×

हिमाचल में हादसा... खाई में गिरी बस, पांच यात्रियों की मौत

हिमाचल के जिला मंडी में वीरवार में बड़ा बस हादसा हो गया। सरकाघाट उपमंडल के मसेरन क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 यात्री घायल हो गए हैं।

By: Arvind Mishra

Jul 24, 202512:29 PM

view18

view0

हिमाचल में हादसा... खाई में गिरी बस, पांच यात्रियों की मौत

23 लोग घायल, नेरचौक और हमीरपुर किए गए रेफर
मंडी। स्टार समाचार वेब

हिमाचल के जिला मंडी में वीरवार में बड़ा बस हादसा हो गया। सरकाघाट उपमंडल के मसेरन क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में तीन महिलाएं, एक किशोर और एक पुरुष है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां सरकाघाट क्षेत्र के मसेरन के पास तरांगला में एक एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब बस सरकाघाट से जमनी दुगार्पुर की ओर जा रही थी, अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

यात्री अंदर ही दब गए

हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। बस में कुल 20 से 25 सवारियां थीं। बस जैसे ही तरांगला के पास मसेरन क्षेत्र में पहुंची, तभी अचानक सड़क किनारे बनी ढांक (ढलान) से फिसल गई। इसके बाद पलटी खाते हुए बस नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे यात्री अंदर ही दब गए।

मौके पर अफरा-तफरी मची

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों को पता चला तो तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी। कुछ ही देर में 108 एंबुलेंस और सरकाघाट के डीएसपी संजीव गौतम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से तुरंत सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

8th Pay Commission : 25 फरवरी को महाबैठक में तय होगा सैलरी फॉर्मूला

8th Pay Commission : 25 फरवरी को महाबैठक में तय होगा सैलरी फॉर्मूला

8th Pay Commission Latest News: दिल्ली के चंद्रलोक बिल्डिंग में 8वें वेतन आयोग का ऑफिस आवंटित। जानें 25 फरवरी की NC-JCM बैठक और सैलरी-पेंशन पर होने वाले बड़े फैसलों के बारे में।

Loading...

Jan 22, 20264:24 PM

जम्मू-कश्मीर: सेना का वाहन खाई में गिरा... चार जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर: सेना का वाहन खाई में गिरा... चार जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के सब डवीजन भदरवाह के थानाला में सेना का वाहन खाई में गिरने से चार जवान शहीद हो गए हैं। जबकि नौ घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया।

Loading...

Jan 22, 20263:07 PM

झारखंड: मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ के इनामी नक्सली ‘तुफान’ 

झारखंड: मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ के इनामी नक्सली ‘तुफान’ 

जैसे-जैसे मार्च-2026 की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे लाल आतंक पर सरकार के खात्मे में तेजी से जुटती नजर आ रही है। इसी बीची झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

Loading...

Jan 22, 20262:57 PM

मुंबई को मिलेगी महिला महापौर...अब निकायों में नेतृत्व की नई तस्वीर साफ 

मुंबई को मिलेगी महिला महापौर...अब निकायों में नेतृत्व की नई तस्वीर साफ 

महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में आज यानी गुरुवार को बीएमसी सहित 29 नगर महापालिका में मेयर का चुनाव किया गया। लॉटरी सिस्टम के जरिए बीएमसी में महिला मेयर बनने का एलान किया गया है। मुंबई मेयर का पद जनरल कैटेगरी की उम्मीदवार के लिए आरक्षित कर लिया गया है।

Loading...

Jan 22, 20262:02 PM

छग प्लांट में घमाका: छह मजदूरों की मौत, दस घायल, कई मलबे में दबे

छग प्लांट में घमाका: छह मजदूरों की मौत, दस घायल, कई मलबे में दबे

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले के बलौदाबाजार में इस्पात संयंत्र में भीषण हादसा हो गया। क्लिनिकल फर्नेस के दौरान ब्लास्ट होने में छह मजदूरों की मौत हो गई  है। वहीं दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

Loading...

Jan 22, 20261:23 PM