केंद्र सरकार ने आज पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3.25 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी हैं। नई दिल्ली में, पेट्रोल की कीमतें 94.77 रुपए से बढ़कर 97.77 रुपए प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल की कीमतें 87.67 रुपए से बढ़कर 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई।

दिल्ली में पेट्रोल 97.77 लीटर हुआ, कंपनियों को अभी भी 25-30 घाटा
भोपाल, दिल्ली,मुंबई में नए दाम लागू, पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण वृद्धि
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केंद्र सरकार ने आज पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3.25 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी हैं। नई दिल्ली में, पेट्रोल की कीमतें 94.77 रुपए से बढ़कर 97.77 रुपए प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल की कीमतें 87.67 रुपए से बढ़कर 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई। इसके साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई है। मुंबई की बात करें तो पेट्रोल 106.68 और डीजल 93.14 प्रति लीटर के पास पहुंच गया है। कोलकाता में पेट्रोल 108.74 और डीजल 95.13 प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल 103.67 और डीजल 95.25 प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और केरल जैसे कुछ राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 110 के पार पहुंच गई हैं, जबकि बाकी अन्य राज्यों में डीजल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के करीब है।
सीएनजी दो रुपए किलो महंगी
इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के लोगों पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही सीएनजी की कीमतों में भी 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम लोगों का बजट और बिगड़ गया है। अब दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में सीएनजी 2 रुपए महंगी मिलेगी। सीएनजी के दाम बढ़ने का सीधा असर ऑटो, कैब और निजी वाहनों के खर्च पर पड़ेगा, जिसका बोझ आखिर में आम जनता पर ही आएगा।
नई दरें सुबह 6 बजे से ही लागू
इधर, इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बाद प्रदेशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम 3.25 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। नई दरें सुबह 6 बजे से ही लागू हो गई हैं। अब राजधानी भोपाल में पेट्रोल का रेट 106.68 रुपए से बढ़कर 109.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। डीजल 91.87 रुपए की जगह 94.98 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। इसी तरह उज्जैन में पेट्रोल 110.18 रुपए और डीजल 95.36 रुपए, जबलपुर में पेट्रोल 109.79 रुपए और डीजल 95 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
इंदौर में पेट्रोल 109.81 रुपए प्रति लीटर
इंदौर में पेट्रोल का रेट 109.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल का रेट 95.02 रुपए प्रति लीटर हो गया है। स्पीड पेट्रोल की कीमत बढ़कर 119.56 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। ग्वालियर में पेट्रोल 109.7 रु. और डीजल 94.90 रुपए प्रति लीटर जबकि सिंगरौली में पेट्रोल 109.92 रु. और डीजल 95.14 रु. लीटर हो गया है।
मंडला-पांढुर्णा में सबसे महंगा पेट्रोल
मध्य प्रदेश पेट्रोल डीजल एसोसिएशन के मुताबिक, सबसे महंगा पेट्रोल मंडला और पांढुर्णा में 111.29 प्रति लीटर है। इसके बाद अलीराजपुर, बालाघाट, बुरहानपुर, खंडवा, मैहर, मऊगंज, पन्ना, रीवा और श्योपुर का नंबर आता है जहाँ पेट्रोल 111.28 प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत लीराजपुर- अनूपपुर में
वहीं, डीजल सबसे महंगा अलीराजपुर, अनूपपुर, मैहर और रीवा में बिक रहा है, यहां इसके नए रेट 96.50 प्रति लीटर हो गए हैं। इसके बाद बालाघाट, बुरहानपुर, खंडवा, मंडला, मऊगंज, पन्ना और सतना में डीजल 96.49 प्रति लीटर बिक रहा है।
भोपाल-109.82 प्रति लीटर
नई दिल्ली - 97.77 प्रति लीटर
कोलकाता - 108.70 प्रति लीटर
मुंबई - 106.68 प्रति लीटर
चेन्नई - 103.67 प्रति लीटर
गुड़गांव - 98.47 प्रति लीटर
नोएडा - 97.78 प्रति लीटर
बेंगलुरु - 106.21 प्रति लीटर
भुवनेश्वर - 104.19 प्रति लीटर
चंडीगढ़ - 97.27 प्रति लीटर
हैदराबाद - 110.89 प्रति लीटर
जयपुर - 107.97 प्रति लीटर
लखनऊ - 97.55 प्रति लीटर
पटना - 108.55 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम - 110.58
भोपाल- 94.98 प्रति लीटर
नई दिल्ली - 90.67 प्रति लीटर
कोलकाता - 95.13 प्रति लीटर
मुंबई - 93.14 प्रति लीटर
चेन्नई - 95.25 प्रति लीटर
गुड़गांव - 90.94 प्रति लीटर
नोएडा - 91.02 प्रति लीटर
बेंगलुरु - 94.10 प्रति लीटर
भुवनेश्वर - 95.74 प्रति लीटर
चंडीगढ़ - 85.25 प्रति लीटर
हैदराबाद - 98.96 प्रति लीटर
जयपुर - 93.23 प्रति लीटर
लखनऊ - 90.82 प्रति लीटर
पटना - 94.63 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम - 99.35 लीटर
दिल्ली- ₹79.09 प्रति किलो
नोएडा- ₹87.70 प्रति किलो
गाजियाबाद- ₹87.70 किलो
मुजफ्फरनगर- ₹87.58 किलो
मेरठ- ₹87.58 प्रति किलो
शामली- ₹87.58 प्रति किलो
गुरुग्राम- ₹84.12 प्रति किलो
रेवाड़ी- ₹83.70 प्रति किलो
करनाल- ₹83.43 प्रति किलो
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ईंधन बचाने की अपील केंद्र सरकार की ओर से लगातार की जा रही है। दरअसल, पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण पूरी दुनिया ऊर्जा संकट का सामना कर रही है। मालूम हो कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में नाकाबंदी होने से एक महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्ग बाधित हो गया। जिसके बाद यह संकट बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ही ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। मौजूदा समय में ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई है, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच अब तक संघर्ष-विराम को लेकर कोई सहमति नहीं बन पा रही है। जबकि युद्ध का दायरा बढ़ने से पश्चिम एशियाई देश भी इसकी चपेट में आ गए हैं, जो ईंधन के प्रमुख आपूर्तिकर्ता हैं।
हालांकि, भारत सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और ऊर्जा की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है। 12 मई को, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वैश्विक बाधाओं और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद, भारत ने ईंधन की स्थिर कीमतें और ऊर्जा की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की है। साथ ही, बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए घरेलू LPG उत्पादन में भी काफी बढ़ोतरी की गई है। CII वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए, पुरी ने मजबूत नीति समन्वय और प्रभावी आपूर्ति प्रबंधन के माध्यम से वैश्विक ऊर्जा संकटों से निपटने में भारत की जुझारू क्षमता पर भी प्रकाश डाला। मंत्री ने कहा, "वैश्विक आपूर्ति में बाधाओं और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के इस दौर में भी, भारत ने पूरे देश में पेट्रोल, डीजल और LPG की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की है, और कहीं से भी कमी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
यह भी पढ़िए..
आधी ईंधन सप्लाई से थमी सतना की रफ्तार, बड़े पेट्रोल पंपों पर भी संकट गहराया
मुंबई: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच सीएनजी के बढ़ गए भाव, अब 84 रुपए किलो


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।