केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट को लेकर सतना में सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। सत्तापक्ष ने बजट को विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव बताते हुए इसे सर्वस्पर्शी, समावेशी और जनकल्याणकारी करार दिया, वहीं विपक्ष ने बजट को कॉरपोरेट हितों का दस्तावेज बताते हुए महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मध्यम वर्ग की उपेक्षा का आरोप लगाया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केन्द्रीय बजट को लेकर सत्ता और विपक्ष की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आयी हैं। सत्ता पक्ष ने इसे जहां विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करने वाला बजट बताया वहीं विपक्ष ने इसे कारर्पोरेट जगत के हित का बताते हुए बजट को पूरी तरह से निराशाजनक कहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पेश यह बजट आम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ-साथ हर वर्ग के लिए लाभकारी है। बजट में नई कर व्यवस्था के तहत टैक्स स्लैब में बदलाव कर मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत दी गई है, जिससे उनकी बचत में इजाफा होगा। यह बजट समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति से लेकर उद्योगपतियों तक, सभी के लिए प्रगति के नए द्वार खोलेगा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करेगा।
प्रतिमा बागरी,नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री
बजट में आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत को अपना लक्ष्य मानकर प्रावधान किए गए है। बजट से रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता में वृद्धि, परिवारों को क्रय शक्ति में बढ़ावा तथा अधोसंरचना के निर्माण में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। देश की विकास दर 7 प्रतिशत से अधिक रहने का दावा किया गया है। बजट में भारत का उज्जवल भविष्य दिखाई दे रहा है, जो वर्ष 2047 में विकसित भारत के उड़ान का आधार बनेगा। इस बजट में राजकोषी घाटा कम करने तथा महंगाई को कम करने एवं विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के लिए मजबूत आधार रखा गया है। नागरिकों की सार्मथ्य बढ़ेगी। दुनिया का सबसे बड़ा डाटा सेंटर बन रहा है।
गणेश सिंह, सांसद
आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की ओर कदम बजट के माध्यम से बढ़ाया गया है बजट में सभी वर्गों का विशेष ख्याल रखते हुए हर क्षेत्र के लिए कुछ न कुछ बजट में प्रावधान किया गया है। बजट युवाओं, किसानों, महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बजट में मध्यम वर्ग से लेकर हर वर्ग की जरूरत का ख्याल रखा गया है। बजट 2047 तक विकसित भारत का रोडमैप है।
अनिल जायसवाल, पूर्व स्पीकर नगर निगम
यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में दूरदर्शी एवं जनहितैषी है। इसमें युवा, किसान, महिला, गरीब और मध्यम वर्ग के लिए नए अवसर सृजित किए गए हैं, जिससे आत्मनिर्भर भारत की नींव और मजबूत होगी। यह बजट केवल आर्थिक दस्तावेज नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं, आत्मविश्वास और उज्जवल भविष्य का प्रतिबिंब है।
योगेश ताम्रकार, महापौर
केंद्रीय बजट में हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, जलमार्ग विकास, पर्यटन, खेल, आयुष, मेडिकल टूरिज्म, एमएसएमई, कार्बन कैप्चर, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं रोजगार से जुड़े प्रावधान देश की दीर्घकालीन विकास रणनीति का मजबूत आधार हैं।
भगवती प्रसाद पांडेय, जिला अध्यक्ष भाजपा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और वित्त मंत्री के कुशल मार्गदर्शन में प्रस्तुत किया गया बजट देश के उज्जवल भविष्य का रोड मैप है। मध्यम वर्ग को राहत और बेहतर सुविधाएं और युवाओं के सपने को नई उड़ान देने वाला बजट है।
नीता सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा
केंद्रीय बजट 2026-27 आम जनता के लिए राहत लेकर आया है। इस बजट से रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी कई वस्तुएं सस्ती होंगी, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा। भारत का बजट सर्वहारा वर्ग के लिए फायदेमंद। इस बार बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया गया है जिससे देश में महंगाई की दर में अभूतपूर्व कमी आएगी साथ ही कैंसर आदि की दवाई भी सस्ती होने से आमजन को राहत मिलेगी।
कमलाकर चतुर्वेदी
केंद्रीय बजट 2047 के विकसित भारत को समर्पित है। यह बजट विश्वास पर आधारित विकास का बजट है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का बजट है। यदि भारत को दुनिया के नक्शे पर अग्रणी बनना है, तो हमें उन सभी क्षेत्रों पर ध्यान देना होगा।
प्रहलाद कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट विकास-उन्मुख और व्यावहारिक है। इसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ आम नागरिक और उद्योगों को नई गति मिलेगी और आत्मनिर्भर भारत का सपना और सशक्त होगा।
डॉ. श्रीराम मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा
यह बजट उम्मीदों से भरा है। किसानों, छात्रों से लेकर सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों, हेल्थकेयर वर्कर्स का ध्यान रखते हुए रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाए गए है। इसके साथ ही कमाई के अवसरों को बढ़ाने के कई उपाय किए गए हैं। 12 लाख रुपये तक की आय वालों को आयकर से छूट देकर सरकार ने अर्थव्यवस्था को बड़ा प्रोत्साहन देने का काम किया है।
प्रियांशा उरमलिया, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा
बजट विकसित भारत के सपनों को साकार करने वाला है, वैश्विक मंदी और अमेरिकी टैरिफ युद्ध के बीच वित्त मंत्री ने वित्तीय अनुशासन को कायम रखते हुए हर वर्ग के लोगों को राहत प्रदान करने का सराहनीय प्रयास किया है, इस बजट में रक्षा, स्वास्थ्य, निवेश एवं इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता प्रदान करते हुए विकसित भारत के मार्ग को प्रशस्त करने का सराहनीय प्रयास किया गया है।
प्रभा पाण्डेय, महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा सतना
बजट सर्वस्पर्शी, समावेशी और विकासोन्मुख, यह देश की मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए दूरगामी परिणामों वाला बजट है। बजट में देश की सुरक्षा सहित गरीबों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं के हित की बहुत सारी बातें शामिल है। आमजन को लाभान्वित करने वाला संतुलित बजट।
मनीष तिवारी
यह बजट गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को समर्पित बजट है,जो सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक सशक्तिकरण को आगे बढ़ाता है।
श्याम लाल गुप्ता,मीडिया प्रभारी भाजपा
535 लाख करोड़ का बजट देश के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा। बजट में विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत को लक्ष्य मानकर सबसे ज्यादा घरेलू उत्पाद पर जोर दिया गया है । बजट में कृषि और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। बजट समाज के हर वर्ग के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुखी है।
अतुल सिंह परिहार
जनहितैसी केन्द्रीय बजट। बजट में गरीब एवं किसानो के लिए बरदान साबित होगा यह बजट भारत के आम जनमानस को ध्यान में रखते हुए सभी वर्गो के हितों के लिए बनाया गया है।
पुष्पराज कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो
केंद्रीय बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए लगभग 1.39 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 3 आयुर्वेदिक एम्स की स्थापना पुराने संस्कृति से आयुर्वेद जोड़ने का सफलम प्रयास है। बजट में स्कूल और उच्च शिक्षा दोनों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार ने शिक्षा-रोजगार के बेहतर समन्वय हेतु 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप स्थापित करने की घोषणा की है।
डॉ आशीष तिवारी, प्राध्यापक, वाणिज्य संकाय
यह बजट देश के करोड़ों युवाओं, किसानों, कर्मचारियों, बेरोजगारों और मध्यमवर्ग की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। बजट में न तो महंगाई से राहत का प्रावधान है, न बेरोजगारी कम करने की ठोस योजना और न ही किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का जिÞक्र सरकार ने कॉरपोरेट को खुश करने के लिए टैक्स ढांचे में बदलाव किए, लेकिन किसानों एवं आम नागरिकों के लिए कुछ भी नही।
संतोष पाण्डेय, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस
बजट विकास की दिशा में बढा कदम है, स्वास्थ, शिक्षा, सडक, रोजगार के साथ समावेशी विकास के लिए सरकार के प्रयास सराहनीय हैं बजट पर पूर्णतया अमल हो।
सुरेंद्र शर्मा, जदयू
बजट निराशाजनक। केन्द्र सरकार द्वारा वास्तविक समस्याओं को नजर अंदाज किया गया है मंहगाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, किसानों एवं युवाओं के रोजगार को भी अनभिज्ञ रखा गया है। मध्यवर्गीय, गरीबों के लिए बजट में कुछ भी नहीं है।
सविता अग्रवाल, पूर्व प्रदेश महामंत्री कांग्रेस
केंद्रीय बजट में कर्मचारियों की अपेक्षाओं की अनदेखी की गई है, विशेष रूप से आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा न होना निराशाजनक है। हालांकि, बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे सामाजिक क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो एक सकारात्मक पहल है।
शैलेन्द्र त्रिपाठी, प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष राज्य शिक्षक संघ
बजट का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया
केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण सतना में भी देख और सुना गया। इसके लिए सेमरिया चौक में स्थित एक मैरिज गार्डन में बड़ी स्क्रीन लगाई थी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बजट को देश की आर्थिक प्रगति, निवेश, उद्योग, रोजगार सृजन और सबका साथ सबका विकास की भावना को सशक्त करने वाला बताया।इस मौके पर पूर्व महापौर विमला पांडेय, ममता पांडेय, मुरारी सोनी, बालेन्द्र गौतम संजय तीर्थवानी, जिला मंत्री संजीव दुबेदी, अभिषेक तिवारी, रविन्द्र सिंह सेठी, सुनील मिश्रा, गीतेश्वर सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, महेंद्र तिवारी, विंध्य चेंबर महामंत्री संदीप जैन अंजना तिवारी, नीता सोनी, प्रभा पांडेय,रत्ना चतुवेर्दी, हिमांशु सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह