देश आज प्रदूषण के ऐसे भंवर में फंस चुका है, जहां सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। हवा में घुला जहर अब केवल आंकड़ों का खेल नहीं रहा, यह हर उम्र के लोगों के स्वास्थ्य को चुपचाप निगल रहा है। सबसे अधिक खतरे में हैं वो मासूम, जिनका इस प्रदूषण में कोई दोष नहीं।

देश आज प्रदूषण के ऐसे भंवर में फंस चुका है, जहां सांस लेना तक मुश्किल हो गया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश आज प्रदूषण के ऐसे भंवर में फंस चुका है, जहां सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। हवा में घुला जहर अब केवल आंकड़ों का खेल नहीं रहा, यह हर उम्र के लोगों के स्वास्थ्य को चुपचाप निगल रहा है। सबसे अधिक खतरे में हैं वो मासूम, जिनका इस प्रदूषण में कोई दोष नहीं। परिणामस्वरूप शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक बीमारियां भी उनके जीवन का हिस्सा बनती जा रही हैं। इधर, देश की राजधानी दिल्ली से लगे राज्य हरियाणा में वायु प्रदूषण का असर अब गर्भवती व नवजात शिशुओं पर भी पड़ने लगा है। प्रीमेच्योर डिलीवरी की संख्या बढ़ने लगी है। यह दावा पीजीआई रोहतक के गायनी विभाग की अध्यक्ष डॉ. पुष्पा दहिया ने किया है।
सांसों से शरीर में जा रहा प्रदूषण
डॉ. पुष्पा दहिया ने दावा किया है कि हरियाणा में एक साल में 13,500 की डिलीवरी हुई। इनमें से 18 प्रतिशत यानि 2430 बच्चे प्रीमेच्योर हुए। इसका मुख्य कारण प्रदूषण भी है, क्योंकि हवा में घुला जहर सांसों के जरिए शरीर में जा रहा है। यह खून में मिलकर गर्भस्थ शिशु तक पहुंच रहा है। हवा की खराब गुणवत्ता के कारण खांसी-जुकाम व अस्थमा की समस्या बढ़ गई हैं।
गर्भवती के लिए नुकसानदायक
यह स्थिति गर्भवती के लिए नुकसानदायक है। ज्यादा खांसी का भी गर्भ पर असर पड़ता है। ये सभी कारण बच्चे के समय से पहले जन्म लेने का कारण बनते हैं। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह, मलेरिया, डेंगू होने पर भी समय से पहले बच्चे के जन्म लेने की संभावना रहती है।
बच्चा जल्दी पैदा होगा, तो ज्यादा जोखिम
डॉ. दहिया के मुताबिक 36 सप्ताह से पहले जन्म लेने वाले बच्चे को प्रीमेच्योर कहा जाता है। कई बच्चे 28 सप्ताह से पहले, 28 से 32 सप्ताह के बीच और 37 सप्ताह से पहले जन्म ले रहे हैं। इनमें से सिर्फ 34 से 36 सप्ताह के बीच पैदा होने वाले बच्चों को ज्यादा समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। बच्चा जितना जल्दी पैदा होगा, जोखिम उतना ही अधिक होगा।
यह सावधानी बरतें
डॉ. दहिया ने बताया कि नियमित जांच व डॉक्टर की सलाह से दवाई लेकर प्रीमेच्योर डिलीवरी को कम किया जा सकता है। एनिमिया ग्रस्त महिलाओं के जागरूक होने से प्रीमेच्योर डिलीवरी से बचा जा सकता है। हरी सब्जियां, दूध, लस्सी के सेवन से पोषण की कमी पूरी की जा सकती है।
बच्चों को आती हैं ये समस्याएं
समय पूर्व जन्मे बच्चे बाहरी तापमान सहन नहीं कर पाते हैं। उनमें हाइपोथेरेमिया, हाइपरग्लेसेमिया, पीलिया व इंफेक्शन होने का खतरा अधिक रहता है। इन्हें अधिक देखभाल की आवश्यकता पड़ती है। कमजोर होने के कारण उनके रेटिना यानि देखने की शक्ति में भी कमी आ सकती है। इंफेक्शन जल्दी होने की आशंका रहती है। बाल्यावस्था में ध्यान न देने पर आईक्यू कम हो सकता है।
भारत में हर साल 1.7 लाख बच्चों की मौत
द लैंसेट की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हर साल पांच साल से कम उम्र के लगभग 1.7 लाख बच्चों की मौत केवल प्रदूषण के कारण होती है। पिछले एक महीने में दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता लगातार गंभीर श्रेणी में बनी हुई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेपाल में इस हफ्ते की शुरुआत में आई भयानक फ्लैश फ्लड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 तक पहुंच गई है। नेपाल पुलिस ने इस भारी त्रासदी में जान गंवाने वालों के आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि की। चीन ने पुष्टि की है कि तिब्बत की ओर तीन लोगों की मौत हुई है, जिससे इस आपदा में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 472 हो गई है।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद 288 भारतीय लापता और कैलाश मानसरोवर यात्री फंसे। भारत सरकार द्वारा राहत सामग्री, बेली ब्रिज और 24/7 हेल्पलाइन के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
दिल्ली पुलिस ने 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को मास्टरमाइंड बताया है। हाईकोर्ट में पुलिस ने उनकी जमानत याचिकाओं का विरोध करते हुए इसे नियमों के खिलाफ बताया है।
कानपुर के कटरी क्षेत्र में गर्ग एविएशन का ट्रेनी विमान क्रैश होने से इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत। दो महीने में दूसरी दुर्घटना से उड्डयन सुरक्षा पर उठे सवाल।
आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में आज सुबह एक भयानक हादसा हुआ। चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हैं। चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर एक प्राइवेट ट्रैवल बस और आॅटो-रिक्शा की टक्कर हुई।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज भीषण हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही निजी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए।
नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत सीमा के पास बुधवार को आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड में मौतों का आंकड़ा बढ़कर कम से कम 165 हो गया है। करीब 1500 लोग लापता हैं, जिनमें 133 भारतीय पर्यटक और 37 एनआरआई शामिल हैं।
भारत ने संयुक्त राष्ट्र की नस्लीय भेदभाव खत्म करने वाली समिति (CERD) की टिप्पणियों को सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि भारत सभी नागरिकों के अधिकारों और समानता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने महिलाओं को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया है। यूपी में सपा की सरकार बनने पर स्त्री सम्मान समृद्धि योजना शुरू की जाएगी। पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि योजना के तहत महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपए देने का प्रावधान किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता ने चीफ जस्टिस आफ इंडिया को कई पत्र लिखकर राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को तुरंत पद से हटाने की मांग की है।