×

प्रदूषण पर प्रहार! जुलाई से 62 लाख गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

जुलाई से 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों को किसी भी पेट्रोल पंप पर फ्यूल नहीं दिया जाएगा। यह नियम कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के निदेर्शों के अनुसार लागू किया गया है।

By: Arvind Mishra

Jun 21, 202512:04 PM

view28

view0

प्रदूषण पर प्रहार! जुलाई से 62 लाख गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

  • सावधान! नियम दिल्ली के साथ-साथ पूरे देश में होगा लागू

  • दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने यह फैसला लिया

  • 10-15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों पर यह नियम लागू होगा

  • अब राजधानी के सभी पेट्रोल पंपों पर लगाए जा रहे कैमरे

  • पुराने वाहनों का पता लगते ही उन्हें जब्त कर लिया जाएगा 


नई दिल्ली। स्टार समाचार बेव

दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार नए कदम उठा रही है। दरअसल, सरकार का मानना है कि इस सख्ती से दिल्ली की सड़कों पर पुराने धुआं छोड़ने वाले वाहनों की संख्या घटेगी, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार आएगा और लोगों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ेगा। सरकार के नए नियमों के मुताबिक, 1 जुलाई 2025 से 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों को किसी भी पेट्रोल पंप पर फ्यूल नहीं दिया जाएगा। यह नियम कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के निदेर्शों के अनुसार लागू किया गया है। खास बात यह है कि यह नियम दिल्ली के साथ-साथ पूरे देश में लागू होगा। दिल्ली वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने फैसला लिया है कि यह नियम दिल्ली के साथ-साथ पूरे देश में लागू होगा। 10 साल पुराने डीजल वाहन और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन इस नियम के दायरे में आएंगे। पेट्रोल पंपों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं जो पुराने वाहनों की पहचान करेंगे। सीएक्यूएम के अनुसार, दिल्ली में 62 लाख वाहन ऐसे हैं, जो अपनी समय सीमा पूरी कर चुके हैं। इनमें से 41 लाख दोपहिया वाहन हैं। पूरे एनसीआर में ऐसे वाहनों की संख्या लगभग 44 लाख है। इनमें से ज्यादातर वाहन पांच बड़े शहरों में हैं। 

इस तरह होगी निगरानी

नियम को लागू करने के लिए दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिसका काम तेजी से चल रहा है। ये कैमरे गाड़ी की नंबर प्लेट को स्कैन कर उसकी उम्र पहचानेंगे। अगर गाड़ी प्रतिबंधित श्रेणी में आती है, तो उसे फ्यूल नहीं दिया जाएगा। अगर कोई नियम का उल्लंघन करता है, तो गाड़ी जब्त कर ली जाएगी।  साथ ही मोटर वाहन अधिनियम 1989 के तहत उस पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

दूसरे राज्य के वाहन भी दिल्ली में नहीं चलेंगे

सीएक्यूएम ने यह स्पष्ट किया है कि यह नियम सिर्फ दिल्ली में पंजीकृत वाहनों के लिए नहीं है, बल्कि उन वाहनों पर भी लागू होगा, जो दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड हैं और दिल्ली में चलते हैं। सीएक्यूएम का कहना है कि पुराने वाहन प्रदूषण फैलाते हैं, इसलिए उन्हें सड़कों से हटाना जरूरी है।

दिल्ली में 520 पेट्रोल पंप

सीएक्यूएम ने अप्रैल में ही पेट्रोल पंपों को यह निर्देश दे दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 1 जुलाई से पुराने वाहनों को ईंधन न दिया जाए। दिल्ली में लगभग 520 पेट्रोल पंप हैं। इनमें से 500 पर आटोमैटिक नंबर प्लेट पहचान कैमरे लग चुके हैं। बाकी पंपों को 30 जून तक कैमरे लगाने का काम पूरा करना होगा।

नवंबर से पांच जिलों भी लागू होगा नियम

यह सिस्टम फिलहाल एक जुलाई से दिल्ली में लागू हो रहा है, लेकिन आगामी 1 नवंबर 2025 से इसे दिल्ली से सटे 5 जिलों में भी लागू किया जाएगा। ये जिले गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और सोनीपत हैं। इन जिलों में 31 अक्टूबर तक एएनपीआर कैमरे लगाने का काम पूरा हो जाएगा।

इनका कहना है

हमारे निर्देशों में यह नहीं कहा गया है कि केवल दिल्ली में पंजीकृत मियाद पूरी कर चुके वाहनों का ही पता लगाया जाएगा और उन्हें ईंधन देने से मना किया जाएगा। दिल्ली-एनसीआर के बाहर पंजीकृत वाहन भी दिल्ली की सड़कों पर चलते हैं और प्रदूषण फैलाते हैं तो उन पर भी कार्रवाई होगी। यह सिस्टम भारत में कहीं भी पंजीकृत पुरानी बसों का पता लगा सकता है।
वीरेंद्र शर्मा, तकनीकी सदस्य, सीएक्यूएम 

COMMENTS (0)

RELATED POST

अर्थ आवर 2026: भारत में शनिवार रात 8:30 बजे बुझेंगी ऐतिहासिक स्मारकों की बत्तियां

अर्थ आवर 2026: भारत में शनिवार रात 8:30 बजे बुझेंगी ऐतिहासिक स्मारकों की बत्तियां

भारत आज अर्थ आवर के 20 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया तक सभी प्रमुख स्मारक अंधेरे में रहेंगे। जानिए इस महाभियान के बारे में

Loading...

Mar 27, 20266:52 PM

एक अप्रैल से नई व्यवस्था: पैन कार्ड आवेदन और लेनदेन के नियम बदलेंगे

एक अप्रैल से नई व्यवस्था: पैन कार्ड आवेदन और लेनदेन के नियम बदलेंगे

भारत में नए वित्तीय वर्ष एक अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सरकार आयकर अधिनियम, 1961 की जगह नया आयकर अधिनियम, 2025 लागू कर रही है। नया आयकर अधिनियम पारदर्शिता और डिजिटल अनुपालन पर क्रेंद्रित होगा।

Loading...

Mar 27, 202611:15 AM

भारत: सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर तीन किया, डीजल पर शून्य

भारत: सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर तीन किया, डीजल पर शून्य

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके कारण उपजे ऊर्जा संकट के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, वित्त मंत्रालय द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है।

Loading...

Mar 27, 20269:46 AM

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ी मुश्किलें, पॉक्सो केस में जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ी मुश्किलें, पॉक्सो केस में जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका

ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और मुकुंदानंद गिरि को मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर। जानें क्या है पॉक्सो एक्ट का पूरा मामला

Loading...

Mar 26, 20266:22 PM

भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय ने जारी किया 60 दिनों का सप्लाई प्लान

भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय ने जारी किया 60 दिनों का सप्लाई प्लान

पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि भारत में ईंधन की आपूर्ति सुरक्षित है। जानें कच्चे तेल के रणनीतिक भंडार, रिफाइनिंग क्षमता और एलपीजी उत्पादन पर सरकार का पूरा डेटा।

Loading...

Mar 26, 20264:44 PM