डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म दिवाली 2026 में रिलीज होने की संभावना है।

मुंबई: स्टार समाचार वेब
डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म दिवाली 2026 में रिलीज होने की संभावना है।
फिल्म की स्टार कास्ट में साउथ सुपरस्टार यश से लेकर सनी देओल तक कई नामी कलाकार शामिल हैं। अभिनेता कुणाल कपूर (अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ के दामाद), जो फिल्म में 'इंद्र देव' की भूमिका निभा रहे हैं, अपने नए लुक को लेकर चर्चा का विषय बन गए हैं।
क्लीन शेव में छाए कुणाल
कुणाल कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। 47 वर्षीय अभिनेता, जो अक्सर दाढ़ी-मूंछ वाले लुक में दिखते हैं, इन तस्वीरों में क्लीन शेव में दिखाई दिए। उनका यह लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है और माना जा रहा है कि यह 'रामायण' में उनके 'इंद्र देव' के किरदार के लिए है। इस नए लुक ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।
फैंस का जबरदस्त रिएक्शन
कुणाल कपूर ने तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की है, जिसमें एक में वह क्लीन शेव लुक में हैं और दूसरी में किसी शूटिंग सेट पर। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हफ्ते का पिछला भाग। क्रिएटिविटी, जिज्ञासा और क्लीन शेव। #7days"। उनके इस लेटेस्ट लुक पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
'रामायण' की पूरी कास्ट
नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर (प्रभु श्रीराम), साई पल्लवी (माता सीता), सनी देओल (हनुमान), लारा दत्ता (कैकयी), रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा), यश (रावण), शीबा चड्ढा (मंथरा), रवि दुबे (लक्ष्मण) और इंदिरा कृष्णनन (कौशल्या) जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जबकि इसके प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और यश हैं। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसका पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' अपनी भव्यता और बजट को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में फिल्म को नए नाम और बदले हुए रन टाइम के साथ रिलीज किया जा सकता है।
महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को 'विमल इलायची' के सरोगेट विज्ञापनों के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राज्य में पान मसाला पर लगे प्रतिबंध के बीच यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
सनी देओल, करण देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर ‘बटवारा 1947’ की विस्तृत समीक्षा। जानें यह फिल्म बंटवारे के दौर में नफरत से परे इंसानियत की कहानी कैसे बयां करती है।
भारतीय फिल्म फेस्टिवल आफ मेलबर्न-2026 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। इस साल फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों और शानदार फिल्मों को सम्मान मिला। वहीं दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रानी मुखर्जी को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने के लिए खास सम्मान मिला।
लंबे समय से अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान का नाम चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार को मेकर्स की तरफ से ये एलान किया गया था कि 12 अगस्त यानी आज हैवान का टीजर रिलीज किया जाएगा। जिसके आधार पर तय समयानुसार साइकोलॉजिकल थ्रिलर हैवान का पहला टीजर सामने आ गया है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुनें ये 10 प्रसिद्ध देशभक्ति गीत, जो आपके दिल में देशप्रेम की भावना जगा देंगे।
साल 2026 में कमर्शियल तौर पर सफल फिल्मों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें धमाल-4 का नाम भी शामिल होगा। अजय देवगन की मल्टी स्टारर इस कॉमेडी फिल्म ने अपनी शानदार कहानी से थिएटर्स में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब धमाल-4 ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्में 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ओपनिंग प्रेडिक्शन की विस्तार से जानकारी।
तमिल एक्टर और राजनीतिक नेता विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक मामले में बड़ा मोड़ आया है। संगीता ने चेंगलपट्टू जिला अदालत से अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है।
काजोल के जन्मदिन पर पति अजय देवगन और बहन तनीषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर प्यार भरे पोस्ट शेयर किए हैं। अजय ने मजाकिया अंदाज में जोक्स का जिक्र किया, वहीं तनीषा ने पुरानी तस्वीर साझा की।