भारत में नए वित्तीय वर्ष एक अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सरकार आयकर अधिनियम, 1961 की जगह नया आयकर अधिनियम, 2025 लागू कर रही है। नया आयकर अधिनियम पारदर्शिता और डिजिटल अनुपालन पर क्रेंद्रित होगा।

एक अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत में नए वित्तीय वर्ष एक अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सरकार आयकर अधिनियम, 1961 की जगह नया आयकर अधिनियम, 2025 लागू कर रही है। नया आयकर अधिनियम पारदर्शिता और डिजिटल अनुपालन पर क्रेंद्रित होगा। हालांकि, जनता के टैक्स स्लैब और दरों में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन रिपोर्टिंग, वेरिफिकेशन और फाइलिंग का तरीका बदल जाएगा। यह नया नियम आपकी टेक-होम सैलरी और निवेश के खुलासे को सीधे प्रभावित करेगा। नया टैक्स सिस्टम लागू हो जाने के बाद टैक्सपेयर्स को अपने निवेश और खर्च का सही रिकॉर्ड रखना होगा। कहां कितना पैसा खर्च हुआ, सब साफ-साफ दिखाना होगा। नए नियमों के तहत अब आप टैक्स-फ्री इनकम भी कमाते हैं, तो उससे जुड़े खर्च को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
फॉर्म- 16 की जगह फॉर्म-130
एक अप्रैल से नया इनकम टैक्स नियम लागू होने जा रहा है। इसमें आपके इनकम टैक्स का स्लैब नहीं बदलेगा। नए नियम के तहत आईटीआर फॉर्म्स को रीडिजाइन किया जाएगा। फॉर्म- 16 को फॉर्म 130 से बदला जाएगा और आईटीआर फाइलिंग पहले से ज्यादा आॅटोमेटेड कर दी जाएगी। यह फॉर्म 16 की तरह ही टीडीएस सर्टिफिकेट के तौर पर काम करेगा। इसमें कर्मचारियों को उनकी सैलरी से कितना टैक्स कटा और कौन-कौन से डिडक्शन के तहत उनको छूट मिली, इसकी पूरी डिटेल होगी।
अब पहले से आसान प्रक्रिया
सबसे खास बात यह है कि नए इनकम टैक्स निमय में आईटीआर फाइल करना पहले से अधिक आसान होगा। टैक्सपेयर की कमाई, टैक्स डिडक्शन, मिलने वाली छूट से जुड़ी जानकारियां आटोमैटिकली फॉर्म में अपलोड हो जाएंगे। इससे टैक्सपेयर्स को आईटीआर भरने में पहले से अधिक आसानी होगी और गलतियों की गुंजाइश भी कम रहेगी।
मील कार्ड पर छूट
वेतन भोगी कर्मचारी जिन्हें सोडेक्सो, प्लक्सी और जैगल जैसे भोजन कूपन, वाउचर या कार्ड मिलते हैं, उन्हें नए नियम के तहत काफी अधिक कर छूट प्राप्त होने की संभावना है। क्योंकि, नए नियम के तहत नियोक्ता द्वारा प्रदान किए जाने वाले भोजन पर छूट की सीमा 50 रुपए प्रति भोजन से बढ़ाकर 200 रुपए प्रति भोजन कर दी गई है। यह लाभ पुरानी और नई दोनों कर व्यवस्थाओं के तहत उपलब्ध है।
एचआरए छूट का दायरा
नए नियमों में मकान किराया भत्ता (एचआरए) के दावों के ढांचे को बरकरार रखा गया है और उसका विस्तार भी किया गया है। उच्चतर एचआरए छूट श्रेणी, पहले केवल मुंबई, कोलकाता, दिल्ली और चेन्नई पर लागू थी, उसे अब बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद तक बढ़ा दी गई है। अन्य सभी शहर 40 प्रतिशत एचआरए के दायरे में ही रहेंगे। हालांकि, एचआरए का दावा करते वक्त मकान मालिक की पहचान खुलासा करना अनिवार्य हो जाएगा।
पैन कार्ड से जुड़े नियम
एक अप्रैल से होने वाले अन्य बड़े बदलावों में पैन कार्ड से जुड़ा बदलाव भी शामिल है। नए नियमों के तहत अब पैन कार्ड से जुड़े आवेदनों के लिए केवल आधार कार्ड पर्याप्त नहीं होगा, आवेदकों को अन्य डॉक्युमेंट्स भी जमा करने होंगे। इसके अलावा कार की खरीद/बिक्री और अन्य उच्च मूल्य के खर्चों सहित अधिक लेन-देन में पैन की आवश्यकता होगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में यूनिफॉर्म अनवेल्ड द्वारा आयोजित एक संवादात्मक सत्र में सेना प्रमुख से पूछा गया कि अगर पिछले साल आपरेशन सिंदूर को जन्म देने वाली परिस्थितियां फिर से उत्पन्न होती हैं तो भारतीय सेना कैसे प्रतिक्रिया देगी।सवाल का जवाब देते हुए आर्मी चीफ ने कहा-पिछले साल आपरेशन सिंदूर जैसी स्थिति फिर बनी तो भारतीय सेना उसी तरह या उससे भी मजबूत जवाब देगी।
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद बीती देर रात को तनाव फैल गया। रेलपार इलाके में भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।
अमेरिका-ईरान टकराव के बाद उपजे ईंधन संकट को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने नए निर्देश जारी किए हैं। सोमवार और शुक्रवार को सिर्फ वर्चुअल मोड में सुनवाई होगी, जबकि कोर्ट स्टाफ को 50% वर्क-फ्रॉम-होम और जजों को कार-पूलिंग की सलाह दी गई है।
दिल्ली का मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा बना देश का पहला बैरियरलेस टोल (MLFF)। अब बिना रुके और बिना बैरियर के कटेगा टोल टैक्स। जानें कोहरे और बिना फास्टैग के यह सिस्टम कैसे काम करेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिन के लिए पांच देशों के दौरे पर हैं। मोदी आज यानी शुक्रवार को यूएई के लिए रवाना हो गए हैं। वहां वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। यह दौरा रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।
केंद्र सरकार ने आज पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3.25 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी हैं। नई दिल्ली में, पेट्रोल की कीमतें 94.77 रुपए से बढ़कर 97.77 रुपए प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल की कीमतें 87.67 रुपए से बढ़कर 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई।
भारतीय चुनाव आयोग ने SIR के तीसरे चरण की घोषणा की। मई से दिसंबर 2026 तक 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 36.73 करोड़ मतदाताओं का घर-घर जाकर सर्वे होगा।
बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी की सुप्रीमो ममता बनर्जी को आज को कलकत्ता हाईकोर्ट में भारी विरोध और नारेबाजी का सामना करना पड़ा। चुनाव बाद हुई हिंसा से संबंधित एक केस में पैरवी करने पहुंची ममता बनर्जी जब कोर्ट रूम से बाहर निकल रही थीं,
अप्रैल में थोक महंगाई बढ़कर 8.30 प्रतिशत पर पहुंच गई है। मार्च में यह 3.88 फीसदी पर थी। यानी इसमें एक महीने के अंदर 4.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल में महंगाई 42 महीने के हाई पर रही। अक्टूबर 2022 में ये 8.39 फीसदी पर पहुंच गई थी।
केरलम में वीडी सतीशन होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री। गुरुवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने नाम की घोषणा की है। केरलम विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 दिन पहले 4 मई को जारी हुए थे। तब से ही कांग्रेस पार्टी में सीएम के नाम को लेकर कई अटकलें चल रही थी।