भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवार को पिछड़ा वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सभी राजनीतिक दलों के एकमत होने का संकल्प भी पारित किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में समत्व भवन में सर्वदलीय बैठक संपन्न हुई।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवार को पिछड़ा वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सभी राजनीतिक दलों के एकमत होने का संकल्प भी पारित किया गया। जिसमें सामने आया कि 13 फीसदी होल्ड उम्मीदवारों को एज लिमिट पूरी करने से पहले नौकरी दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। वहीं सर्वदलीय बैठक खत्म होने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने मिलकर तय किया है कि राज्य में ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण दिलाना है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, आप, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा सभी दल इस मुद्दे पर एक मंच पर आए हैं। सुप्रीम कोर्ट में इस विषय पर सुनवाई चल रही है। 22 सितंबर से लगातार हियरिंग होगी। सीएम ने कहा कि 27 फीसदी आरक्षण के लिए पूरी तैयारी है। अलग-अलग वकील कोर्ट में पक्ष रख रहे हैं, लेकिन अब सभी दलों ने सर्वदलीय संकल्प पारित कर दिया है ताकि न्यायपालिका और कार्यपालिका मिलकर एक मजबूत पक्ष रख सकें।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ओबीसी वर्ग में 27 प्रतिशत आरक्षण देने में सभी दल तैयार हैं। सुप्रीम कोर्ट में 22 सितंबर से इस प्रकरण में रोजाना सुनवाई की जाएगी।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 10 सितंबर से पहले सभी वकील एक साथ बैठकर रणनीति बनाएंगे। कोर्ट जल्द फैसला करता है तो जिन विद्यार्थियों की सीटें 13 फीसदी होल्ड पर हैं, उन्हें भी प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा जो अभ्यर्थी ओवर-एज हो रहे हैं, उन्हें भी लाभ दिया जाएगा। आरक्षण से कोई वंचित नहीं रहेगा। सभी को इसका लाभ मिलना चाहिए और इस पर सभी दलों की राय एक जैसी है।
इधर, मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- देर आए दुरुस्त आए। सरकार ने अपनी गलती मानी सुधारने का प्रयास किया। यह लड़ाई कांग्रेस ने लड़ी है। यह हमारी जीत है। कांग्रेस-भाजपा के वकील साथ में बैठने तैयार हैं। सरकार की कहनी और कथनी में अंतर है। कांग्रेस के बनाए घर में नारियल फोड़कर श्रेय लेना चाहते हैं। किसी के हित की बात हो तो राजनीति नहीं करना चाहिए। जल्द से जल्द आरक्षण का रास्ता साफ होना चाहिए।
लोकसभा में ओबीसी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य और सतना से भाजपा सांसद गणेश सिंह ने कहा- मप्र सरकार चाहती है कि ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण मिले, इसको लेकर सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी दलों में एक राय होकर कहा है कि आगामी 22 सितंबर से जो सुनवाई होने वाली है। उसमें सब एक साथ मिलकर पैरवी करेंगे, ताकि मध्य प्रदेश में युवाओं को 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण का लाभ मिल पाए। जो रुके हुए पद हैं, उसको लेकर भी मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि किसी भी ओबीसी अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होगा। सबको नियुक्तियां दी जाएंगी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, मंत्री कृष्णा गौर, पिछड़ा वर्ग कल्याण अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमारिया, सांसद सतना गणेश सिंह, मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक-नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, बसपा प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल, भाकपा के सचिव अरविंद श्रीवास्तव, सपा के मप्र अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, छत्तीसगढ़ विधायक-प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी तलेश्वर सिंह मरकाम, प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी-महापौर सिंगरौली रानी अग्रवाल और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल शामिल रहे।
ओबीसी आरक्षण को लेकर सर्वदलीय बैठक में बनी सहमति के बाद कांग्रेस ने जश्न मनाया। उमंग सिंघार, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। वहीं कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल ने कहा- सरकार ने जो कदम आज उठाया पहले उठा लेते तो लाखों युवाओं का भविष्य सुरक्षित होता। भाजपा और संघ के कारण आरक्षण रुका था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 परीक्षा पास करने वाले हजारों अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव किया। कटऑफ डेट के कारण मेरिट में पहला स्थान पाने वाली वर्षा मुजाल्दा सहित हजारों छात्र अपात्र घोषित किए गए हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भिंड और दतिया जिलों में सिंध नदी पर चल रहे अवैध रेत खनन पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।
इंदौर अवंतिका गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जूनी इंदौर के एसडीएम ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। कोर्ट ने मुआवजे और इलाज पर 27 अगस्त को अगली सुनवाई तय की है।
सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए भोपाल पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षण के पांचवें दिन अधिकारियों को तनाव प्रबंधन, सॉफ्ट स्किल, सोशल मीडिया और सुरक्षा योजना की विशेष ट्रेनिंग दी गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा दौरे पर शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। साथ ही 'जन-विश्वास अभियान' और नई भर्तियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं।
बहुचर्चित बेला गांव दोहरो हत्याकांड में सात साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह जमरा की अदालत ने दोनों आरोपियों रामसेवक कुशवाह और राघवेन्द्र उर्फ कालू रावत को हत्याकांड में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मुख्यमंत्री ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। मैकेनिकल लैब में उन्होंने सीआरडीआई फोर-स्ट्रोक डीजल इंजन की कार्यप्रणाली समझी और लेथ मशीन पर कुशलता से काम कर रही छात्राओं की सराहना की। सीएम ने छात्राओं से उनके प्रशिक्षण, भविष्य के संकल्पों और शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है। अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम हाथ में आते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
मध्य प्रदेश में जून-जुलाई 2027 में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव भी मतपत्र की जगह ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है।