×

बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

By: Star News

May 18, 202510:07 PM

view16

view0

बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

विदिशा। पुलिस कंट्रोल रूम विदिशा में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी की उपस्थिति में जिले के समस्त थाना कोर्ट मुंशी एवं न्यायालय कोर्ट मोहर्रिर की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।।बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा थानावार स्थाई वारंट,समंस, गिरफ्तारी वारंट की तामीली,अपराधों के चालान की न्यायालय में प्रस्तुति तथा न्यायिक कार्यवाही में पुलिस की भूमिका की गहन समीक्षा की गई। बैठक में निम्न मुख्य निर्देश दिए गए कि चिन्हित एवं सनसनीखेज प्रकरणों में शत-प्रतिशत साक्ष्य प्रस्तुति सुनिश्चित कराई जाए। इसी प्रकार अन्य गंभीर अपराधों में भी साक्ष्य एवं साक्षी को समय पर प्रस्तुत किया जाए। न्यायालय से भेजे जाने वाले समंस एवं वारंट ऑफलाइन के बजाय ऑनलाइन माध्यम से भेजे जाएं। समंस वारंट का तामिली प्रतिशत बढ़ाया जाए। थानों द्वारा भेजे जाने वाले समंस/वारंट के त्वरित निष्पादन हेतु प्रत्येक थाना स्तर पर निष्पादन अधिकारी नियुक्त किया जाए। निष्पादन अधिकारी द्वारा समंस/वारंट की तामीली में पेशी दिनांक की प्रतीक्षा न करते हुए, प्राप्त होते ही तत्काल तामील कराई जाए एवं उसकी रिपोर्ट सीसीटीएनएस पोर्टल पर दर्ज की जाए। ऑनलाइन प्राप्त समंस/वारंट को अन्य थानों में स्थानांतरित न किया जाए जब तक ऐसा करना आवश्यक न हो। ई-समन/वारंट की समय से तामीली कराना अनिवार्य है। सभी कोर्ट मुंशी एवं मोहर्रिरों को निर्देशित किया गया कि न्यायिक प्रक्रिया में समयबद्धता, पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित की जाए, जिससे न्यायालयीन कार्यों में पुलिस की कार्यकुशलता और सुदृढ़ हो सके। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, रक्षित निरीक्षक भूर सिंह चौहान सहित समस्त थानों के न्यायालय कोर्ट मुंशी एवं कोर्ट मोहर्रिर उपस्थित रहे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

उज्जैन वेदविद्या प्रतिष्ठान में छात्र की छड़ी से बेरहमी से पिटाई; बिस्तर पर सोने पर मिली तालिबानी सजा

उज्जैन वेदविद्या प्रतिष्ठान में छात्र की छड़ी से बेरहमी से पिटाई; बिस्तर पर सोने पर मिली तालिबानी सजा

उज्जैन के वेदविद्या प्रतिष्ठान में एक छात्र को छड़ी से पीटे जाने का वीडियो वायरल हुआ है। बिस्तर बदलने जैसी मामूली बात पर शिक्षक ने छात्र को बुरी तरह पीटा। जानें इस घटना की पूरी सच्चाई।

Loading...

Mar 22, 20266:41 PM

डिप्टी सीएम ने डीन को फटकारा, बोले आपकी मंशा ठीक नहीं लगती

डिप्टी सीएम ने डीन को फटकारा, बोले आपकी मंशा ठीक नहीं लगती

रीवा मेडिकल कॉलेज बैठक में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला भड़के, डीन पर भुगतान रोकने के आरोप। लंबित बिल और सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी, सुधार के सख्त निर्देश दिए।

Loading...

Mar 22, 20263:59 PM

महिला के गर्भाशय से तीन किलो गांठ सफल सर्जरी में निकाली, स्वास्थ्य बेहतर

महिला के गर्भाशय से तीन किलो गांठ सफल सर्जरी में निकाली, स्वास्थ्य बेहतर

रीवा के मिनर्वा हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी सफल, महिला के गर्भाशय से 3 किलो गांठ निकाली गई। लंबे समय से पीड़ित महिला अब स्वस्थ, विशेषज्ञ टीम की कुशलता से मिला नया जीवन।

Loading...

Mar 22, 20263:54 PM

कीमती लकड़ी घोटाले में चालक गिरफ्तार, दो आरक्षक लाइन अटैच, मास्टरमाइंड फरार

कीमती लकड़ी घोटाले में चालक गिरफ्तार, दो आरक्षक लाइन अटैच, मास्टरमाइंड फरार

रीवा के मऊगंज में लकड़ी घोटाला उजागर, ट्रक चालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार। दो आरक्षक लाइन अटैच, थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध। 18 लाख की लकड़ी खुर्द-बुर्द, मास्टरमाइंड अब भी फरार।

Loading...

Mar 22, 20263:51 PM

मैहर को बड़ी सौगात, दो एकड़ में बनेगा 30 बिस्तर का आयुष अस्पताल, जमीन तलाशने का काम तेज

मैहर को बड़ी सौगात, दो एकड़ में बनेगा 30 बिस्तर का आयुष अस्पताल, जमीन तलाशने का काम तेज

मैहर में 30 बिस्तरीय आयुष अस्पताल की मंजूरी, दो एकड़ जमीन की तलाश जारी। अस्पताल बनने से स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, आयुर्वेद चिकित्सा को मिलेगा बढ़ावा।

Loading...

Mar 22, 20263:48 PM