पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं पर हमलों का दौर जारी है। अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, वहीं हुगली में सांसद कल्याण बनर्जी भी हमले में घायल हो गए हैं। ममता बनर्जी ने इसे बड़ी साजिश बताया है।

कोलकाता । स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद शुरू हुआ सियासी घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दो बड़े सांसदों पर हमले की खबरें सामने आई हैं। एक तरफ जहां शनिवार को डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं रविवार को हुगली में टीएमसी के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी पर भी हमला हुआ है, जिसमें वे घायल हो गए हैं।
शनिवार को दक्षिण सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ित कार्यकर्ताओं से मिलने गए अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर रातभर छापेमारी की और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस हमले को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे एक सोची-समझी साजिश करार देते हुए कहा कि अगर अभिषेक ने हेलमेट नहीं पहना होता, तो इस हमले में उनकी जान भी जा सकती थी।
अभिषेक बनर्जी को पहले अपोलो और फिर बेले व्यू अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ से अब उन्हें घर शिफ्ट कर दिया गया है। ममता बनर्जी ने त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। ममता का आरोप है कि भाजपा नेताओं और दक्षिण कोलकाता के डीसीपी की ओर से डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन को धमकी भरे फोन आ रहे थे ताकि अभिषेक को जल्द डिस्चार्ज किया जा सके। ममता ने कहा कि अगर अभिषेक की हालत गंभीर नहीं थी, तो उन्हें इंटेंसिव थेरेपी यूनिट (ITU) में क्यों रखा गया? और फिर अचानक छुट्टी क्यों दे दी गई? अब अभिषेक बनर्जी का इलाज उनके घर पर ही फैमिली डॉक्टर की देखरेख में होगा। घर पर ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य जरूरी मेडिकल उपकरण लगा दिए गए हैं।
अभी अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि रविवार को हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमले की खबर आ गई। कल्याण बनर्जी विधानसभा चुनाव के बाद अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में ज्ञापन सौंपने चंडीतला पुलिस स्टेशन गए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस स्टेशन के बाहर भारी भीड़ ने कल्याण बनर्जी को घेर लिया। टीएमसी का आरोप है कि हमला करने वाले भाजपा समर्थक थे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कल्याण बनर्जी पहले थाने के बाहर नारेबाजी करते दिख रहे हैं, लेकिन उसके बाद वे सिर पकड़कर जमीन पर लेट गए। हमले के विरोध में वे थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्हें अपने सिर के पिछले हिस्से पर कपड़ा रखे (चोट को सहलाते) हुए देखा गया।
यह भी पढ़ें...
पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, कपड़े फाड़े, अंडे फेंके
एअर इंडिया फ्लाइट एआई-2379 के पायलट का साइकोएक्टिव टेस्ट पॉजिटिव आने पर एयरलाइन ने उसे बर्खास्त कर दिया है। फुकेट से दिल्ली आ रही इस उड़ान के दौरान विमान 300 फीट नीचे गिर गया था।
सीबीआई ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत 20 राज्यों में 89 जगहों पर छापेमारी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिजिटल अरेस्ट के तीन बड़े मामलों में 41 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हुआ है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेस 7 सितंबर को देहरादून में सीएम आवास तक मार्च निकालेगी।
जंतर-मंतर पर CJP एक्टिविस्ट निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
बच्चों को घर के खाने से ज्यादा बाहर मिलने वाला जंक फूड खाना पसंद होता है। स्कूल के बाहर कई सारी चिप्स, कुरकुरे, कोल्ड ड्रिंक्स और दूसरे जंक फूड को बच्चे खरीदकर खाते हैं। ऐसे में ये सारी चीजें कम उम्र से ही ज्यादा खाना उनकी सेहत पर असर डालती हैं।
कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरण किताब को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' को भारत में प्रकाशित करेगी।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। मेलोनी की सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना सुबह 9 बजे बे नंबर-6 पर विमान को पार्क करते समय हुई। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार बंद होने से रोजी रोटी का संकट है। घर और दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शुक्रवार की आधी रात ठीक 2:55 बजे, जब पूरा देश गहरी नींद में था, तब आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक बड़ी ऐतिहासिक चुनौती का सामना कर रहे थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह