कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आपत्तिजनक टिप्पणी के मानहानि केस में बयान दर्ज कराने उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर पहुंचे। जिले के एमपी-एमएलए कोर्ट में उनकी पेशी हुई। यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है।

बयान दर्ज कराने उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर पहुंचे।
सुलतानपुर। स्टार समाचार वेब
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आपत्तिजनक टिप्पणी के मानहानि केस में बयान दर्ज कराने उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर पहुंचे। जिले के एमपी-एमएलए कोर्ट में उनकी पेशी हुई। यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है। दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज यानी शुक्रवार को सुलतानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर हुए। 313 में राहुल का बयान दर्ज किया गया। 27 मिनट तक वह जज के समक्ष अपनी सफाई पेश करत हुए कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए मुझ पर साजिशन केस किया गया है। इस संबंध में शीघ्र प्रमाण कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करूंगा। अगली सुनवाई नौ मार्च को होगी।
कोर्ट में सुरक्षा रही पुख्ता
इस दौरान कोर्ट परिसर की सुरक्षा कड़ी की गई थी। कोर्ट परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इसके पूर्व की सुनवाई में राहुल गांधी अदालत में उपस्थित नहीं हुए थे। उनके अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल ने उन्हें केरल में होने का प्रार्थना पत्र देकर समय मांगा था।
शाह पर की थी टिप्पणी
गौरतलब है कि कर्नाटक में एक प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर राहुल ने अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसे लेकर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के विरुद्ध दीवानी में मानहानि का परिवाद दायर किया था।
कई तारीखों में रहे गायब
राहुल गांधी 26 जुलाई 2024 को इस मामले में अदालत में पेश हुए थे, लेकिन कई तारीखों पर अनुपस्थित रहे। 19 जनवरी को भी गैर-हाजिर रहने पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आखिरी मौका दिया था। 26 जुलाई 2024 को राहुल गांधी इस मामले में अदालत में पेश हुए थे, लेकिन कई तारीखों पर गैर-मौजूद रहे।

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने अपने साथ जुड़े भगोड़ा के टैग को खारिज करते हुए कहा- मैं बिल्कुल भी भाग नहीं रहे हूं और केंद्र सरकार की पहुंच बहुत लंबी है। दरअसल, एक साक्षात्कार के दौरान ललित मोदी ने कहा- मैं बिल्कुल भी भाग नहीं रहा हूं।
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल अगस्त में मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर नाबालिग के साथ यात्रा कर रहे व्यक्ति से जबरन वसूली और आपराधिक धमकी देने के आरोपी तीन रेलवे पुलिसकर्मियों की अग्रिम जमानत खारिज कर दी है। इन पुलिसकर्मियों को पिछले साल सितंबर में बॉम्बे हाई कोर्ट ने यह राहत दी थी।
बिहार में आज तड़के ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल में एक भयावह आग लग गई। सुबह 4 बजे अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत में घुटन भरा और जहरीला धुआं भर गया।
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा है कि शादीशुदा बेटी को सिर्फ विवाह के आधार पर माता-पिता के परिवार से अलग नहीं माना जा सकता और न ही उसे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा सकता है।
कर्नाटक में सत्ता का हस्तांतरण पूरा। डीके शिवकुमार ने 34वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जानें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में हुए इस शपथ ग्रहण की बड़ी बातें।
पश्चिम बंगाल में TMC के भीतर बड़ी टूट। 58 बागी विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता चुना। जानिए क्या है फर्जी साइन विवाद और क्या ममता बनर्जी बचा पाएंगी अपनी पार्टी?
पटना में खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले के मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानिए पोस्टर विवाद से शुरू हुई इस हिंसा की पूरी कहानी।
दिल्ली के मालवीय नगर में 'फ्लरिश स्टे' होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई विदेशी नागरिक शामिल हैं। नियमों की अनदेखी और बिना फायर NOC के चल रहे इस होटल में सुबह 8.50 बजे आग भड़की। पढ़ें पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।
गुजरात में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। इससे राज्य में हलचल मच गई है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों से 290 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
कर्नाटक की राजनीति में आज यानी बुधवा को ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस बड़े राजनीतिक बदलाव के साथ ही राज्य की सत्ताधारी पार्टी एक नए दौर में प्रवेश कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह