गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को 242 यात्रियों से भरा एअर इंडिया का विमान एआई-171 अचानक क्रैश हो गया। गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही दूर जाकर विमान मेडिकल अस्पताल की बिल्डिंग से जा टकराया। इस हादसे को कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन प्लेन क्रैश की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

12 जून 2025 को 242 यात्रियों से भरा एअर इंडिया का विमान एआई-171 अचानक क्रैश हो गया।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को 242 यात्रियों से भरा एअर इंडिया का विमान एआई-171 अचानक क्रैश हो गया। गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही दूर जाकर विमान मेडिकल अस्पताल की बिल्डिंग से जा टकराया। इस हादसे को कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन प्लेन क्रैश की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। इधर, अमेरिका के एविएशन सेफ्टी कैंपन ग्रुप का दावा है कि एयर इंडिया के बोइंग 787 एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबियां थीं। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के पहले ही विमान को कई बार तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा था।
अमेरिकी संसद में पेश की रिपोर्ट
फाउंडेशन फॉर एविएशन सेफ्टी ने 12 जनवरी 2026 को अमेरिकी संसद में एक रिपोर्ट जमा की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एफएएस ने अपनी जांच में पाया कि एअर इंडिया का हिस्सा बनने के बाद से ही विमान में तकनीकी खराबियां आने लगी थीं। विमान में इंजीनियरिंग, गुणवत्ता और रखरखाव में काफी कमियां आ रहीं थीं। प्लेन में इलेक्ट्रॉनिक, सॉफ्टवेयर, सर्किट ब्रेकरों का बार-बार ट्रिप होना, खराब वायरिंग, शॉर्ट सर्किट, बिजली की आपूर्ति में कमी और पावर सिस्टम गर्म होने जैसी कई समस्याएं रिपोर्ट की जा चुकी थीं।
रिपोर्ट पर बोइंग ने तोड़ी चुप्पी
एफएएस के दावों पर बोइंग ने भी प्रतिक्रिया दी है। बोइंग के प्रवक्ता ने कहा-हम संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के प्रोटोकॉल का पालन करते हैं। भारत में हुई विमान दुर्घटना में एएआईबी का जो भी फैसला होगा, हम उसका पालन करेंगे। वहीं, एयर इंडिया ने इस पर चुप्पी साध रखी है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में फ्यूल स्विच बंद होने के कारण प्लेन क्रैश के संकेत दिए थे। इसकी तुलना बोइंग 737 मैक्स दुर्घटना से की गई थी।
प्लेन क्रैश पर एफएएस का दावा
एफएएस ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि बोइंग 787 अपने शेड्यूल से 3 साल पीछे चल रहा है। इसका बजट अरबों डॉलर पहुंच गया है। बोइंग 787 के 2000 से ज्यादा विमानों में सिस्टम फेलियर हो चुका है। बोइंग 787 साल 2011 में बनकर तैयार हुआ और दिसंबर 2013 में इसने अपनी पहली उड़ान भरी थी। 28 जनवरी 2014 को इसे एअर इंडिया को सौंप दिया गया था। वहीं, इस विमान ने 8 फरवरी 2014 को अपनी पहली कमर्शियल उड़ान भरी थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर के समीप स्थित एक होटल में आज तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम सात तीर्थयात्रियों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
बिहार के लखीसराय में सावन के तीसरे सोमवारी की सुबह प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर के बाहरी परिसर में अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में आठ महिला श्रद्धालुओं के मौत हो गई। वहीं दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज चल रहा है।
राज्यसभा के दस सांसदों को एम्स, सिल्क बोर्ड, सरोगेसी बोर्ड और संसदीय समितियों में निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। जानिए किस सांसद को कौन सी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो एयरपोर्ट कर्मचारी घायल हो गए। आरोपी यात्री की पहचान शिवसेना नेता कमलेश राय के रूप में हुई है, जो मुंबई जा रहे थे।
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर तीखा हमला बोला है।
उत्तर भारत में मानसून की भीषण बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश, जलभराव और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। प्रयागराज में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट से लगातार पांच बार विधायक रहे और टीएमसी सरकार में पूर्व मंत्री व विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर 75 वर्षीय डॉ. आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह उनके आवास के पास स्थित पार्टी कार्यालय में फंदे से लटकता मिला।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और CAPF के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों की घोषणा की है। यहाँ कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और सेना मेडल विजेताओं की पूरी सूची देखें।
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संबोधन की विस्तृत जानकारी। विकसित भारत 2047, विदेश नीति, कल्याणकारी योजनाएं और भाषण की सात बड़ी बातें पढ़ें।