भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 79,000 करोड़ रुपये के सैन्य उपकरण खरीद को मंज़ूरी दी। इस निवेश से थल सेना को नाग मिसाइल सिस्टम, नौसेना को लैंडिंग प्लेटफ़ॉर्म डॉक्स और वायु सेना को CLRTS/DS सहित कई आधुनिक उपकरण मिलेंगे।

हाइलाइट्स
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत अपनी रक्षा क्षमताओं को लगातार सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रयासरत है। इसी कड़ी में, सरकार ने तीनों सेनाओं की युद्धक क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लगभग
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की महत्वपूर्ण बैठक में थल, जल और वायु सेना की कई खरीद योजनाओं को अंतिम मंजूरी दी गई। यह मंजूरी नई मिसाइल प्रणालियों, हाई मोबिलिटी वाहनों, नेवल सरफेस गनों और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए दी गई है।
बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जानकारी दी कि भारतीय सेना के लिए नाग मिसाइल सिस्टम (ट्रैक्ड) एमके-II (NAMIS), ग्राउंडबेस्ड मोबाइल ईएलआईएनटी सिस्टम (GBMES) और मैटेरियल हैंडलिंग क्रेन के साथ हाई मोबिलिटी व्हीकल्स (HMVs) की खरीद को मंजूरी दी गई है।
ट्रैक्ड NAMIS सेना को दुश्मन के लड़ाकू विमानों, बंकरों और अन्य मजबूत ठिकानों को सटीकता से नष्ट करने की क्षमता प्रदान करेगा। वहीं, GBMES दुश्मन के उत्सर्जकों से चौबीसों घंटे खुफिया जानकारी जुटाने का महत्वपूर्ण कार्य करेगा।
नौसेना की बढ़ेगी मारक क्षमता
भारतीय नौसेना के लिए भी कई महत्वपूर्ण खरीद योजनाओं को हरी झंडी मिली है। इनमें लैंडिंग प्लेटफ़ॉर्म डॉक्स (LPD),
लैंडिंग प्लेटफ़ॉर्म डॉक भारतीय नौसेना को संयुक्त जल-थल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संचालित करने में सहायक सिद्ध होंगे। इसके अतिरिक्त, इन प्लेटफॉर्मों को शांति अभियानों, मानवीय सहायता और आपदा राहत जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भी तैनात किया जा सकेगा।
खास बात यह है कि एडवांस लाइट वेट टॉरपीडो रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला द्वारा विकसित एक स्वदेशी प्रणाली है। यह उन्नत टॉरपीडो छोटी पनडुब्बियों को सफलतापूर्वक निशाना बनाने में सक्षम है।
वायु सेना को भी मिलेगी नई ताकत
इस अधिग्रहण में वायु सेना के लिए भी कोलैबोरेटिव लॉन्ग रेंज टारेगट सैचुरेशन /डिस्ट्रक्शन सिस्टम (CLRTS/DS) सहित कई अन्य प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। यह सामूहिक खरीद निर्णय भारत के रक्षा क्षेत्र को 'आत्मनिर्भरता' की ओर ले जाने और तीनों सशस्त्र बलों की समग्र क्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला सामने आया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था।
कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।
भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।
आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।
01 अप्रैल 2026 का राशिफल। जानें अपनी राशि के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल। क्या कहते हैं आपके सितारे?
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिस्टेमिक इन्फेक्शन के इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।
बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़ में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानें हादसे की पूरी जानकारी और राहत कार्य का अपडेट।