अप्रैल में थोक महंगाई बढ़कर 8.30 प्रतिशत पर पहुंच गई है। मार्च में यह 3.88 फीसदी पर थी। यानी इसमें एक महीने के अंदर 4.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल में महंगाई 42 महीने के हाई पर रही। अक्टूबर 2022 में ये 8.39 फीसदी पर पहुंच गई थी।

रोजाना जरूरत के सामान और गैस-बिजली के दाम बढ़े
पश्चिम एशिया संकट: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से दबाव
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा संकट और भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर अब भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल महीने में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर में भारी उछाल दर्ज किया गया है। अप्रैल में थोक महंगाई बढ़कर 8.30 प्रतिशत पर पहुंच गई है। मार्च में यह 3.88 फीसदी पर थी। यानी इसमें एक महीने के अंदर 4.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल में महंगाई 42 महीने के हाई पर रही। अक्टूबर 2022 में ये 8.39 फीसदी पर पहुंच गई थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी गुरुवार को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। महंगाई में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। यह तनाव लंबा चला तो महंगाई आगे और बढ़ सकती है।

सामान, फ्यूल और पावर के दाम बढ़े
रोजाना की जरूरत वाले सामानों (प्राइमरी आर्टिकल्स) की महंगाई 6.36 से बढ़कर 9.17 फीसदी हो गई। खाने-पीने की चीजों (फूड इंडेक्स) की महंगाई 1.85 से बढ़कर 1.98 प्रतिशत पर पहुंच गई है। फ्यूल और पावर की थोक महंगाई दर 1.05 से बढ़कर 24.71 फीसदी हो गई है। मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर 3.39 फीसदी से बढ़कर 4.62 प्रतिशत रही।
होलसेल महंगाई के 4 हिस्से
प्राइमरी आर्टिकल, जिसका वेटेज 22.62 प्रतिशत है। फ्यूल एंड पावर का वेटेज 13.15 प्रतिशत और मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट का वेटेज सबसे ज्यादा 64.23 प्रतिशत है। प्राइमरी आर्टिकल के भी चार हिस्से हैं।
रिटेल महंगाई अप्रैल में बढ़कर 3.48% पर पहुंची
अप्रैल की रिटेल महंगाई बढ़कर 3.48 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इससे पहले मार्च में यह 3.40 प्रतिशत थी। महंगाई बढ़ने की सबसे बड़ी वजह खाने-पीने की चीजों के दामों का बढ़ना है। फूड इन्फ्लेशन अप्रैल में बढ़कर 4.20 प्रतिशत पर पहुंच गई। मार्च में यह आंकड़ा 3.87 प्रतिशत था।
वैश्विक संकट और आपूर्ति शृंखला में बाधा
थोक महंगाई में आया यह तेज उछाल सीधे तौर पर पश्चिम एशिया में चल रहे संकट को दर्शाता है। इसके साथ ही, होर्मुज जलडमरूमध्य की प्रभावी नाकेबंदी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। यह जलमार्ग भारत के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत अपने आयातित कच्चे तेल का अधिकांश हिस्सा इसी मार्ग से प्राप्त करता है।
विभिन्न क्षेत्रों और उत्पादों पर असर
ईंधन और ऊर्जा क्षेत्र में महंगाई की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक रही है। विभिन्न बास्केट के प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं:
ईंधन और बिजली: इस क्षेत्र में महंगाई दर मार्च के 1.05 प्रतिशत से उछलकर अप्रैल में 24.71 प्रतिशत हो गई है।
कच्चा पेट्रोलियम: कच्चे पेट्रोलियम की महंगाई दर पिछले महीने के 51.5 प्रतिशत के मुकाबले अप्रैल में 88.06 प्रतिशत तक पहुंच गई।
पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल: पेट्रोल में महंगाई दर 2.50 प्रतिशत से बढ़कर 32.40 प्रतिशत हो गई, जबकि हाई-स्पीड डीजल में यह 3.26 प्रतिशत से बढ़कर 25.19 प्रतिशत पर पहुंच गई।
एलपीजी: एलपीजी की महंगाई दर मार्च के (-) 1.54 प्रतिशत के मुकाबले अप्रैल में सकारात्मक 10.92 प्रतिशत दर्ज की गई।
खाद्य और गैर-खाद्य वस्तुएं: खाद्य पदार्थों की महंगाई दर मार्च के 1.90 प्रतिशत की तुलना में अप्रैल में मामूली बढ़कर 1.98 प्रतिशत रही। वहीं, गैर-खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर 11.5 प्रतिशत से बढ़कर 12.18 प्रतिशत हो गई।
यह भी पढ़िए...
महंगाई का झटका: अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम
India Retail Inflation April 2026: रिटेल महंगाई बढ़कर 3.48% हुई, खाने-पीने की चीजें और OTT अब महंगे
मई में फूटा महंगाई बम... 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 993 और 5 किलो वाला अब 261 रुपए में मिलेगा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT और पुलिस ने 8 आरोपियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जानें मामले की पूरी अपडेट और आरोपियों के घरों पर हुई कार्रवाई का विवरण।
पुणे मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने हत्या के लिए Google का सहारा लिया था। पुलिस ने लोहगढ़ किले पर सीन रीक्रिएट किया।
भारत को दहलाने की साजिश रची जा रही है। इस बात की भनक लगते ही देशभर की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देश के प्रमुख देव स्थान, कार्यालय और रेलवे स्टेशनों की चौकसी और बढ़ा दी गई है। दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली और देव भूमि उत्तराखंड में आतंकी हमले की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
देशभर में नीट-यूजी पेपर लीक कांड का बवाल अभी थमा भी नहीं था और महाराष्ट्र में एक और खेला हो गया। इससे एक बार फिर देशभर में हड़कंप मच गया है। दरअसल, महाराष्ट्र में 28 जून को विभिन्न केंद्रों में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित कराई जानी थी।
दिल्ली की रेखा सरकार महिलाओं, बुजुर्गों और छात्रों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सेफ दिल्ली ऐप लॉन्च करने जा रही है। यह आधुनिक तकनीक पर आधारित है। आपात स्थिति में बोलकर या वॉयस कमांड के जरिए ऐप को एक्टिवेट किया जा सकेगा।
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस ने अंबेडकरनगर के कुख्यात अपराधी संजय उर्फ संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया। संजीव पर 1 लाख का इनाम घोषित था और वह कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित था। याही नहीं संजय बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी था।
बहराइच के कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान बिजली के पोल में उतरे करंट से 17 वर्षीय किशोर मोहम्मद हमजा की मौत। घटना के बाद परिवार में मातम। पुलिस जांच में जुटी।
भारत सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर भारतीय सेना के उन छह सैनिकों के नामों का खुलासा किया है जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के लिए शहीद हो गए थे। छह शहीदों के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की वेबसाइट पर रोल आफ आनर खंड में प्रकाशित किए गए हैं।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को इस्तीफा भेजा। ट्रस्टी नृपेंद्र मिश्रा ने एक चर्चा के दोरान बताया कि चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की सूचना मुझे मिली है।
तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के केस में अक्सर पुरुष अधिकारियों की संलिप्तता अधिक देखी गई है। हालांकि, इस बार एक महिला अधिकारी के यहां मिले बेहिसाब धन ने सबको चौंका दिया है। एसीबी द्वारा की गई छापामारी के दौरान अचल संपत्तियों के साथ-साथ नकद, लग्जरी वाहनों और महंगे आभूषणों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है।