×

वडोदरा में 43 साल पुराना पुल टूटा, कई वाहन गिरे, नौ लोगों की मौत

गुजरात में महिसागर नदी पर बने ब्रिज का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। इस दौरान कई वाहन नदी में जा गिरे। यह ब्रिज 43 साल पुराना था। वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला यह गंभीरा ब्रिज उस समय गिर गया, जब भारी ट्रैफिक था।

By: Arvind Mishra

Jul 09, 202510:23 AM

view17

view0

वडोदरा में 43 साल पुराना पुल टूटा, कई वाहन गिरे, नौ लोगों की मौत

  • गुजरात में भारी बारिश के कारण वडोदरा में तबाही

  • वीडियो वायरल: एक ट्रक आधे-टूटे पुल पर लटका 

    अहमदाबाद। स्टार समाचार वेब

गुजरात में महिसागर नदी पर बने ब्रिज का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। इस दौरान कई वाहन नदी में जा गिरे। यह ब्रिज 43 साल पुराना था। वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला यह गंभीरा ब्रिज उस समय गिर गया, जब भारी ट्रैफिक था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक आधे-टूटे पुल पर लटका नजर आ रहा है। पुल टूटने पर दो ट्रक, एक बोलेरो समेत 4 वाहन नदी में गिर गए। एक ट्रक टूटे सिरे पर फंस गया। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 को स्थानीय लोगों ने बचाया। वहीं दावा किया जा रहा है कि मृतकों की संख्य बढ़ भी सकती है। फायर ब्रिगेड की तीन टीमें रेस्क्यू के लिए भेजी गई। दरअसल, गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश ने भयंकर तबाही मचा रखी है। वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल भी नदी में ढह गया। हादसे के वक्त पुल पर कई वाहन मौजूद थे, जो पुल के साथ ही नदी में बह गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हादसे के समय ब्रिज से गाड़ियां गुजर रही थीं। गुजरात सरकार ने मेडिकल समेत इंजीनियरों की टीमें भी भेजीं हैं। हादसे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। इसकी जांच की जा रही है।

आठ घायल अस्पताल में भर्ती

हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। 6 लोगों को पादरा अस्पताल और 2 को वडोदरा के सयाजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। लोगों का कहना था कि 43 साल पुराने इस पुल की मरम्मत के लिए प्रशासन को कई बार सूचित किया जा चुका है। प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई न किए जाने के कारण आज यह हादसा हुआ है। 

5 की जान बची

गंभीरा पुल महिसागर नदी पर बना था, जो वडोदर और आणंद को आपस में जोड़ता था। हालांकि तेज बारिश के कारण नदी उफान पर थी, जिससे पुल टूट कर नदी में बह गया। दमकल कर्मियों ने फौरन रेस्क्यू आपरेशन चलाते हुए 5 लोगों की जान बचा ली। पुल टूट जाने की वजह से वडोदरा और आणंद के बीच संपर्क प्रभावित हुआ है। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी है। पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर दिया है।

दोनों तरफ लगा लंबा जाम

पुल टूट जाने की वजह से वडोदरा और आणंद के बीच संपर्क प्रभावित हुआ है। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी है। पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर दिया है। यह पुल टूटने से लोगों की आवाजाही पर बड़ा असर पड़ेगा। अब लोगों को वडोदरा से आणंद या आणंद से वडोदरा जाने के लिए 40 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा।

कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता अमित चावड़ा ने भी गंभीरा पुल के टूटने का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इसे लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। गंभीरा पुल लंबे समय से खराब अवस्था में था। इसे लेकर प्रशासन से कई शिकायतें की गईं, मगर उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

2022 में हुई थी 135 लोगों की मौत 

गुजरात में यह हादसा 2022 के मोरबी पुल त्रासदी की याद दिलाता है। 30 अक्टूबर 2022 को मच्छु नदी पर बना सस्पेंशन ब्रिज अचानक टूट गया था, जिसमें 135 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और 180 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हादसे के वक्त पुल पर करीब 300-400 लोग मौजूद थे। इस मामले में ओरेवा समूह के प्रमुख जयसुख पटेल के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। राज्य के लोग आज भी उस दर्दनाक घटना को नहीं भूले हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

लोकसभा में हेल्थ–नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल पास, सिगरेट और पान मसाला पर अतिरिक्त टैक्स

लोकसभा में हेल्थ–नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल पास, सिगरेट और पान मसाला पर अतिरिक्त टैक्स

लोकसभा ने हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल पारित किया। सिगरेट और पान मसाला जैसे हानिकारक उत्पादों पर अतिरिक्त टैक्स लगेगा, जिससे जुटा फंड सुरक्षा और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करेगा।

Loading...

Dec 05, 20256:02 PM

सुरक्षा की कीमत पर राहत : इंडिगो फ्लाइट संकट: DGCA ने FDTL नियमों में राहत दी

सुरक्षा की कीमत पर राहत : इंडिगो फ्लाइट संकट: DGCA ने FDTL नियमों में राहत दी

इंडिगो की 1200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल होने के बाद DGCA ने FDTL के दूसरे चरण पर अस्थायी रोक लगाई। पायलटों को अब पहले की तरह 36 घंटे का साप्ताहिक आराम मिलेगा।

Loading...

Dec 05, 20255:48 PM

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद विवाद: हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार, हुमायूं कबीर 6 दिसंबर को करेंगे शिलान्यास

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद विवाद: हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार, हुमायूं कबीर 6 दिसंबर को करेंगे शिलान्यास

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद शिलान्यास विवाद पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने दखल देने से मना किया। TMC से निलंबित हुमायूं कबीर 6 दिसंबर को नींव रखने पर अड़े। सुरक्षा के लिए 19 कंपनियां तैनात।

Loading...

Dec 05, 20254:22 PM

भारत-रूस शिखर सम्मेलन 2025: मोदी-पुतिन की बैठक में न्यूक्लियर, आतंकवाद और यूक्रेन शांति पर बड़ी सहमति

भारत-रूस शिखर सम्मेलन 2025: मोदी-पुतिन की बैठक में न्यूक्लियर, आतंकवाद और यूक्रेन शांति पर बड़ी सहमति

भारत-रूस शिखर सम्मेलन 2025 में पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने न्यूक्लियर प्रोजेक्ट, आतंकवाद विरोध, यूक्रेन शांति प्रयास, ऊर्जा सप्लाई और 30 दिन के ई-टूरिस्ट वीजा पर बड़े ऐलान किए। जानिए बैठक की पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Dec 05, 20253:33 PM

संसद में ‘राम’ ने कहा- मस्जिद और मदरसा में लगाया जाए सीसीटीवी कैमरा

संसद में ‘राम’ ने कहा- मस्जिद और मदरसा में लगाया जाए सीसीटीवी कैमरा

टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने आज संसद में बड़ी डिमांड की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि मेरे बयान का मकसद किसी धर्म-समुदाया का विरोध नहीं है। दरअसल, लोकसभा के शून्यकाल के दौरान मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल ने मस्जिदों और मदरसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की।

Loading...

Dec 05, 20251:27 PM