प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बालोतरा में अत्याधुनिक रिफाइनरी का उद्घाटन किया और जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का शिलान्यास किया। जानें पीएम के भाषण की मुख्य बातें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान दौरे के दौरान राज्य को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात दी। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने सुबह करीब 10:40 बजे जोधपुर से की, जहाँ उन्होंने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया और 'उड़ान-2.0' योजना की शुरुआत की। इसके बाद, दोपहर में बालोतरा के पचपदरा पहुँचकर उन्होंने देश की सबसे आधुनिक रिफाइनरी का उद्घाटन किया और इसके कंट्रोल रूम का जायजा लिया।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में वैश्विक ऊर्जा संकट का जिक्र करते हुए कहा कि युद्ध के कठिन हालातों के बावजूद भारत ने अपने संसाधनों का बेहतर प्रबंधन किया। उन्होंने बताया कि युद्ध के कारण यदि सरकार ने हस्तक्षेप न किया होता, तो घरेलू गैस की कीमतें 2 हजार रुपए तक पहुँच सकती थीं। भारत की कूटनीति का ही परिणाम रहा कि ईंधन की आपूर्ति के लिए 25-26 देशों पर निर्भर रहने वाला भारत अब 40 देशों से ईंधन प्राप्त कर रहा है, जिससे आम जनता को महंगाई से बड़ी राहत मिली है।
भाषण के दौरान पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार केवल परियोजनाओं का शिलान्यास नहीं करती, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करना भी जानती है। उन्होंने पचपदरा रिफाइनरी में हालिया हादसे के बावजूद तेजी से काम पूरा करने वाली टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि "नया भारत" किसी भी बड़ी चुनौती से पीछे नहीं हटता और अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करता है।
पानी की समस्या पर बोलते हुए पीएम मोदी ने राजस्थान और गुजरात के बीच नर्मदा जल समझौते को याद किया। उन्होंने बताया कि जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे और वसुंधरा राजे राजस्थान की मुख्यमंत्री थीं, तब उन्होंने बिना किसी विवाद के गुजरात का नर्मदा जल राजस्थान तक पहुँचाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा क्षेत्रवाद या बंटवारे की राजनीति में विश्वास नहीं रखती, बल्कि "राष्ट्र प्रथम" की भावना से कार्य करती है, ताकि देश के हर कोने में विकास की धारा पहुँच सके।
पेट्रोलियम मंत्रालय के नए आदेश के अनुसार, जिन इलाकों में पाइपेड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध है, वहां एलपीजी कनेक्शन अनिवार्य रूप से सरेंडर करना होगा। समयानुसार पीएनजी न अपनाने पर एलपीजी कनेक्शन रद्द किया जा सकता है। जानें नए नियम।
हरिद्वार में 'वन नेशन वन इलेक्शन' कार्यक्रम के दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव ने कंगना रनौत के बयानों का करारा जवाब दिया। साथ ही एक देश-एक चुनाव के फायदों पर भी बात की।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने DGCA के पूर्व फ्लाइंग ट्रेनिंग निदेशक कैप्टन अनिल गिल और विमानन कंपनियों पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। रिश्तेदारों के नाम पर शेल कंपनियां बनाकर विमानों की खरीद-फरोख्त और लीज के जरिए करोड़ों की हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
भारत में चीनी के दाम बहुत तेजी से बढ़े हैं। सिर्फ अगस्त में ही चीनी के दाम 20 फीसदी तक बढ़े हैं। चीनी उद्योग का कहना है कि देश में चीनी की कमी नहीं है। वहीं मध्यप्रेदश की राजधानी भोपाल में मिठास पर महंगाई का चाबुक चल गया है।
23 अगस्त को चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग की याद में मनाए जा रहे तीसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो अध्यक्ष डॉ. वी नारायणन ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में अंतरिक्ष क्षेत्र की भूमिका बेहद निर्णायक होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने यमुना बाढ़ मैदान मामले में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन को बड़ी राहत दी है। NGT का 2017 का आदेश रद्द करते हुए 5 करोड़ रुपये वापस करने का निर्देश दिया है।
पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) ने 6 राज्यों में 1,800 किमी लंबी नई एलपीजी पाइपलाइन बिछाने को मंजूरी दे दी है। जानिए इस 7,000 करोड़ रुपये के मास्टरप्लान से जुड़ी पूरी जानकारी।
सज्जन कुमार के निधन के बाद कांग्रेस नेताओं के बयानों से नाराज सिख समुदाय ने राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन किया। 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों ने कांग्रेस से माफी की मांग की है।
15 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी 23 अगस्त से शुरू हो रही दिलीप ट्रॉफी में पूर्वी क्षेत्र (East Zone) की ओर से खेलते नजर आएंगे। जानिए टूर्नामेंट में उनकी भूमिका और आगे की राह से जुड़ी पूरी जानकारी।
जातिगत जनगणना में ओबीसी कॉलम हटाने पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा है। अनिल जयहिंद ने इसे देश के 52% पिछड़े वर्ग के साथ विश्वासघात बताते हुए एनडीए सहयोगियों से सवाल करने की मांग की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह