1 फरवरी को पेश होने वाले बजट 2026 से मिडिल क्लास, किसानों और निवेशकों को क्या मिलेगा? इनकम टैक्स स्लैब, पीएम किसान निधि और रेलवे के लिए क्या हैं बड़ी घोषणाएं, पढ़ें विस्तार से।

प्रतीकात्मक छवि
नई दिल्ली. बिजनेस डेस्क, स्टार समाचार वेब
1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार नौवां बजट पेश करने जा रही हैं। इस बार बजट से न केवल मिडिल क्लास, बल्कि किसानों और उद्योग जगत को भी बड़ी उम्मीदें हैं। आर्थिक सर्वे के सकारात्मक संकेतों के बीच आम जनता को "राहत के पिटारे" की प्रतीक्षा है।
मिडिल क्लास हमेशा बजट के केंद्र में रहता है। इस बार की प्रमुख मांगें हैं:
स्टैंडर्ड डिडक्शन (Standard Deduction): उम्मीद है कि इसे ₹75,000 से बढ़ाकर ₹1,00,000 किया जा सकता है, जिससे सीधे तौर पर वेतनभोगी वर्ग को फायदा होगा।
इनकम टैक्स स्लैब: न्यू टैक्स रिजीम के तहत ₹12 लाख तक की आय को टैक्स फ्री करने के बाद अब चर्चा है कि ₹13 लाख से ₹15 लाख तक की आय पर राहत मिल सकती है।
सेक्शन 80C और 80D: पुरानी टैक्स व्यवस्था (Old Regime) में निवेश की सीमा ₹1.5 लाख से बढ़ाकर ₹2 लाख करने और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम (80D) पर छूट बढ़ाने की मांग की जा रही है।
कृषि प्रधान देश के लिए सरकार "क्लाइमेट स्मार्ट" खेती पर जोर दे सकती है:
PM-किसान सम्मान निधि: किसानों को मिलने वाली सालाना ₹6,000 की राशि को बढ़ाकर ₹9,000 किए जाने की प्रबल संभावना है।
खेती के लिए तकनीक: ड्रोन खेती, जैविक खेती और सौर पंप (KUSUM योजना) के लिए बजट आवंटन बढ़ाया जा सकता है।
MSP और भंडारण: फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर नई घोषणाएं और अनाज भंडारण के लिए आधुनिक गोदामों के निर्माण पर फोकस रहने की उम्मीद है।
घर खरीदारों के लिए यह बजट गेमचेंजर हो सकता है:
ब्याज में छूट: होम लोन के ब्याज पर मिलने वाली ₹2 लाख की छूट (Section 24b) को बढ़ाकर ₹5 लाख करने की मांग रियल एस्टेट सेक्टर कर रहा है।
किरायेदारों को राहत: महानगरों में बढ़ते किराये को देखते हुए HRA (House Rent Allowance) की सीमा में बदलाव की उम्मीद है।
वंदे भारत और अमृत भारत: इस बजट में 300 से अधिक नई वंदे भारत ट्रेनों की घोषणा हो सकती है।
रेलवे बजट: सुरक्षा और आधुनिकीकरण के लिए रेल बजट को ₹3 लाख करोड़ के पार ले जाया जा सकता है।
डिजिटल कनेक्टिविटी: 5G के बाद अब 6G की तैयारियों और ग्रामीण इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट के लिए फंड बढ़ाया जा सकता है।
सराफा बाजार के लिए एक बड़ी उम्मीद 'सिल्वर लोन' को लेकर है। चांदी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए इसे कोलैटरल (गारंटी) मानकर लोन देने की योजना गेमचेंजर साबित हो सकती है। साथ ही, सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती की उम्मीद भी बरकरार है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय शेयर बाजार के लिए विदेशों से रेड सिग्नल मिल रहे थे और जिसका डर था वही हुआ। आज खुलते के साथ ही शेयर मार्केट औंधे मुंह गिर गया। इस बड़ी गिरावट के बीच पावर ग्रिड, टाटा स्टील, मारुति, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स और टाइटन जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर बिखरे हुए दिखाई दिए।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बिहार में 50,000 से 60,000 करोड़ रुपये के बड़े निवेश का एलान किया है। भागलपुर के पीरपैंती में पावर प्रोजेक्ट और सारण में आई हॉस्पिटल का उद्घाटन। पढ़ें पूरी खबर।
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम आज एक बार फिर एक रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए गए। इससे पहले गैस कंपनियों ने शुक्रवार को सीएनजी की कीमतें दो रुपए प्रति किलो बढ़ा दी थी। पिछले तीन दिन में सीएनजी तीन रुपए महंगी हुई है।
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों के लिए नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट पर तीन रुपए प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगा दिया है। इसके साथ ही डीजल और जेट फ्यूल पर टैक्स घटाया है।
अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे मुकदमे के निपटारे पर सहमति दी है।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिर कारोबारी दिन शुक्रवार की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। इससे पहले मार्केट में गुरुवार के कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखने को मिली थी।
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार में राहत की किरण नजर आ रही है। बीते कुछ दिनों से बिकवाली का दबाव झेल रहे बाजार के प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबर करते दिख रहे हैं। हालांकि, शुरुआती कारोबार में बढ़त के बाद बेंचमार्क सूचकांकों पर बिकवाली का जोर दिखा।
देश में आज से दूध महंगा हो गया है। देर शाम दिग्गज कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने एक के बाद एक अपनी पैकेज्ड मिल्क की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था और गुरुवार को महंगाई का झटका देश की जनता को लगा है।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत को लेकर छाई अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा है। विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली के दबाव के कारण इक्विटी बाजारों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भारी दबाव दिखा।
बीते रविवार को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी और 24 घंटे के भीतर ही अपनी इस अपील को दोहराया भी था। अब सरकार ने गोल्ड को लेकर एक बड़ा फैसला ले लिया है।