फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स आफिस कलेक्शन 80 करोड़ रुपए के पार हो चुका है। पांच दिन बाद यह फिल्म सरहद पार पहुंच जाएगी। इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज का एलान हो चुका है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 83.76 करोड़ कमा लिए हैं।

फिल्म का बॉक्स आफिस कलेक्शन 80 करोड़ के पार पहुंचा
फिल्म के मेकर्स को रिलीज से पहले अपमान के घूट पीने पड़े
अब 11 सितंबर को यह फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही
मुंबई। स्टार समाचार वेब
फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स आफिस कलेक्शन 80 करोड़ रुपए के पार हो चुका है। पांच दिन बाद यह फिल्म सरहद पार पहुंच जाएगी। इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज का एलान हो चुका है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 83.76 करोड़ कमा लिए हैं। 11 सितंबर को यह फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है। हर तरफ से फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। मगर, शुरुआत से ऐसा माहौल नहीं था। फिल्म के मेकर्स को इसकी रिलीज से पहले अपमान के कड़वे घूट पीने पड़े थे। ऐसा दावा उन्होंने किया है। दरअसल, फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी का कहना है कि इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से खारिज कर दिया गया था। इतना ही नहीं, काफी अपमानजनक भाषा भी बोली गई। निर्देशक का उन बातों को याद करते हुए दर्द छलका है।
खास तरह के नैरेटिव का पता चला
विशाल ने कहा कि ओटीटी से मिले रिजेक्शन ने उन्हें इस फिल्म को बड़े पर्दे पर लाने के लिए और भी ज्यादा प्रेरित किया। जिस तरह से उनके काम को रिजेक्ट किया गया, वह उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया। इस्तेमाल की गई भाषा अपमानजनक थी और इससे उनके काम की आलोचना करने वालों के मन में मौजूद एक खास तरह के नैरेटिव का पता चला।
ओटीटी प्लेटफॉर्म कहानी लेकर गया था
विशाल चतुर्वेदी ने एक चर्चा के दौरान कहा-मैं एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी कहानी लेकर गया था और वहां उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मेरे पास इंटरनेशनल लेवल की कोई इंडियन कहानी है। मैंने महाराज जी की कहानी इस तरह सुनाई कि मैं सचमुच टूट गया। मुझे लगा जिस तरह उन्होंने रिजेक्ट किया, जिस भाषा का इस्तेमाल किया, वो थोड़ी अपमानजनक थी।
नैरेटिव को तोड़ना बहुत जरूरी
चतुर्वेदी ने कहा-मेरे संबंध में नहीं, क्योंकि हम तो रिजेक्ट होते रहते हैं। हम लोग तो फिल्म बनाने वाले हैं। हम तो 1000 बार रिजेक्ट हुए हैं। जिस तरह से इन्होंने बोला, मुझे लगा इनके दिमाग में जो नैरेटिव है, वो इनके दिमाग में किसी तरीके का कूड़ा भरा है। जाहिर है उस नैरेटिव की वजह से ही। ऐसे में उस नैरेटिव को तोड़ना बहुत जरूरी है।
मैं इस फिल्म को लेकर थोड़ा अड़ गया
निर्देशक ने कहा-मेरी इस फिल्म को बनाने की जिम्मेदारी इसलिए भी बन जाती है कि भारत की जो संत मानसिकता है, उसको आप इस नजर से देखते हो और आप इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर बैठे हुए हो। इसका मतलब यही है कि ये प्लेटफॉर्म हमारे देश के लिए काम नहीं कर रहा है। हमें अब ये कहानी बोलना बहुत जरूरी है। इसी वजह से मैं इस फिल्म को लेकर थोड़ा अड़ गया।
बॉलीवुड से सवाल किया
इस फिल्म की बंपर कमाई के बीच डायरेक्टर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को नीम करौली बाबा की असाधारण विरासत को नजरअंदाज करने के लिए आड़े हाथों लिया। उन्होंने सवाल किया कि बड़े फिल्ममेकर्स ने इतने बड़े संत को कभी बड़े पर्दे पर क्यों नहीं दिखाया।
एप्पल का लोगो भी संत से प्रेरित
विशाल ने कहा-मुझे लगता है कि इतना जरूरी है ना उनकी कहानी बताना कि दुनिया को कहानी पता होनी चाहिए। हमारे भारत वासियों को पता होना चाहिए कि एक 20वीं सदी के संत ने 21 सदी को बदल दिया। आपके इतने बड़े संस्थापक और समूह उनसे प्रभावित हैं। यकीनन, एप्पल का लोगो भी उनसे प्रेरित है। ऐसी शख्सियत की कहानी आप क्यों नहीं बोल रहे हैं। मैं बॉलीवुड से पूछना चाहता हूं कि आपने मुझसे पहले ये कहानी क्यों नहीं बोली।

फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स आफिस कलेक्शन 80 करोड़ रुपए के पार हो चुका है। पांच दिन बाद यह फिल्म सरहद पार पहुंच जाएगी। इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज का एलान हो चुका है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 83.76 करोड़ कमा लिए हैं।
दावा किया जा रहा है कि अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने विमल के एक ऐड से उनके जुड़ाव को लेकर चल रहे विवाद पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को अपने जवाब दे दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जवाबों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि यह मामला कानूनी पचड़ों में है।
फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 54 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद इसके सीक्वेल (Hanuman Ansh 2) पर काम शुरू हो गया है।
मशहूर रैपर बादशाह से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ईशा रिखी अब रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के जरिए छोटे पर्दे पर नई शुरुआत करने जा रही हैं। जानिए उनके गेम प्लान और इंटरव्यू की खास बातें।
निर्देशक राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के साथ दो नई फिल्मों पर काम करने की पुष्टि की है। जानिए 'घातक घुस के मारेगा' और उनकी अन्य अपकमिंग फिल्मों से जुड़ी खास बातें।
कल यानी शुक्रवार को देशभर में रक्षा बंधन के त्योहार का धूम-धाम से मनाया जाएगा। हिंदी सिनेमा की तरफ से राखी के इस खास फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए लंबे समय से स्पेशल गानों को बनाया जा रहा है।
जूलरी ब्रांड जीवा के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर छिड़ा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभिनेत्री कृति सेनन के रिवीलिंग आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुए विरोध के बाद ब्रांड ने इस विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म्स से पूरी तरह हटा लिया है।
कुछ दिन पहले बी टाउन एक्ट्रेस तापसी पन्नू की अपकमिंग ओटीटी फिल्म गांधारी का एलान हुआ है। अब इस मूवी को लेकर नया विवाद देखने को मिल रहा है। कल्याण एक मशहूर लेखक भी हैं और उन्होंने ये खुलासा किया है कि साल 2019 में उन्होंने इस मूवी की कहानी लिखी थी और रजिस्टर्ड भी कराई थी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह