राम मंदिर के चढ़ावे में सेंध ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की व्यवस्था का पूरा ढांचा बदल दिया। चार जून की घटना के बाद महज तीन महीने में ट्रस्ट ने व्यक्ति आधारित सिस्टम को पीछे कर तकनीक और संस्थागत निगरानी को केंद्र में ला दिया है। पहली बार सीईओ की नियुक्ति हुई है।

चार जून की घटना के बाद ट्रस्ट ने व्यवस्था में किए बड़े बदलाव
पहली बार सीईओ की नियुक्ति,एसबीआई कर्मचारी करेंगे गिनती
इसी महीने सितंबर के अंत तक आ जाएगी एसआईटी की रिपोर्ट
अयोध्या। स्टार समाचार वेब
राम मंदिर के चढ़ावे में सेंध ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की व्यवस्था का पूरा ढांचा बदल दिया। चार जून की घटना के बाद महज तीन महीने में ट्रस्ट ने व्यक्ति आधारित सिस्टम को पीछे कर तकनीक और संस्थागत निगरानी को केंद्र में ला दिया है। पहली बार सीईओ की नियुक्ति हुई है। चढ़ावे की गिनती पर कैमरों का पहरा बढ़ा है। मंदिर से बैंक तक नकदी का पूरा सफर डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज होगा। ट्रस्ट का दावा है कि इन बदलावों के बाद राम मंदिर की व्यवस्था देश के बड़े धार्मिक ट्रस्टों में सबसे अधिक पारदर्शी होगी।
पहली बार सीईओ के हाथ प्रबंधन
राम मंदिर के इतिहास में पहली बार सीईओ की नियुक्ति की गई है। सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को सर्वसम्मति से ट्रस्ट का पहला सीईओ चुना गया है। अब तक मंदिर के निर्णय ट्रस्टियों के स्तर पर होते थे, लेकिन अब जिम्मेदारी सीईओ के पास होगी। पूर्व महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफे के बाद ट्रस्ट में नई नियुक्तियां भी की गई हैं।
पैसों का हिसाब अब पूरी तरह डिजिटल
अब पैसे का हिसाब सीए की निगरानी में और पूरी तरह डिजिटल रखा जाएगा। यही नहीं, एक स्थायी सीए की नियुक्ति भी कर दी गई है। नए कोषाध्यक्ष ने भी सीए की नई टीम लगाई है। बैंक लेनदेन के लिए कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका, मुख्य अभियंता जगदीश आफले और सीए चंदन राय के संयुक्त हस्ताक्षर जरूरी होंगे।
बैंक के कर्मियों की नियुक्ति
एसबीआई ने 36 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की जगह गणना के लिए बैंक के कर्मियों की नियुक्ति की है। अब मंदिर से बैंक तक नकदी एसबीआई के वाहन में ही ले जाई जा रही है। दान काउंटर से बैंक तक नकदी पहुंचाने के हर चरण की वीडियोग्राफी कराई जाती है।
इसी माह आएगी एसआईटी की रिपोर्ट
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के केस में गठित नई एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। जेल में बंद आरोपियों से मिले नए नामों का सत्यापन भी तेज कर दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि एसआईटी सितंबर के अंत तक अपनी अंतिम रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में शासन और सुप्रीम कोर्ट को सौंप देगी।
यह भी पढ़िए...
गरमाई राजनीति और आस्था की बहस: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार, कृष्ण मोहन बने कार्यवाहक महासचिव

राम मंदिर के चढ़ावे में सेंध ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की व्यवस्था का पूरा ढांचा बदल दिया। चार जून की घटना के बाद महज तीन महीने में ट्रस्ट ने व्यक्ति आधारित सिस्टम को पीछे कर तकनीक और संस्थागत निगरानी को केंद्र में ला दिया है। पहली बार सीईओ की नियुक्ति हुई है।
आठ सितंबर 2026 का मूलांक फल विस्तार से जानें। अंक ज्योतिष के अनुसार करियर, कारोबार, वित्त, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिए कैसा रहेगा 8 सितंबर का दिन, पढ़ें संपूर्ण भविष्यफल।
जानिए 8 सितंबर 2026 का दिन मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणियां।
जानिए 8 सितंबर 2026, मंगलवार का संपूर्ण पंचांग, तिथि, पुष्य नक्षत्र, भौम प्रदोष व्रत, शुभ-अशुभ मुहूर्त (राहुकाल) और सूर्य-चंद्रमा की स्थिति।
जानिए वर्ष 2026 में लड्डू गोपाल की छठी की सही तारीख, पूजन विधि, महत्व और कढ़ी-चावल के भोग के बारे में पूरी जानकारी।
अंक ज्योतिष के अनुसार 7 सितंबर 2026 का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा। जानिए अपने करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों का सटीक भविष्यफल।
7 सितंबर 2026, सोमवार (अजा एकादशी) का दिन मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? जानिए करियर, व्यापार, धन और स्वास्थ्य का संपूर्ण राशिफल।
जानिए 7 सितंबर 2026, सोमवार के दिन का संपूर्ण पंचांग। यहाँ पढ़ें अजा एकादशी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, राहुकाल, और अन्य शुभ-अशुभ मुहूर्त की विस्तृत जानकारी।
6 सितंबर 2026 के दैनिक राशिफल में जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन। सूर्य और चंद्रमा की चाल के आधार पर अपने करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी सटीक भविष्यवाणियां यहाँ पढ़ें।
6 सितंबर 2026 के पंचांग के अनुसार जानिए भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, आर्द्रा नक्षत्र, सिद्धि योग, अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का सटीक समय।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह