×

भोपाल: पं. दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता

मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने पं. दीनदायल उपाध्याय की प्रतिमा के निकट विकसित नमो वन का अवलोकन कर रुद्राक्ष का पौधा रोपा।

By: Arvind Mishra

Feb 11, 20261:44 PM

view8

view0

भोपाल: पं. दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता

मुख्यमंत्री पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भोपाल (लालघाटी) में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

  • सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- समर्थ भारत निर्माण के चिंतक थे
  • मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि, नमो वन में लगाया रुद्राक्ष का पौधा

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जब विश्व में सभी ओर साम्यवाद और समाजवाद की विचारधाराओं का प्रभाव था, तब पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद और अंत्योदय की कल्याणकारी दृष्टि प्रदान की। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को निरंतरता प्रदान करने का प्रभावी प्रयास था। पं. दीनदयाल एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता और समर्थ भारत निर्माण के चिंतक थे। पंडित दीनदयाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक, संगठनकर्ता और भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक रहे। दीनदयाल का विचार था कि स्वतंत्रता तभी सार्थक होती है, जब वो हमारी संस्कृति की अभिव्यक्ति का साधन बने। उनके विचारों ने समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के जीवन में उजास लाने का मार्ग प्रशस्त किया।

नमो वन का किया अवलोकन

सीएम ने कहा कि दीनदयाल के विचार भारतीय मानस को सशक्त राष्ट्र और समाज के निर्माण के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने पं. दीनदायल उपाध्याय की प्रतिमा के निकट विकसित नमो वन का अवलोकन कर रुद्राक्ष का पौधा रोपा।

विश्व में बढ़ रहा देश का प्रभाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. दीनदयाल के विचारों के अनुरूप प्रधानमंत्री मोदी, गरीब-किसान-युवा और महिलाओं कल्याण के साथ सभी को प्रगति के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व में देश का प्रभाव निरंतर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर केश शिल्पियों को उपलब्ध कराई जा रही किट उनके अंत्योदय के विचारों को व्यावहारिक रूप देने का सार्थक प्रयास है।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बर्राई में निर्मित पंडित दीनदयाल उद्यान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा उपस्थित थे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

बैरागढ़ में किराना कारोबारी ने लगाई फांसी, पत्नी से तलाक के बाद डिप्रेशन में थे उमेश खत्री

बैरागढ़ में किराना कारोबारी ने लगाई फांसी, पत्नी से तलाक के बाद डिप्रेशन में थे उमेश खत्री

भोपाल के बैरागढ़ में 41 वर्षीय व्यापारी उमेश कुमार खत्री ने सुसाइड कर लिया। 2016 में पत्नी से तलाक और बच्चों से दूरी के कारण मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है।

Loading...

Mar 29, 20263:10 PM

खाद और कीटनाशकों के उपयोग से धरती माता बीमार हो गई है: उप मुख्यमंत्री

खाद और कीटनाशकों के उपयोग से धरती माता बीमार हो गई है: उप मुख्यमंत्री

रीवा में आयोजित कृषि सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रासायनिक खाद और कीटनाशकों के दुष्प्रभाव बताते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया, ताकि धरती और आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ रह सकें।

Loading...

Mar 29, 20263:04 PM

रीवा में गैस एजेंसी गोदाम में अवैध रिफिलिंग का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

रीवा में गैस एजेंसी गोदाम में अवैध रिफिलिंग का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

रीवा में पापुलर गैस एजेंसी के गोदाम में अवैध रिफिलिंग का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सिलेंडरों से गैस चोरी कर ब्लैक में बेचने का खुलासा हुआ, प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल उठे हैं।

Loading...

Mar 29, 20263:01 PM

17 शराब समूहों को नीलाम कर 526 करोड़ कमाए, 14 प्लस में गईं और तीन दे गईं घाटा

17 शराब समूहों को नीलाम कर 526 करोड़ कमाए, 14 प्लस में गईं और तीन दे गईं घाटा

रीवा और मऊगंज में 17 शराब समूहों की नीलामी से 526 करोड़ की कमाई हुई, 14 समूह आरक्षित मूल्य से अधिक में बिके जबकि तीन में घाटा हुआ, कुल कारोबार हजार करोड़ पार जाने की उम्मीद है।

Loading...

Mar 29, 20262:57 PM

मध्यप्रदेश 169 नगरीय निकाय एल्डरमैन नियुक्ति सूची: 123 नगर परिषद और 46 नगर पालिका के नाम घोषित

मध्यप्रदेश 169 नगरीय निकाय एल्डरमैन नियुक्ति सूची: 123 नगर परिषद और 46 नगर पालिका के नाम घोषित

MP में नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की नियुक्तियां जारी। 123 नगर परिषदों और 46 नगर पालिकाओं की सूची देखें। जानें धारा 19(1)(ग) के तहत हुई इन नियुक्तियों के बारे में।

Loading...

Mar 29, 20262:55 PM