टीकमगढ़ में उमा भारती ने कहा कि शादियों में करोड़ों की फिजूलखर्ची भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है। नेताओं और उद्योगपतियों से सादगी अपनाने की अपील की। बच्चों में बढ़ती हीन भावना पर भी जताई चिंता।

टीकमगढ़। स्टार समाचार वेब
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि देश में शादियों में बढ़ती फिजूलखर्ची समाज और व्यवस्था—दोनों के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि कई नेता और बड़े उद्योगपति अपनी शादियों में करोड़ों रुपये केवल दिखावे पर खर्च कर देते हैं, जबकि इसी धन से हजारों जरूरतमंद बेटियों के विवाह कराए जा सकते हैं।
उन्होंने इसे “भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली आदत” बताते हुए कहा कि यदि समाज सीमित साधनों में आयोजन करना शुरू कर दे, तो यह भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन बन सकता है। उमा भारती ने कहा, “पहले नारा था ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’, अब कहना पड़ेगा ‘भ्रष्टाचारी भारत में रहो, लेकिन सुधर जाओ।’” पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने जोर देकर कहा कि भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगले दस वर्षों तक पद पर बने रहना जरूरी है। पूर्व मुख्यमंत्री अपनी माता के नाम पर आयोजित यात्रा के बाद मीडिया से चर्चा कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों और उद्योगपतियों से अपील की कि वे शादियों में दिखावा न करें। उन्होंने कहा कि नेताओं की इज्जत पद और कार्य के कारण पहले से ही होती है, इसलिए अनावश्यक खर्च करने का कोई लाभ नहीं है।
हाइलाइट्स
उमा भारती ने शादियों में करोड़ों की फिजूलखर्ची को बताया भ्रष्टाचार की वजह
नेताओं और उद्योगपतियों से सादगीपूर्ण विवाह करने की अपील
बच्चों में बढ़ती हीन भावना और सामाजिक प्रतिस्पर्धा पर चिंता व्यक्त
उद्योगपतियों की शादियों के निमंत्रण स्वीकार न करने का फैसला
उमा भारती ने बताया कि वह अब उद्योगपतियों की अतिश्योक्तिपूर्ण शादियों में शामिल नहीं होतीं और अपने सुरक्षा कर्मियों को भी ऐसे निमंत्रण स्वीकार न करने का निर्देश दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि समाज में सुविधाओं को लेकर प्रतिस्पर्धा इतनी बढ़ गई है कि बच्चे हीन भावना से ग्रस्त होने लगे हैं। माता-पिता अपने बच्चों को पीछे न रहने देने की होड़ में भ्रष्टाचार तक करने लगते हैं। जबकि अच्छे संस्कार और जीवनशैली सीमित संसाधनों में भी दी जा सकती है। उन्होंने समाज और नेताओं से आग्रह किया कि शादियों में अनावश्यक खर्च बंद करें और सादगी को बढ़ावा दें, ताकि सामाजिक असमानता और भ्रष्टाचार दोनों कम किए जा सकें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।