26 जनवरी को होने वाले 77वें गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। इस बार दिल्ली पुलिस के अलर्ट पोस्टरों में पहली बार दिल्ली के एक आतंकी की तस्वीर शामिल की गई है। यह आतंकी मोहम्मद रेहान है, जो अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़ा बताया जा रहा है।

आतंकी मोहम्मद रेहान दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियों को वांछित है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
26 जनवरी को होने वाले 77वें गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। इस बार दिल्ली पुलिस के अलर्ट पोस्टरों में पहली बार दिल्ली के एक आतंकी की तस्वीर शामिल की गई है। यह आतंकी मोहम्मद रेहान है, जो अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़ा बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियों को वांछित है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, खुफिया एजेंसियों से मिले कई आतंकी खतरे के इनपुट्स को देखते हुए कर्तव्य पथ और पूरे नई दिल्ली जिले में अत्याधुनिक तकनीक आधारित बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह के लिए बैठने वाले क्षेत्रों के नाम देश की प्रमुख नदियों के नाम पर रखे गए हैं। साथ ही, मेहमानों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा तैनाती के पैटर्न में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं।
हर गतिविधि पर पैनी नजर
नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि कर्तव्य पथ क्षेत्र में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैनात किया गया है। पूरे इलाके पर सीसीटीवी कैमरों के व्यापक नेटवर्क के जरिए नजर रखी जा रही है, जिन्हें एडवांस्ड फेसियल रिकग्निशन सिस्टम से जोड़ा गया है।
दस हजार जवान तैनात
महला ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन करीब 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और अब तक जमीन पर 9 बार ब्रीफिंग और रिहर्सल की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस तय समय पर कर्तव्य पथ पर मनाया जाता है। इसे देखते हुए मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया गया है।सुरक्षा के तहत एंटी-ड्रोन यूनिट्स को हवाई निगरानी के लिए तैनात किया गया है। वहीं ऊंची इमारतों पर स्नाइपर टीमों की भी तैनाती की गई है। किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए होटल, गेस्ट हाउस, किरायेदारों और घरेलू सहायकों का व्यापक सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है।
1,000 हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पैदल आने वाले लोगों को कम से कम तीन स्तर की जांच से गुजरना होगा, जिसमें डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर शामिल हैं। वाहनों की भी कड़ी जांच की जाएगी और अंदरूनी, मध्य और बाहरी सुरक्षा घेरों में बड़ी संख्या में पिकेट लगाए जाएंगे। कंट्रोल रूम से एसआई कुलदीप यादव ने बताया कि लगभग 1,000 हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी। 26 अक्टूबर 2026 को आएगा फैसला।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR), जंतर-मंतर बैन और मेट्रो पाबंदियों से जुड़ी सभी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 15 अक्टूबर को एक साथ सुनवाई करेगा। जानिए CJI सूर्यकांत की पीठ का पूरा फैसला।
दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया भारत की प्रतिभा और किफायती दवाओं पर भरोसा करती है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज शाम अपने आवास पर 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों को हाई टी के लिए बुलाया है। बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, 'वोट चोरी' के विरोध और एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने दर्ज की FIR। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 11 नेताओं की याचिका में सुप्रीम कोर्ट ने निकाली कमियां।
केंद्र सरकार ने 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। ओम प्रकाश माथुर को केरल, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, राजेंद्र आर्लेकर को तमिलनाडु, बृज मोहन राम को ओडिशा, ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। पढ़ें पूरी सूची।
दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने पर कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके और सौरव दास ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जानिए पूरी खबर विस्तार से।
मणिपुर में नगा-कुकी संघर्ष के बीच फिर हिंसा भड़की। 48 घंटे में 10 लोगों की मौत, कांगपोकपी में व्यक्ति का सिर कलम। नागा संगठन ने सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम।
चुनाव आयोग में कथित अनियमितताओं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन। जानिए राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं के लाइव अपडेट्स।