूद हैं।
बुधवार सुबह जेल मैनुअल के तहत दोनों को नाश्ते में नमकीन दलिया और चाय दी गई। मां-बेटे दोनों ने एक जैसी डाइट ली। बुधवार सुबह ही गिरिबाला सिंह और समर्थ से मुलाकात करने उनका बड़ा बेटा सिद्धार्थ जेल पहुंचा। उसने पहले भाई समर्थ से और फिर मां गिरिबाला सिंह से मुलाकात की।
जेल अधिकारियों से बातचीत के दौरान पूर्व जज गिरिबाला सिंह बेहद संजीदा और आत्मविश्वास से भरी नजर आईं। उन्होंने केस को लेकर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा, "हमें कानून पर पूरा भरोसा है। मैंने और मेरे बेटे ने कुछ भी गलत नहीं किया है।"
जेल नियमों के मुताबिक दोनों को एक-एक थाली, कटोरी और चादर दी गई है। दैनिक टाइम-टेबल यह रहेगा।
सुबह 07:00 बजे: नाश्ता
दोपहर 11:00 से 12:00 बजे: दोपहर का भोजन
दोपहर 03:00 बजे: चाय
शाम 06:00 बजे: रात का खाना
भोपाल के सप्रे संग्रहालय में 'पुरखों को प्रणाम' पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने युवा पीढ़ी से हिन्दी पत्रकारिता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया और उनकी जीवनी 'पीर पराई जाने रे' का लोकार्पण हुआ।
एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल भेजा गया। जानें जेल में कैसी कटी उनकी पहली रात और क्या है कैदी नंबर।
सतना शहर में बिजली आपूर्ति बाधित होने से बढ़ीं शिकायतों पर डीई सिटी ने अधिकारियों की बैठक ली। सीएम हेल्पलाइन और 1912 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए गए।
सतना जिले में 800 से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। संजीवनी क्लीनिक, टीकाकरण और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का संचालन बाधित रहा, जबकि कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
पहला विवाह छुपाकर दूसरी शादी करने के केस में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायमूर्ति गजेंद्रसिंह ने दूसरी शादी और भरण-पोषण से संबंधित एक केस में फैसला सुनाते हुए टिप्पणी की कि अंतरिम भरण-पोषण तय करते समय कोर्ट पक्षकारों के आचरण और संबंधों की वास्तविकता को ध्यान में रखती है।
देशभर में आंधी-बारिश से पारा नीचे आ गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 4 जून को केरलम के तट पर पहुंच जाएगा।
ट्विशा शर्मा की मौत के हाई प्रोफाइल केस में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने केस के मुख्य आरोपित समर्थ सिंह और उनकी मां, पूर्व जज गिरिबाला दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कोर्ट से जेल वारंट जारी होने के बाद, दोपहर ठीक 3:39 बजे सीबीआइ की टीम दोनों आरोपियों को अलग-अलग गाड़ियों में लेकर गांधीनगर सेंट्रल जेल पहुंची।
एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल और दुर्लभ ऑपरेशन को अंजाम दिया है। 52 वर्षीय मरीज के शरीर से एक साथ पित्त नली (Bile Duct) और किडनी का कैंसर सफलतापूर्वक हटा दिया गया। जानिए इस मेडिकल चमत्कार के बारे में।
वरिष्ठ न्यायाधीश विवेक रूसिया मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए हैं। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा के सुप्रीम कोर्ट प्रमोट होने के बाद केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
MP High Court ने मंडला की 16 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की 31 सप्ताह के गर्भपात की याचिका खारिज की। कोर्ट ने कहा- गंभीर एनीमिया के कारण पीड़िता की जान को खतरा है, राज्य सरकार उठाएगी बच्चे का जिम्मा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह