रायसेन में आयोजित 'उन्नत कृषि महोत्सव 2026' में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को आधुनिक तकनीक और ई-फॉर्म्स ऐप की सौगात दी। जानें खेती और बोनस से जुड़ी बड़ी खबरें।

रायसेन के दशहरा मैदान में 11 अप्रैल 2026 को ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ हुआ। 13 अप्रैल तक चलने वाले इस त्रि-दिवसीय आयोजन का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती से ऊपर उठाकर आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार व्यवस्था से जोड़ना है। इस महोत्सव में बीज चयन, खाद प्रबंधन, आधुनिक सिंचाई और बैंकिंग सुविधाओं के समाधान के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान किसानों की सुविधा के लिए ‘ई-फॉर्म्स’ (e-Forms) ऐप भी लॉन्च किया गया।

गेहूं पर बोनस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि इस वर्ष 40 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देकर किसानों से 2625 रुपये के मूल्य पर गेहूं की खरीदी की जा रही है।
सिंचाई और बिजली: प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाया गया है और अब किसानों को दिन के समय भी खेती के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।
कृषि कल्याण वर्ष: मध्य प्रदेश सरकार वर्ष 2026 को 'कृषि कल्याण वर्ष' के रूप में मना रही है।
फूड प्रोसेसिंग पर जोर: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मध्य प्रदेश में 55 नई दाल मिलें खोली जाएंगी और सरकार दलहन की शत-प्रतिशत खरीदी MSP पर करेगी।
कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि देश की प्रगति के लिए किसान और जवान दोनों का सम्मान सर्वोपरि है। रक्षा मंत्री ने किसानों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए सॉइल हेल्थ कार्ड और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि जैसे कदमों को क्रांतिकारी बताया। वहीं, शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को हॉर्टिकल्चर हब बनाने और कृषि रोडमैप के जरिए किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प दोहराया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।