×

पांचवीं बार पुल हुआ जर्जर : सेतु निगम के अधिकारियों को एसडीएम ने मौके पर बुलाया, मरम्मत शुरू

By: Gulab rohit

Aug 02, 20255:54 PM

view1

view0

पांचवीं बार पुल हुआ जर्जर : सेतु निगम के अधिकारियों को एसडीएम ने मौके पर बुलाया, मरम्मत शुरू

गंजबासौदा। लगातार हो रही बारिश के कारण बेतवा नदी उफान पर है। गंजबासौदा-अंबा नगर मार्ग स्थित ऐतिहासिक पुल तीन दिन तक पानी में डूबा रहा। जैसे ही पानी उतरा, पुल की जर्जर स्थिति सामने आ गई। स्लैब का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुल पर यातायात पूर्णतः बंद कर दिया है। ट्रैफिक को वैकल्पिक मागों से डायवर्ट कर दिया गया है। यह पुल अब तक पांचवीं बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। पहली बार 1992 में इसकी हालत बिगड़ी थी। इसके बाद 2017, 2019, 2022 और अब पुनः 2025 में यह जर्जर हो गया है। गौरतलब है कि जिस स्थान पर 2022 में मरम्मत की गई थी, वहीं हिस्सा फिर से टूट गया है। वहां पर भरे गए मटेरियल के नीचे फिर से बड़ा गड्डा नजर आने लगा है। मरम्मत कार्य में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है।
110 बर्ष पुराना पुल, अब कामचलाऊ 
बेतवा नदी पर बना यह पुल लगभग 110 बर्ष पुराना है। इसे
ग्वालियर स्टेट के समय अलग पत्थर व चूना मसाले से बनाया गया था। समय के साथ इसकी स्थिति बेहद खराब हो गई है। इसे 'कामचलाऊ' पुल घोषित किया गया है। लगातार क्षति के कारण सेतु निगम द्वारा 2019 में नया पुल बनाने की मंजूरी दी गई थी। उस समय निर्माण लागत 14 करोड़ तय की गई थी। अब रिवाइज्ड एस्टीमेट के अनुसार यह लगभग 20 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
बैराज बनने से पुराने पुल की उपयोगिता समाप्त
जानकारी के अनुसार गंजबासौदा और कुरवाई के बीच कोठा नदी पर बैराज निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह लगभग 70% पूरा हो चुका है। बैराज में पानी भरने के बाद बेतवा का पुराना पुल हमेशा डूब में रहेगा। इस पर एक फीट तक पानी रहेगा, जिससे इसकी उपयोगिता लगभग खत्म हो जाएगी। सिंचाई विभाग द्वारा मार्च में योजना के लिए ट्रायल शुरू किया जाएगा। इसलिए नए पुल का निर्माण अगले साल तक पूरा होना जरूरी है।
यातायात व्यवस्था बदली गई
मरम्मत के दौरान अंबा नगर की ओर जाने वाले वाहनों को बरी घाट पुल से डायवर्ट किया गया है। सिरोंज, अशोकनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को अब राजेंद्र नगर से तैयार नए मार्ग से ले जाया जा रहा है। यह सप्ट हैवी ट्रैफिक के लिए बनाया गया है। इससे अंबा नगर की ओर से ट्रैफिक का दबाव कम होगा। ट्रैफिक को 10 किलोमीटर चक्कर देकर नहीं चलना पड़ेगा। शहर से सिरोंज की उतनी ही दूरी इस मार्ग से है जितनी अंबा नगर मार्ग के माध्यम से रहती है।
नया पुल अब भी अधूराः दुर्भाग्यवश, 
कई बार ड्राइंग स्वीकृति, संशोधन और भू-स्वामियों से भूमि अधिग्रहण में आ रही बाधाओं के कारण नया पुल अब तक पूर्ण नहीं हो पाया है। वर्तमान में पूर्वी दिशा के पहुंच मार्ग को लेकर भूमि विवाद की स्थिति बनी हुई है। इससे निर्माण कार्य फिर से उप पड़ा है। इससे पहले कोरोना वायरस आने के दो साल काम बंद रहा। जैसे-तैसे काम शुरू किया। तो नए पु नए पुल के हाइट लेवल तक बेतवा का पानी बाढ़ के दौरान पहुंच गया। इसके कारण इसकी डाइंग बदलनी पड़ी।
ट्रैफिक बरी घाट पुल से डायवर्ट
बेतवा नदी पर बना गंज पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण सेतु निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया है। मरम्मत पूरी होने तक ट्रैफिक बरी घाट पुल से डायवर्ट किया गया है। 
विजय राय, एसडीएम, गंजबासौदा

COMMENTS (0)

RELATED POST

सिरोंज में सावन के अंतिम सोमवार को निकली विशाल कावड़ यात्रा, तीन किमी लंबी रही भक्तों की कतार

1

0

सावन के चौथे और अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर सिरोंज में बाबा विश्वनाथ धाम तीर्थ क्षेत्र देवपुर कावड़ यात्रा समिति के तत्वावधान में एक भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। भगवा वस्त्र धारण किए हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने इस यात्रा में भाग लिया।

Loading...

Aug 04, 2025just now

रीवा में फिर मंडरा रहा है अगस्त का डर: 52 साल पहले हुआ था बारिश का रिकार्ड, अब दोबारा एक्टिव हुआ है मानसून

रीवा में अगस्त महीने का इतिहास हमेशा भयावह रहा है। वर्ष 1972 में 683 मिमी बारिश का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना था। वर्ष 2016 में 677 मिमी बारिश ने करीब-करीब यह रिकॉर्ड तोड़ दिया था। क्या 2025 का अगस्त फिर लाएगा बाढ़ और तबाही? जानिए पिछले 10 वर्षों की बारिश के आंकड़े और 24 घंटे की सबसे भारी बारिश के दिन।

Loading...

Aug 04, 2025just now

रीवा कलेक्ट्रेट की 9 करोड़ की ज़मीन मात्र ₹500 के स्टाम्प पर 15 साल के लिए दे दी गई, गवाह बना चपरासी — पूरा मामला गोपनीय रखा गया

रीवा कलेक्ट्रेट की बहुमूल्य 9 करोड़ की ज़मीन को केवल ₹500 के स्टाम्प पर 15 साल की लीज़ पर इंडियन कॉफी हाउस को दे दिया गया। एग्रीमेंट को पूरी तरह गोपनीय रखते हुए गवाह के रूप में चपरासी से साइन कराए गए। क्या यह प्रशासनिक चूक है या साज़िश? जानिए इस ज़मीन सौदे का पूरा पर्दाफाश।

Loading...

Aug 04, 2025just now

मऊगंज के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील में लापरवाही: चूल्हे पर बन रहा 450 बच्चों का खाना, बच्चों को नहीं मिल पा रहा पूरा भोजन

मऊगंज के पिपराही माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे मील योजना की खुली पोल—जय माता स्व सहायता समूह द्वारा 450 बच्चों का भोजन पिछले 20 दिनों से चूल्हे पर पकाया जा रहा है। बच्चों को मीनू के अनुसार पोषणयुक्त खाना नहीं मिल पा रहा, सिर्फ दाल-चावल परोसा जा रहा है। शिकायत के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Loading...

Aug 04, 2025just now

मऊगंज में अन्नदाता बेहाल: डीएपी और यूरिया की भारी किल्लत से फसल पर संकट, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

मऊगंज में खाद की भारी किल्लत से किसान परेशान हैं। खरीफ फसल की बुवाई के अंतिम चरण में यूरिया और डीएपी की अनुपलब्धता से फसलें सूखने लगी हैं। प्रशासनिक लापरवाही और बिचौलियों की कालाबाजारी से किसानों में आक्रोश है। अगस्त क्रांति मंच ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।