विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान की नशरा संधू ने हांगकांग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह।

स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार समाचार वेब
विमेंस एशिया कप में रोमांचक मुकाबलों और नए कीर्तिमानों बनने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार रात खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की स्टार गेंदबाज नशरा संधू ने हांगकांग के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 7 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। यह पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के लिए टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। एशिया कप में महज 6 दिन के भीतर यह दूसरा सबसे बड़ा गेंदबाजी रिकॉर्ड दर्ज किया गया है, इससे पहले 2 सितंबर को श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने इंडोनेशिया के खिलाफ 5 रन देकर 7 विकेट लिए थे। दुबई में खेले गए ग्रुप-ए के इस आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया।
नशरा संधू के टी-20 इंटरनेशनल करियर में यह पहला मौका है जब उन्होंने पांच या उससे अधिक विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने यास्मिन दसवानी को कैच आउट करने के बाद मरीना लैम्पलॉ, मरियम बीबी, शांजीन शाहजाद, एलिसन सिउ और इकरा सहार को पवेलियन की राह दिखाई। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने ओमैमा सोहैल के 13 रन पर 5 विकेट लेने के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। खास बात यह है कि नशरा का यह प्रदर्शन पाकिस्तान के पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट इतिहास में सर्वश्रेष्ठ टी-20 गेंदबाजी स्पेल बन गया है, जिससे उन्होंने सुफियान मुकीम (5/3) के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।
नशरा ने अपने कोटे के 4 ओवरों में महज 7 रन खर्च किए और इस दौरान 18 डॉट बॉल फेंकी। यानी उन्होंने अपनी 75 प्रतिशत गेंदों पर हांगकांग की बल्लेबाजों को एक भी रन बनाने का मौका नहीं दिया। अपने पूरे स्पेल में उन्होंने एक भी वाइड या नो-बॉल नहीं फेंकी, जो उनकी अनुशासन भरी गेंदबाजी को दर्शाता है। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में भी नाबाद 3 रन का योगदान दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम के लिए शवाल जुल्फिकार ने सर्वाधिक 47 रनों की पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके जड़े। इसके अलावा आयशा जफर ने 26 रन और कप्तान फातिमा सना ने नाबाद 24 रनों का योगदान दिया, जिससे टीम 143 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। हांगकांग की तरफ से जॉयलीन कौर सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट झटके।
144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान फातिमा सना और सदिया इकबाल ने शुरुआती झटके देकर हांगकांग की कमर तोड़ दी। कैरी चान ने 30 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेलकर टीम को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। पूरी टीम 19 ओवर में महज 71 रन पर सिमट गई।
ग्रुप-ए में पाकिस्तान ने 3 मैचों में 2 जीत दर्ज करते हुए कुल 4 अंक हासिल किए और टीम भारत के बाद दूसरे स्थान पर रही। अब पाकिस्तान का सामना आगामी 11 सितंबर को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका की टीम से होगा।
विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान की नशरा संधू ने हांगकांग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह।
ईशान किशन ने 2026 दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए 270 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में बड़ा मुकाम हासिल किया। जानें पूरी खबर और स्कोरकार्ड।
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।
मुंबई में हुई बीसीसीआई की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव देवजित सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' पद की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है।
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नीचे खिसक गए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शानदार छलांग लगाई है। जानिए सभी ताजा अपडेट्स।
भारत के सबसे युवा15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नए-नए इतिहास लिख रहा है। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी-2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में दीप्ति ने 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ दीप्ति विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।
श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल के कारण ICC ने 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से वापस ले ली है। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके आर्थिक नुकसान
नीरज चोपड़ा टखने की गंभीर चोट के कारण एशियन गेम्स, डायमंड लीग फाइनल और वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह