उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।

उज्जैन। स्टार समाचार वेब
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत सती गेट के पास स्थित प्राचीन 'खड़े हनुमान' मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रशासन द्वारा इसे हटाने की कार्रवाई 4 सितंबर को शुरू की गई थी, लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद भी मूर्ति को अपनी जगह से हिलाया नहीं जा सका है। हालांकि, प्रशासन की ओर से मंदिर के आसपास के अधिकांश हिस्से को तोड़ा जा चुका है और फिलहाल यह मूर्ति एक टेंट के नीचे सुरक्षित है, जबकि दूसरी ओर प्रशासन का यह अजीब बयान सामने आया है कि प्रतिमा हटाने की कोई कोशिश ही नहीं की गई थी।

इस पूरे घटनाक्रम के विरोध में गुरुवार को साध्वी हर्षानंद गिरि (हर्षा रिछारिया) खड़े हनुमान मंदिर पहुंचीं। उन्होंने वहां पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रतिमा को हटाने के प्रशासनिक प्रयासों का कड़ा विरोध किया। साध्वी ने प्रशासन से मंदिर पहुंचकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने, विधि-विधान से पूजा करने और उसी स्थान पर मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लेने की मांग की है। उन्होंने सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो वे अनशन और बड़ा धरना-प्रदर्शन करेंगी। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इतनी शक्ति मिले कि वे बाबा के सम्मान के लिए आवाज उठा सकें।
प्रतिमा को सुरक्षित रूप से हटाने या उसके आसपास की भौगोलिक स्थिति का जायजा लेने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। इसी कड़ी में IIT इंदौर की एक विशेषज्ञ टीम ने सोमवार को मंदिर का दौरा कर जांच की थी, और गुरुवार को टीम एक बार फिर खड़े हनुमान मंदिर पहुंचकर तकनीकी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। मंदिर के मुख्य पुजारी महेश बैरागी के मुताबिक, शुरुआत में प्रतिमा को सुरक्षित तरीके से अन्यत्र स्थानांतरित करने पर सशर्त सहमति बनी थी। लेकिन नगर निगम की टीम द्वारा प्लास्टर और मलबा हटाए जाने के दौरान संरचना को नुकसान पहुंचने की आशंका पैदा हो गई, जिसके बाद कार्रवाई रोककर विशेषज्ञों को बुलाया गया।

सड़क के बीच स्थित खड़े हनुमान की यह मूर्ति अब सोशल मीडिया पर चर्चा का मुख्य केंद्र बन गई है। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इस विवाद से जुड़े वीडियो और रील्स धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं, जिसके चलते मध्य प्रदेश के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, नागपुर और राजस्थान जैसे विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंच रहे हैं। महाकाल दर्शन के लिए आने वाले लोग भी अब विशेष रूप से खड़े हनुमान के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
मामले को लेकर धार्मिक संगठनों और संतों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। महामुक्तेश्वरी धाम के पीठाधीश्वर पंडित शंकर लक्ष्मीनारायण जोशी ने प्रतिमा को हटाने का विरोध करते हुए प्रशासन से कोई वैकल्पिक रास्ता निकालने की अपील की है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि नीलगंगा क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान भी धार्मिक संरचनाओं को बचाते हुए मार्ग निकाला गया था, वैसी ही कोई व्यावहारिक व्यवस्था यहां भी अपनाई जानी चाहिए।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।
प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री और सहायता राशि वितरित की। उन्होंने दीनदयाल रसोई में भोजन की गुणवत्ता परखी और पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया।
सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने गोबरांव बायपास के पास बीएलएस 108 एंबुलेंस का औचक निरीक्षण किया। चालक-ईएमटी से जानकारी लेकर मरीज के परिजन से फीडबैक लिया और नि:शुल्क, सुरक्षित सेवा के निर्देश दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह