गुजरात में महिसागर नदी पर बने ब्रिज का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। इस दौरान कई वाहन नदी में जा गिरे। यह ब्रिज 43 साल पुराना था। वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला यह गंभीरा ब्रिज उस समय गिर गया, जब भारी ट्रैफिक था।


गुजरात में महिसागर नदी पर बने ब्रिज का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। इस दौरान कई वाहन नदी में जा गिरे। यह ब्रिज 43 साल पुराना था। वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला यह गंभीरा ब्रिज उस समय गिर गया, जब भारी ट्रैफिक था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक आधे-टूटे पुल पर लटका नजर आ रहा है। पुल टूटने पर दो ट्रक, एक बोलेरो समेत 4 वाहन नदी में गिर गए। एक ट्रक टूटे सिरे पर फंस गया। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 को स्थानीय लोगों ने बचाया। वहीं दावा किया जा रहा है कि मृतकों की संख्य बढ़ भी सकती है। फायर ब्रिगेड की तीन टीमें रेस्क्यू के लिए भेजी गई। दरअसल, गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश ने भयंकर तबाही मचा रखी है। वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल भी नदी में ढह गया। हादसे के वक्त पुल पर कई वाहन मौजूद थे, जो पुल के साथ ही नदी में बह गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हादसे के समय ब्रिज से गाड़ियां गुजर रही थीं। गुजरात सरकार ने मेडिकल समेत इंजीनियरों की टीमें भी भेजीं हैं। हादसे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। इसकी जांच की जा रही है।
हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। 6 लोगों को पादरा अस्पताल और 2 को वडोदरा के सयाजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। लोगों का कहना था कि 43 साल पुराने इस पुल की मरम्मत के लिए प्रशासन को कई बार सूचित किया जा चुका है। प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई न किए जाने के कारण आज यह हादसा हुआ है।

गंभीरा पुल महिसागर नदी पर बना था, जो वडोदर और आणंद को आपस में जोड़ता था। हालांकि तेज बारिश के कारण नदी उफान पर थी, जिससे पुल टूट कर नदी में बह गया। दमकल कर्मियों ने फौरन रेस्क्यू आपरेशन चलाते हुए 5 लोगों की जान बचा ली। पुल टूट जाने की वजह से वडोदरा और आणंद के बीच संपर्क प्रभावित हुआ है। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी है। पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर दिया है।
पुल टूट जाने की वजह से वडोदरा और आणंद के बीच संपर्क प्रभावित हुआ है। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी है। पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर दिया है। यह पुल टूटने से लोगों की आवाजाही पर बड़ा असर पड़ेगा। अब लोगों को वडोदरा से आणंद या आणंद से वडोदरा जाने के लिए 40 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा।
गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता अमित चावड़ा ने भी गंभीरा पुल के टूटने का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इसे लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। गंभीरा पुल लंबे समय से खराब अवस्था में था। इसे लेकर प्रशासन से कई शिकायतें की गईं, मगर उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
गुजरात में यह हादसा 2022 के मोरबी पुल त्रासदी की याद दिलाता है। 30 अक्टूबर 2022 को मच्छु नदी पर बना सस्पेंशन ब्रिज अचानक टूट गया था, जिसमें 135 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और 180 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हादसे के वक्त पुल पर करीब 300-400 लोग मौजूद थे। इस मामले में ओरेवा समूह के प्रमुख जयसुख पटेल के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। राज्य के लोग आज भी उस दर्दनाक घटना को नहीं भूले हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।