इबोला वायरस को लेकर दुनियाभर में अलर्ट है। इसी बीच बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची 28 साल की एक युगांडा की महिला को इंदिरा नगर के एपिडेमिक डिजीज हॉस्पिटल में आइसोलेट कर दिया गया है।

प्रोटोकॉल के अनुसार एक बार फिर से किया जाएगा टेस्ट
अब एनआईवी पुणे से आने वाली पहली रिपोर्ट का इंतजार
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
इबोला वायरस को लेकर दुनियाभर में अलर्ट है। इसी बीच बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची 28 साल की एक युगांडा की महिला को इंदिरा नगर के एपिडेमिक डिजीज हॉस्पिटल में आइसोलेट कर दिया गया है। उसके इबोला जांच के लिए सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ऋत्विक रंजनम पांडे के अनुसार, महिला में बुखार जैसे कोई साफ लक्षण नहीं दिखे थे। हमें अभी भी पक्का पता नहीं है। एयरपोर्ट हेल्थ आर्गनाइजेशन ने थकान जैसे कुछ लक्षण देखे और सैंपल लेने का फैसला किया।
पुणे भेजे गए सैंपल
सैंपल जांच के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि युगांडा से आने के बाद महिला ने शुरू में एक होटल में चेक-इन किया था, लेकिन बाद में शरीर में दर्द जैसे हल्के लक्षण दिखने पर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। महिला की हालत स्थिर है। उस पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रोटोकॉल के अनुसार एक बार फिर से टेस्ट किया जाएगा। एनआईवी पुणे से आने वाली पहली रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
दुनियाभर में बढ़ी चिंता
दरअसल, यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इबोला फैलने को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 17 मई को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ कांगो और युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। इस अलर्ट के बाद कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें इबोला प्रभावित देशों से लौटने वाले लोगों से कहा गया है कि वे भारत आने के बाद 21 दिनों तक खुद पर नजर रखें और अपने स्वास्थ्य की जांच करते रहें।
यह भी पढ़िए...
कांगो में इबोला वायरस का प्रकोप: 900 से ज्यादा मामले, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
इबोला का साया: नई दिल्ली में होने वाला भारत-अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन रद्द

भारत सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई करेगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने देश के सख्त रुख को दोहराते हुए पाकिस्तान को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कर्नाटक कांग्रेस में बड़ा राजनीतिक उलटफेर होने जा रहा है। खींचतान के बाद अब मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के नेतृत्व में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्टी हाईकमान सिद्दरमैया को सम्मानजनक तरीके से हटाकर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इबोला वायरस को लेकर दुनियाभर में अलर्ट है। इसी बीच बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची 28 साल की एक युगांडा की महिला को इंदिरा नगर के एपिडेमिक डिजीज हॉस्पिटल में आइसोलेट कर दिया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में घुसपैठ के कारण हो रहे अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय परिवर्तन (Demographic Change) से निपटने के लिए एक हाई-लेवल कमेटी का गठन किया है। जानिए इस कमेटी में कौन-कौन शामिल हैं और इसके क्या कार्य होंगे।
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में टीएमसी को मिली करारी हार से ममता बनर्जी अभी उबर भी नहीं पाई थी कि अब एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है। दरअसल, बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह और बढ़ती दिख रही है।
उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास क्षेत्र में तेज रफ्तार स्लीपर बस चालक को झपकी लगने से अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस में बैठे बिहार के एक दारोगा व कैदी समेत छह की मौत हो गई।
CJI सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद बने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) पेज की CBI जांच कराने की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने टाल दिया है। इंस्टाग्राम पर इस पेज के 2.29 करोड़ फॉलोअर्स हो चुके हैं।
Monsoon Arrival Update: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई को केरल पहुंच रहा है। जानिए दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में मानसून कब दस्तक देगा और किन राज्यों में बारिश का अलर्ट है।
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। अभिनेता धर्मेंद्र, क्रिकेटर रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर समेत कुल 113 खेल, कला, विज्ञान और सामाजिक क्षेत्र की दिग्गज हस्तियों को इस सम्मान से नवाजा गया है।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में एसयूवी के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आज यानी सोमवार को सुबह बताया कि रायगढ़ जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह