हादसे में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर ये दोनों ही क्रैश में क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसलिए, डेटा निकाल पाना मुश्किल लग रहा था। लेकिन, अब एक बड़ी सफलता मिली है। सरकार ने कहा-सीवीआर और एफडीआर डेटा का विश्लेषण चल रहा है। इन प्रयासों का लक्ष्य दुर्घटना के कारणों का पता लगाना और विमानन सुरक्षा को बढ़ाना है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सरकार ने गुरुवार दोपहर जानकारी दी कि 12 जून को अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया विमान हादसे के बाद बरामद ब्लैक बॉक्स से डेटा सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिया गया है। इस ब्लैक बॉक्स में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर शामिल हैं, जो हादसे के वक्त की अहम जानकारियां रिकॉर्ड करते हैं। हादसे के दौरान ब्लैक बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे डेटा रिकवरी पर सवाल थे। हालांकि, विमान हादसे की जांच ब्यूरो ने क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल और मेमोरी मॉड्यूल को सुरक्षित रूप से निकालने में सफलता हासिल की। इन मॉड्यूल से आवश्यक डेटा डाउनलोड कर लिया गया है। अब इस डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है, जो हादसे के कारणों को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जांच टीम ने कहा है कि यह डेटा विमान की उड़ान के आखिरी पलों की सटीक जानकारी देगा। इसके आधार पर ही प्लेन क्रैश होने के पीछे की असली वजहें सामने आएंगी।
हादसे में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर ये दोनों ही क्रैश में क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसलिए, डेटा निकाल पाना मुश्किल लग रहा था। लेकिन, अब एक बड़ी सफलता मिली है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल और मेमोरी मॉड्यूल को सुरक्षित रूप से निकाल लिया है। साथ ही, सारा डेटा भी डाउनलोड कर लिया है।
सरकार ने बताया कि दोनों बॉक्स - एक कॉलेज हॉस्टल की छत पर मिला था, जिसमें विमान टकरा गया था, और दूसरा क्रैश के मलबे में - को 24 जून को एएआईबी लैब, नई दिल्ली ले जाया गया। उसी दिन डेटा निकाल लिया गया। सरकार ने कहा-सीवीआर और एफडीआर डेटा का विश्लेषण चल रहा है। इन प्रयासों का लक्ष्य दुर्घटना के कारणों का पता लगाना और विमानन सुरक्षा को बढ़ाना है।
अभी तक यह साफ नहीं है कि क्रैश का कारण क्या था। लेकिन, एक थ्योरी है कि दो इंजन में खराबी या सिस्टम में हाइड्रोलिक या इलेक्ट्रॉनिक फेलियर हुआ था। इस थ्योरी को आॅडियो और वीडियो से भी समर्थन मिल रहा है। वीडियो में राम एयर टर्बाइन को डिप्लॉय होते हुए दिखाया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।