झांसी रेलवे स्टेशन पर पूर्व सीएम उमा भारती के साथ बड़ा हादसा टला। समय से पहले छूटी पंजाब मेल में चढ़ने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने की मदद। रेल मंत्री को पत्र लिखकर रेलवे की व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल।

उमाभारती फाइल फोटो
झांसी। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती रविवार को झांसी रेलवे स्टेशन पर एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचीं। रेलवे संचालन में हुई तकनीकी और व्यावहारिक चूक के कारण उन्हें चलती हुई 'पंजाब मेल' ट्रेन में चढ़ना पड़ा। इस घटना के बाद उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखकर रेलवे की आधुनिक सुविधाओं में 'व्यावहारिक संवेदनशीलता' की कमी पर कड़े सवाल उठाए हैं।
रेल मंत्री को लिखे पत्र में उमा भारती ने पूरी घटना का ब्यौरा देते हुए झांसी स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज निकलवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वह अपनी शारीरिक असमर्थता के कारण समय से काफी पहले स्टेशन पहुँच गई थीं। रेलवे अधिकारियों ने उनके लिए बैटरी गाड़ी की व्यवस्था की थी ताकि उन्हें एक्सीलेटर या पैदल चलने में असुविधा न हो। लेकिन, प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 4 की ओर जाते समय रास्ते में एक मालगाड़ी के गुजरने और फिर एक हाथ-ठेले के ट्रैक में फंस जाने के कारण उनकी बैटरी गाड़ी काफी देर तक रुकी रही।
उमा भारती ने आरोप लगाया कि जब वह प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर पहुँचीं, तो पंजाब मेल अपने निर्धारित समय से 2 मिनट पहले ही रवाना हो चुकी थी। ट्रेन को चलता देख वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने चेन खींची, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें चलती ट्रेन में सवार कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें स्थानीय अधिकारियों की गलती नहीं है, बल्कि यह पूरी व्यवस्था रेल संचालन से जुड़े अधिकारियों की लापरवाही का परिणाम है।
दैनिक भास्कर से बातचीत में उमा भारती ने भावुक होते हुए कहा कि यह केवल उनके साथ हुई व्यक्तिगत घटना नहीं है, बल्कि देश के हजारों यात्रियों की रोज की व्यथा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि स्टेशन तो आधुनिक बनाए जा रहे हैं, लेकिन उनमें मानवीय संवेदनशीलता का अभाव है। भारी सामान और बच्चों को गोद में लिए महिलाएं, दिव्यांगजन और बुजुर्ग अक्सर ऐसी अव्यवस्थाओं के कारण प्लेटफॉर्म पर दौड़ते-भागते नजर आते हैं, जो किसी बड़े हादसे को निमंत्रण देता है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री को याद दिलाया कि इससे पहले उन्होंने मथुरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के प्रति संवेदनहीनता को लेकर भी शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही रेल मंत्री से मिलकर झांसी और मथुरा की इन घटनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगी ताकि भविष्य में किसी आम यात्री को ऐसी जानलेवा स्थिति का सामना न करना पड़े।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर राजस्थान सरकार से स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि वह कोई अनहोनी नहीं चाहता। अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की SIR प्रक्रिया के दौरान हटाए गए 58 लाख वोटरों के मामले में चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। जानें क्या है पूरा विवाद और कोर्ट की अहम टिप्पणी।
आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं और अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में बढ़ते मामलों और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानें।
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में पूर्व टेंपल ऑफिसर राजेंद्र चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानें पूरी घटना और जांच से जुड़े अपडेट।
अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा प्रायश्चित अनुष्ठान की शुरुआत। पुलिस रिमांड और राजनीतिक बयानों के बीच पूरी अपडेट।
नीट पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल 20वें दिन में प्रवेश कर चुका है। जानें स्वास्थ्य की स्थिति, विपक्षी नेताओं का समर्थन और 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च की पूरी जानकारी।
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी भरी एक पर्ची मिली। हालांकि, जांच के बाद यह धमकी पूरी तरह अफवाह साबित हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। भारत बना दुनिया का 5वां देश। जानें ट्रेन की खासियत और पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें।
आतंकवाद रोधी दस्ता ने गुजरात के विभिन्न जिलों में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गुजरात एटीएस ने जिन पाकिस्तान आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनका संबंध पिछले माह पकड़े गए देश के आठ आतंकियों के साथ बताऐ जा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आज सुबह-सुबह एक भीषण रेल हादसा हो गया। यहां स्कूल वाहन को यात्री ट्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।