बब्बर खालसा इंटरनेशनल के कुख्यात आतंकी परमिंदर सिंह उर्फ पिंडी को अबू धाबी (यूएई) से भारत लाया गया है। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और विदेश मंत्रालय के सहयोग से यह कामयाबी हासिल की है। वह गुरदासपुर के बटाला इलाके में पेट्रोल बम हमलों, हिंसक वारदातों और जबरन वसूली जैसे कई गंभीर अपराधों में वांछित था।

बू धाबी से भारत लाया गया खालिस्तानी आतंकी परविंदर सिंह ।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
बब्बर खालसा इंटरनेशनल के कुख्यात आतंकी परमिंदर सिंह उर्फ पिंडी को अबू धाबी (यूएई) से भारत लाया गया है। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और विदेश मंत्रालय के सहयोग से यह कामयाबी हासिल की है। वह गुरदासपुर के बटाला इलाके में पेट्रोल बम हमलों, हिंसक वारदातों और जबरन वसूली जैसे कई गंभीर अपराधों में वांछित था। दरअसल, पंजाब पुलिस ने आतंक और संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। आतंकी परविंदर यूएई से भारत प्रत्यर्पित कराया है। इस आपरेशन को पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों, विदेश मंत्रालय और यूएई सरकार के सहयोग से अंजाम दिया।
परविंदर सिंह कुख्यात विदेशी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और हैप्पी पासिया का करीबी सहयोगी है। पिंडी पर कई संगीन अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं, जिनमें पेट्रोल बम से हमले, हिंसक वारदातें और फिरौती वसूली शामिल है। उसका आतंक मुख्य रूप से बटाला गुरदासपुर क्षेत्र में फैला हुआ था, जिससे आम लोगों में दहशत का माहौल बना रहता था। बटाला पुलिस की मांग पर इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद पंजाब पुलिस की चार सदस्यीय विशेष टीम, जो एक वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में थी, 24 सितंबर को अबू धाबी रवाना हुई।
गौरतलब है कि पंजाब में लंबे समय से आतंकवाद और गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ी चुनौती बनी हुई हैं। ऐसे में इस प्रकार की कार्रवाई न केवल अपराधियों में डर पैदा करती है, बल्कि आम जनता को यह संदेश भी देती है कि सरकार और सुरक्षा एजेंसियां पूरी मजबूती से उनके हितों और सुरक्षा की रक्षा कर रही हैं। इस आॅपरेशन के बाद अब पंजाब पुलिस उम्मीद कर रही है कि पिंडी के जरिए अन्य विदेशी नेटवर्क से जुड़े आतंकी और अपराधियों की भी जानकारी मिलेगी, जिससे आगे और कड़े कदम उठाए जा सकेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार किया। CJI सूर्यकांत ने वीडियो देखने से किया मना।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस कदम को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला किया, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए। आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी।
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन नीट पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा। जानिए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही से जुड़े मुख्य अपडेट्स।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।