लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट से जारी समन को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अधीनस्थ न्यायालय का रिकार्ड हाई कोर्ट के समक्ष पेश किया गया।
लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली में INDI ब्लॉक की पहली बैठक हुई। ममता बनर्जी की पहल पर आयोजित इस बैठक में 23 दल शामिल हुए, जबकि आंतरिक मतभेदों के चलते AAP और DMK ने दूरी बनाए रखी।
आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने अपने साथ जुड़े भगोड़ा के टैग को खारिज करते हुए कहा- मैं बिल्कुल भी भाग नहीं रहे हूं और केंद्र सरकार की पहुंच बहुत लंबी है। दरअसल, एक साक्षात्कार के दौरान ललित मोदी ने कहा- मैं बिल्कुल भी भाग नहीं रहा हूं।
संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक हुई। राहुल गांधी के भाषण ने सदन का माहौल गरमाया।
मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन आज यानी मंगलवार को कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा और कांग्रेस विधायकों ने एक दूसरे पर जमकर सियासी हमला बोला। इधर, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा-देश की 40 से 50 प्रतिशत आबादी खेती पर निर्भर है, लेकिन केंद्र की नीतियों से किसान लगातार कर्ज में डूब रहे हैं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आपत्तिजनक टिप्पणी के मानहानि केस में बयान दर्ज कराने उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर पहुंचे। जिले के एमपी-एमएलए कोर्ट में उनकी पेशी हुई। यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है।
लोकसभा में चीन राग अलापने पर सुर्खियां बटोर रहे नेता प्रतिपक्ष एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, आज यानी बुधवार को संसद परिसर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर तीखी टिप्पणियां कीं। इससे मौके पर मौजूद दूसरे सांसद सन्न रह गए।



















