बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा का आज शुभारंभ हो गया। बालटाल और पहलगाम पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को सुबह पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ। ये श्रद्धालु दोपहर बाद पवित्र गुफा स्थल पहुंच जाएंगे और दर्शनों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। श्रद्धालुओं के पहले दर्शन के साथ ही वार्षिक यात्रा का भी शुभारंभ हो गया है।

पहले दिन श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह
बालटाल-पहलगाम दोनों मार्गों से यात्रा जारी
जम्मू से दूसरा जत्था भी घाटी के लिए प्रस्थान

जम्मू। स्टार समाचार वेब
बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा का आज शुभारंभ हो गया। बालटाल और पहलगाम पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को सुबह पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ। ये श्रद्धालु दोपहर बाद पवित्र गुफा स्थल पहुंच जाएंगे और दर्शनों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। श्रद्धालुओं के पहले दर्शन के साथ ही वार्षिक यात्रा का भी शुभारंभ हो गया है। पवित्र गुफा की तरफ रवाना हुए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालु पैदल तो कई घोड़ों व पालकी पर सवार होकर बाबा बफार्नी के जयकारे लगाते हुए इस कठिन दुर्गम और साहस वाली यात्रा की तरफ बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों श्रद्धालुओं का जम्मू के अलावा सीधे बालटाल और पहलगाम पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस बार यात्रा की अवधि 57 दिन है और यह 28 अगस्त रक्षाबंधन वाले दिन संपन्न होंगी।

विश्राम करने का भी समय
यात्रा के दोनों मार्गों पर पहलगाम व बालटाल से लेकर पवित्र गुफा तक 126 लंगर लगाए गए हैं जिसमें प्रत्येक लंगर में 60 से 70 के बीच सेवादार स्वादिष्ट पौष्टिक आहार तैयार कर श्रद्धालुओं की सेवा में रात दिन हाजिर हैं। यात्रा मार्गों पर पवित्र गुफा की ओर बढ़ते श्रद्धालु लंगर स्थलों पर रूककर लंगर ग्रहण कर रहे हैं और इस दौरान उन्हें कुछ विश्राम करने का समय भी मिल जाता है।
दूसरे जत्थे में 3,865 श्रद्धालु
बम-बम भोले, हर-हर महादेव और जय बाबा बर्फानी के गगनभेदी जयघोषों के बीच सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा का दूसरा जत्था आस्था, उत्साह और विश्वास के साथ कश्मीर की ओर रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के चेहरों पर बाबा बफार्नी के दर्शन की खुशी साफ झलक रही थी, जबकि पूरा परिसर शिवमय वातावरण में डूबा नजर आया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुल 3,865 श्रद्धालु 201 वाहनों के काफिले में रवाना हुए। इनमें 1,735 श्रद्धालु 115 वाहनों से बालटाल मार्ग के लिए और 2,130 श्रद्धालु 86 वाहनों से पारंपरिक पहलगाम मार्ग के लिए रवाना हुए।
सुरक्षा के सख्त घेरे में घाटी
पूरे काफिले को पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के सुरक्षा घेरे में घाटी की ओर भेजा गया। यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। कोई हाथों में त्रिशूल लिए बम-बम भोले का उद्घोष कर रहा था तो कोई भजन-कीर्तन में लीन होकर बाबा के दरबार तक पहुंचने की खुशी साझा कर रहा था। पहली बार यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के चेहरे पर रोमांच और अनुभवी यात्रियों की आंखों में अटूट श्रद्धा साफ दिखाई दी।
28 अगस्त को होगा यात्रा का समापन
57 दिनों तक चलने वाली पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा हर बार की तरह इस बार भी दो मार्गों अनंतनाग जिले के पारंपरिक 48 किमी लंबे पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले के 14 किमी लंबे बालटाल मार्ग से संचालित की जा रही है। 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र हिमलिंग के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यात्रा का समापन 28 अगस्त को होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
21 अगस्त के दैनिक राशिफल में पढ़ें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का भविष्यफल। जानिए करियर, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी खास बातें।
जानिए 21 अगस्त 2026 के दैनिक पंचांग की पूरी जानकारी। यहाँ पढ़ें आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और राहुकाल की सटीक जानकारी।
जानिए 21 अगस्त का दिन मूलांक 1 से 9 तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें अंकज्योतिष आधारित करियर, धन, और स्वास्थ्य का संपूर्ण राशिफल।
24 अगस्त 2026 को है सावन का आखिरी सोमवार। जानिए इस दिन के शुभ मुहूर्त, बुधादित्य-हंस राजयोग, जलाभिषेक का समय और पूजा की संपूर्ण विधि।
अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) के आधार पर 20 अगस्त का मूलांक फल विस्तार से पढ़ें। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए करियर, व्यापार, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी भविष्यवाणियां।
पढ़ें 20 अगस्त का विस्तृत राशिफल (Mesh se Meen Rashifal)। मेष, वृषभ, मिथुन से लेकर मीन राशि तक सभी जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, व्यापार, परिवार और प्रेम जीवन से जुड़ी खास बातें।
जानिए 20 अगस्त 2026 के दैनिक पंचांग की पूरी जानकारी। आज की तिथि, नक्षत्र, सूर्योदय-सूर्यास्त, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
जानिए 19 अगस्त 2026, बुधवार का संपूर्ण दैनिक पंचांग। यहाँ पढ़ें शुक्ल पक्ष की सप्तमी-अष्टमी तिथि, स्वाति व विशाखा नक्षत्र, ब्रह्म योग, राहुकाल और शुभ-अशुभ मुहूर्तों की सटीक जानकारी।
19 अगस्त 2026 का राशिफल यहाँ पढ़ें। मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी खास भविष्यवाणियाँ।
19 अगस्त 2026 के लिए अंक ज्योतिष आधारित मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत राशिफल। जानिए आज आपका दिन करियर, वित्त, स्वास्थ्य और रिश्तों के मामले में कैसा रहेगा।