परीक्षा धांधली और पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्रों के प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद मार्ग थाने पहुंचे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हुल गांधी के साथ 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचाब भी मौजूद था, जिनकी आंख गंभीर चोटों के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई थी।

आरोपी-पुलिस ने नहीं दर्ज की कोई एफआईआर

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्रों के प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है। शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पुलिस कार्रवाई में पैलेट गन के इस्तेमाल में घायल शख्स को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे। वह यहां मामले की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं। एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर राहुल गांधी थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। राहुल गांधी ने मामले की जांच में अब तक क्या हुआ है, इसकी जानकारी लेने के लिए पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। इससे पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और पुलिस प्रशासन पर बड़ा हमला था। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हुल गांधी के साथ 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचाब भी मौजूद था, जिनकी आंख गंभीर चोटों के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई थी।
साहिल की कंप्लेन पर इन्वेस्टिगेशन नंबर ही नहीं दिया गया है, जिससे कि एफआईआर दर्ज हो सके। एम्स से भी साहिल की एमएलसी ( मेडिको लीगल केस) रिपोर्ट नहीं दी गई है, जिसको कि कंप्लेन और एफआईआर में लगाया जा सके। ये सरासर अन्याय है। अमित शाह और दिल्ली पुलिस सुन लें- ये तानाशाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्रों के न्याय के लिए हम पूरी ताकत से लड़ते रहेंगे।
साहिल और उसकी मां के साथ थाने पहुंचे
कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा- अमित शाह ने देश के बच्चों पर पैलेट गन चलवाई, जिसमें साहिल को पैलेट लगने से आंख में गंभीर चोट आई थी। साहिल और उसकी मां लगातार पुलिस के पास जाकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रहे थे, जिसे पुलिस नजरअंदाज कर रही थी। इसलिए आज नेता विपक्ष राहुल गांधी, साहिल और उसकी मां के साथ पुलिस अधिकारियों से मिले और जांच की जानकारी मांगी।
एक आंख की रोशनी जाने की नौबत
राहुल गांधी ने साहिल को मीडिया के सामने लाकर दावा किया था कि 20 जुलाई को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सुरक्षा बलों ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि साहिल तिरंगा लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस की बर्बर कार्रवाई में उनकी एक आंख की रोशनी जाने की नौबत आ गई है।
जांच की जानकारी ली
राहुल गांधी संसद मार्ग थाने पहुंचे और वहां से डीसीपी आफिस में मामले से जुड़ी जांच की जानकारी लेने की कोशिश की। उनका मकसद यह पता लगाना था कि जांच किस स्टेज पर है और अब तक क्या नतीजे सामने आए हैं। कांग्रेस नेता ने पुलिस अधिकारियों से सीधे इस मामले पर बातचीत करने की कोशिश की, ताकि जांच की सही स्थिति सामने आ सके।
मामला एक बार फिर चर्चा में आया
राहुल गांधी के इस दौरे के बाद जंतर-मंतर पर सीजेपी के आंदोलन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल से जुड़ा यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि, अभी तक जांच के नतीजे या पुलिस की तरफ से हुई किसी ठोस कार्रवाई का पूरा ब्योरा सामने नहीं आया है। यह साफ है कि राहुल गांधी इस मामले को लेकर गंभीर हैं और वह जांच पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी- पुलिस को असाधारण परिस्थितियों में पैलेट गन इस्तेमाल का अधिकार

झारखंड हाई कोर्ट से सीजीएल और सीडीपीओ परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थियों और चयनित कर्मियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अदालत ने झारखंड में सीजीएल परीक्षा और सीडीपीओ की नियुक्ति को रद्द करने के आदेश पर रोक लगा दी है।
यमन और सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों ने दो अलग-अलग कमर्शियल जहाजों (एमटी सिबू 1 और एम/वी लुटुफ) को अगवा कर लिया है। दोनों जहाजों पर कुल 30 क्रू सदस्य सवार हैं, जिनमें 22 भारतीय नागरिक शामिल हैं।
परीक्षा धांधली और पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्रों के प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद मार्ग थाने पहुंचे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हुल गांधी के साथ 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचाब भी मौजूद था, जिनकी आंख गंभीर चोटों के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई थी।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वृंदावन के रुक्मणि विहार में ओमेक्स के निर्माणाधीन वृंदावन कोर्टयार्ड मॉल में भीषण हादसा हो गया। देर रात दूसरी मंजिल पर छत और छज्जे की ढलाई का काम चल रहा था, तभी अचानक शटरिंग और ढलाई की सामग्री ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिर पड़ी।
भारत के पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और कूटनीति को लेकर एक बड़ा और दूरदर्शी बयान दिया है। सुरक्षा परिदृश्य पर बात करते हुए पूर्व सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान और चीन दोनों के साथ भारत के अनसुलझे सीमा विवाद हैं और दोनों से युद्ध का इतिहास रहा है, लेकिन दोनों देश पूरी तरह अलग श्रेणी में आते हैं।
राजधानी जयपुर के बगरू इलाके स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव में उस समय भारी हंगामा हो गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ता और प्रवक्ता आशुतोष रांका सरकारी स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे।
एसएससी समेत आनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाला गिरोह के तार परीक्षा केंद्रों से जुड़े होने का खुलासा हुआ है। 31 जुलाई को नोएडा एसटीएफ की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपी लोकेश से पूछताछ में सामने आया है कि नकल कराने वाला यह नेटवर्क सिर्फ अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने तक सीमित नहीं था।
सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पूर्व जज जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई।
झारखंड हाईकोर्ट ने 11वीं-13वीं JPSC परीक्षा और नियुक्तियां रद्द करने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है।
लखनऊ के गोमतीनगर में एसबीआई कर्मचारी मानस बाजपेई ने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या की। जानिए इस दर्दनाक मामले की पूरी जानकारी और व्हाट्सएप स्टेटस का राज।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह