शारदीय नवरात्रि 2026 में तिथियों के अद्भुत संयोग के कारण इस वर्ष महाअष्टमी और महानवमी का पूजन एक ही दिन यानी सोमवार, 19 अक्टूबर को संपन्न होगा। वहीं, विजयादशमी (दशहरा) का महापर्व मंगलवार, 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

जगह-जगह हवन और कन्या पूजा जैसे होंगे अनुष्ठान
भोपाल। स्टार समाचार वेब
शारदीय नवरात्रि 2026 में तिथियों के अद्भुत संयोग के कारण इस वर्ष महाअष्टमी और महानवमी का पूजन एक ही दिन यानी सोमवार, 19 अक्टूबर को संपन्न होगा। वहीं, विजयादशमी (दशहरा) का महापर्व मंगलवार, 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इंदौर के ज्योतिषाचार्यों और पंचांगीय गणनाओं के अनुसार, उदयकालीन तिथि और तिथियों के संधिकाल के आधार पर इस बार नवरात्रि पूजन का विशेष गणित बन रहा है। नवरात्रि नौ दिनों का त्योहार है जो देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के लिए भक्ति और उत्साह के साथ पूरे भारत में मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में महा अष्टमी और महानवमी हैं, जब भक्त विशेष प्रार्थना करते हैं, व्रत रखते हैं और हवन और कन्या पूजा जैसे अनुष्ठान करते हैं।
महा अष्टमी 2026 तिथि और तिथि का समय
पंचांग के अनुसार, 2026 में महा अष्टमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन, भक्त देवी दुर्गा के आठवें रूप देवी महागौरी की पूजा करते हैं। महानवमी पर, भक्त देवी दुर्गा के नौवें रूप देवी सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं, जो 19 अक्टूबर को पड़ने वाली है। द्रिक पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर 2026 को सुबह 8:27 बजे शुरू होगी और 19 अक्टूबर को सुबह 10:51 बजे समाप्त होगी।
बंगाली दुर्गा पूजा में 48 मिनट की संधि पूजा
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बंगाली समाज की दुर्गा पूजा में अष्टमी और नवमी तिथि के संधिकाल का अत्यंत विशेष धार्मिक महत्व होता है। सोमवार, 19 अक्टूबर को सुबह 10:28 बजे से 11:16 बजे तक (कुल 48 मिनट)। यह समय अष्टमी तिथि के अंतिम 24 मिनट और नवमी तिथि के शुरुआती 24 मिनट का मेल होता है। इस संधिकाल के दौरान मां दुर्गा के चामुंडा स्वरूप की विशेष आराधना की जाती है और 108 दीप प्रज्वलित करने की परंपरा है।
कन्या पूजन, व्रत और पारण
ज्योतिषाचार्य के अनुसार- नवरात्र में अष्टमी, नवमी और दशमी के पूजन की परंपराएं कुल (परिवार) के रीति-रिवाज के अनुसार भिन्न हो सकती हैं। जो श्रद्धालु अष्टमी पर कन्या पूजन करते हैं, वे सोमवार (19 अक्टूबर) को सुबह 10:52 बजे से पूर्व अनुष्ठान कर सकते हैं। जो नवमी पर कन्या भोज कराते हैं, वे सोमवार सुबह 10:52 बजे के बाद या मंगलवार (20 अक्टूबर) की सुबह 12:51 बजे से पहले कन्या पूजन कर सकते हैं। व्रत खोलने (पारण), हवन, पूणार्हुति या कलश विसर्जन के समय अपने परिवार की मान्यताओं और पंचांग का विशेष ध्यान रखें।

शारदीय नवरात्रि 2026 में तिथियों के अद्भुत संयोग के कारण इस वर्ष महाअष्टमी और महानवमी का पूजन एक ही दिन यानी सोमवार, 19 अक्टूबर को संपन्न होगा। वहीं, विजयादशमी (दशहरा) का महापर्व मंगलवार, 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
Numerology 17 October 2026: शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 का विस्तृत अंक राशिफल। जानें मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के करियर, आर्थिक स्थिति, लव लाइफ और स्वास्थ्य का पूरा भविष्यफल।
Aaj Ka Rashifal 17 October 2026: शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल। सूर्य के तुला राशि में गोचर और मां कालरात्रि की कृपा से मेष, सिंह, तुला और मीन सहित सभी 12 राशियों के करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल।
17 October 2026 Ka Panchang: जानिए 17 अक्टूबर 2026 शनिवार का पंचांग, आश्विन शुक्ल सप्तमी तिथि, मूल नक्षत्र, मां कालरात्रि पूजा मुहूर्त और राहुकाल का सही समय।
Navratri 7th Day Maa Kaalratri: नवरात्रि के सातवें दिन महासप्तमी को मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। जानिए मां का स्वरूप, शुभ मुहूर्त, शक्तिशाली मंत्र, प्रिय भोग और आरती।
गुजरात सरकार ने बेट द्वारका कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम कर रही है। सरकार ने विश्व स्तरीय आध्यात्मिक और इको-टूरिज्म केंद्र में बदलने के लिए एक व्यापक पुनर्विकास योजना शुरू की है। गुजरात में काशी विश्वनाथ और उज्जैन महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर काम करने की योजना है।
16 अक्टूबर 2026 का विस्तृत अंक राशिफल। केतु और मंगल के शुभ प्रभाव में जानें मूलांक 1 से 9 तक के जातकों का करियर, आर्थिक स्थिति, लव लाइफ, सेहत और भाग्यशाली उपाय।
16 अक्टूबर 2026 का विस्तृत राशिफल। जानें मेष से मीन तक अपनी राशि का हाल, नौकरी, व्यापार, धन, लव लाइफ, सेहत और मां कात्यायनी पूजा के शुभ संयोग में भाग्य बदलने वाले महाउपाय।
शारदीय नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। जानें माता कात्यायनी की सरल पूजा विधि, शक्तिशाली मंत्र, प्रिय भोग, आरती और शीघ्र विवाह के अचूक उपाय।
16 अक्टूबर 2026 का विस्तृत हिंदू पंचांग पढ़ें। जानें आज की तिथि, ज्येष्ठा नक्षत्र, शोभन योग, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त (राहुकाल)

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह