सीधी जिले की मीडिया इनफ्लुएंसर लीला साहू की सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो ने सरकार को आखिरकार मजबूर कर ही दिया। चुरहट विधानसभा क्षेत्र के खड्डी खुर्द-बगैहा टोला मार्ग की बदहाल हालत पर लगातार आवाज़ उठाने के बाद अब 10.50 किलोमीटर की सड़क के निर्माण के लिए 448.63 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिले के चुरहट विधानसभा क्षेत्र के खड्डी इलाके की रहने वाली मीडिया इनफ्लुएंसर लीला साहू द्वारा यूट्यूब पर बीते 1 वर्ष से लटके सड़क निर्माण और अपने तथा गांव की अन्य गर्भावस्था की महिलाओं को लेकर सीधी जिले के सांसद के नाम जारी किए गए वीडियो के वायरल होने के उपरांत देश के नेशनल मीडिया में खबरें हिट होने का असर अब दिखाई देने लगा है, जिस खड्डी खुर्द बगैहा टोला सड़क की बात लीला साहू बार-बार अपने वीडियो में करती रही हैं उस चर्चित सडक का निर्माण अब ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा संभाग सीधी कराएगा। तत्संबंध में ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा संभाग सीधी के कार्यपालन यंत्री द्वारा जिला पंचायत सीधी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र भेजा गया है। भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अंतर्गत गजरी से खड्डी खुर्द बगैहा टोला लंबाई 10.50 किलोमीटर सडक का निर्माण होना है। बगैहा टोला ग्राम पंचायत खड्डी खुर्द अंतर्गत आता है। जिसे गजरी जनपद पंचायत मझौली से जोड़े जाने हेतु 10.50 किलोमीटर लंबाई में बारहमासी मार्ग का निर्माण कराना है। खड्डी खुर्द से बगैहा टोला की दूरी 2 किलोमीटर है। जिसमें लगभग 1 किलोमीटर में मार्ग के एक तरफ जंगल है एवं दूसरी तरफ बस्ती है। वर्तमान में डब्ल्यूबीएम मार्ग 2 किलोमीटर लंबाई बना है। जिसमें सीधी से बगैहा टोला तक बस भी चलती है। लेकिन मार्ग क्षतिग्रस्त है। जिसका सुधार कराना आवश्यक है। बगैहा टोला के गजरी जनपद पंचायत मझौली की तरफ जोड़ते हेतु कुल 10.50 किलोमीटर लंबाई में बारहमासी मार्ग का निर्माण कराना होगा। जिसका प्राक्कलन 448.63 लाख का तैयार कराया गया है। जिला पंचायत से तैयार किए गए प्राक्कलन पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
अंतत: लीला की लड़ाई रंग लाई
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं गर्भवती लीला साहू की सड़क निर्माण की मुखर आवाज रंग लाई है। उनके द्वारा लगातार सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर सडक निर्माण की मांग की जा रही थी। सोशल मीडिया में उसकी जंग ने आखिर सडक निर्माण की राह को प्रशस्त किया है। लीला साहू सडक निर्माण की मांग को लेकर राजनेताओं सहित जन प्रतिनिधियों से भी मिली थीं। आखिर उनके सतत प्रयासों से अब सडक निर्माण के लिए प्रशासनिक कार्यवाही भी तेज हो चुकी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।