भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल आईपीएल- 2026 के खत्म होने के तुरंत बाद अफगानिस्तान टेस्ट के शेड्यूल रखने के फैसले से बीसीसीआई से खफा बताए जा रहे हैं। आईपीएल का फाइनल 31 मई को होगा, जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट 6 जून से शुरू होना है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल आईपीएल- 2026 के खत्म होने के तुरंत बाद अफगानिस्तान टेस्ट के शेड्यूल रखने के फैसले से बीसीसीआई से खफा बताए जा रहे हैं। आईपीएल का फाइनल 31 मई को होगा, जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट 6 जून से शुरू होना है। अभी तक यह भी तय नहीं है कि कौन-कौन सी टीमें आईपीएल प्लेआॅफ में पहुंचेंगी। ऐसे में अजीत अगरकर की चयन समिति अफगानिस्तान टेस्ट के लिए कुछ रिजर्व खिलाड़ियों को मौका दे सकती है।
बीसीसीआई के शेड्यूल से नहीं खुश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर और गिल पहले भी इतने व्यस्त शेड्यूल का विरोध कर चुके हैं और अब फिर उसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। वहीं चयनकर्ता प्लान-बी पर काम कर रहे हैं। गुरनूर बरार, मानव सुथार, आकिब नबी, देवदत्त पडिक्कल और कुछ अन्य खिलाड़ी इस एकमात्र टेस्ट के लिए सेलेक्टर्स की नजर में हैं, क्योंकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।
सीनियर प्लेयर्स को देंगे आराम
जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है, क्योंकि वे आईपीएल खेल रहे हैं और आगे भी लगातार बिजी शेड्यूल है। दावा किया जा रहा है कि आईपीएल फाइनल और अफगानिस्तान टेस्ट के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। इसलिए चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों पर ज्यादा बोझ नहीं डालना चाहेंगे, क्योंकि इसके बाद तीन वनडे और फिर इंग्लैंड दौरे पर व्हाइट-बॉल सीरीज है।
'हमारे पास एक आखिरी मौका', पांचवें टेस्ट से पहले गौतम गंभीर ने भरा खिलाड़ियों में जोश
ज्यादा समय नहीं बचा
दावा किया जा रहा है कि टेस्ट और वनडे सीरीज के बीच भी ज्यादा समय नहीं है। ऐसे में गिल, बुमराह, केएल राहुल और जडेजा जैसे खिलाड़ी एक महीने के अंदर टी-20 से टेस्ट और फिर वनडे फॉर्मेट में जाएंगे। कप्तान और कोच पहले भी ऐसे शेड्यूल पर खुलकर बोल चुके हैं और अंतिम फैसला उनका हो सकता है।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक दांव पर नहीं
भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक दांव पर नहीं हैं। इसलिए चयनकर्ता इस मैच में कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं। इस चयन समिति की एक बात साफ है कि वे जल्दबाजी में फैसला नहीं लेते। गुरनूर और मानव ने प्रभावित किया है। हर्ष, आकिब और देवदत्त ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। अब फैसला टीम मैनेजमेंट और मेडिकल टीम की चर्चा के बाद होगा, क्योंकि खिलाड़ियों का सही इस्तेमाल सबसे जरूरी है।
यह भी पढ़िए....
हार के बावजूद गौतम गंभीर पर BCCI का भरोसा कायम; 2027 वर्ल्ड कप तक बने रहेंगे टीम इंडिया के कोच

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ आगामी चार दिवसीय और वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी है। देवदत्त पडिक्कल मल्टी-डे और ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगे।
विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान की नशरा संधू ने हांगकांग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह।
ईशान किशन ने 2026 दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए 270 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में बड़ा मुकाम हासिल किया। जानें पूरी खबर और स्कोरकार्ड।
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।
मुंबई में हुई बीसीसीआई की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव देवजित सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' पद की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है।
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नीचे खिसक गए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शानदार छलांग लगाई है। जानिए सभी ताजा अपडेट्स।
भारत के सबसे युवा15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नए-नए इतिहास लिख रहा है। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी-2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में दीप्ति ने 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ दीप्ति विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।
श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल के कारण ICC ने 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से वापस ले ली है। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके आर्थिक नुकसान

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह