उज्जैन की सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान 'अल्लाह' से जुड़े एक सवाल पर विवाद छिड़ गया है। बीकॉम और बीबीए के पेपर में पूछे गए इस सवाल की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।

उज्जयिनी (मध्य प्रदेश)। स्टार समाचार वेब
उज्जैन स्थित सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों के घेरे में है। सोमवार, 6 अप्रैल को आयोजित स्नातक तृतीय वर्ष की फाउंडेशन परीक्षा में पूछे गए एक विवादास्पद प्रश्न को लेकर छात्र संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। मामला संज्ञान में आते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच समिति गठित कर दी है।
सोमवार को बीकॉम, बीबीए और बीसीए (तृतीय वर्ष) के परीक्षार्थियों के लिए 'भाषा एवं संस्कृति' विषय के फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रश्नपत्र (कोड- K1041AB) में 'ईश्वर की अवधारणा' खंड के तहत एक बहुविकल्पीय प्रश्न पूछा गया।
प्रश्न था: "अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं है..." इसके उत्तर के लिए चार विकल्प दिए गए थे:
सोमेश्वर
खुदा
शक्तिवान
दंड देने वाला
इस प्रश्न के सामने आते ही रतलाम सहित मालवा क्षेत्र के कई संगठनों ने इसे धार्मिक रूप से संवेदनशील बताते हुए आपत्ति जताई। विरोध बढ़ने पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनिल कुमार शर्मा ने स्पष्ट किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे परीक्षा समिति (Examination Committee) को सौंप दिया गया है।
कुलसचिव का पक्ष:
"विश्वविद्यालय के के अनुसार, यदि कोई प्रश्न विवादित पाया जाता है, तो विषय विशेषज्ञों की समिति उसकी समीक्षा करती है। यह देखा जा रहा है कि प्रश्न पाठ्यक्रम (Syllabus) के दायरे में था या नहीं। यदि समिति किसी भी प्रकार की लापरवाही या गलती पाती है, तो संबंधित पेपर सेटर (Examiner) को कारण बताओ नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे एक अकादमिक मामला बताते हुए कहा है कि अंतिम निर्णय कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही लिया जाएगा। वर्तमान में यह जांच की जा रही है कि क्या 'ईश्वर की अवधारणा' विषय के तहत इस प्रकार के विशिष्ट धार्मिक संदर्भों वाले प्रश्न पूछना विश्वविद्यालय के मानकों के अनुरूप है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।