दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को घेरा। जानें क्या है पूरा विवाद।

भारत मंडपम में हंगाम करते कांग्रेसी.
नई दिल्ली | स्टार समाचार वेब
राजधानी दिल्ली का प्रतिष्ठित 'भारत मंडपम' शुक्रवार को उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया, जब इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 (India AI Impact Summit 2026) के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अचानक शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस घटना ने न केवल अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को चौंका दिया, बल्कि देश की सियासत में भी उबाल ला दिया है।
समिट के दौरान जब तकनीक और भविष्य की अर्थव्यवस्था पर चर्चा हो रही थी, तभी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर में दाखिल हुए और सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कपड़े उतार दिए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सरकार ट्रेड डील्स और तकनीक के नाम पर आम जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
इस घटना पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा जब देश आगे बढ़ता है और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनता है, तो कुछ लोगों को बहुत तकलीफ होती है। अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में इस तरह की बाधा डालना भारत की प्रगति को रोकने की एक हताश कोशिश है।
पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर राहुल गांधी को टैग करते हुए एक के बाद एक कई हमले किए। उन्होंने कहा आपकी युवा कांग्रेस का AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है। यह आपकी पार्टी में विज़न की कमी और हताशा को दर्शाता है। गोयल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हालिया ट्रेड डील्स को लेकर भ्रम फैला रहे हैं और भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करना चाहते हैं। मंत्री ने तंज कसा कि राहुल गांधी की दुनिया सिर्फ 'X' के फॉलोअर्स तक सीमित है और वे जमीनी हकीकत से पूरी तरह कट चुके हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार किया। CJI सूर्यकांत ने वीडियो देखने से किया मना।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस कदम को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला किया, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए। आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी।
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन नीट पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा। जानिए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही से जुड़े मुख्य अपडेट्स।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।