रीवा में पापुलर गैस एजेंसी के गोदाम में अवैध रिफिलिंग का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सिलेंडरों से गैस चोरी कर ब्लैक में बेचने का खुलासा हुआ, प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल उठे हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
गैस की मारामारी के बीच प्रशासन के सारे दावे पहले ही दम तोड़ चुके थे लेकिन एजेंसी संचालकों ने हदें पार कर दी है। अवैध कमाई के लिए उपभोक्ताओं के सिलेंडरों से चोरी की जा रही है। गोदाम में खुलेआम भरे सिलेंडरों से खाली सिलेंडरों में चोरी कर रिफलिंग की जा रही है। इसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने एजेंसियों की कारस्तानी उजागर कर दी है। आपको बता दें कि ईरान और अमेरिका युद्ध के कारण देश भर में गैस सिलेंडरों की किल्लत खड़ी हो गई। सरकार ने भी रिफलिंग के लिए नए नियम बना दिए। इतना ही नहीं इस किल्लत के कारण लोगों को एजेंसियों के बाहर सिलेंडर रिफलिंग कराने के लिए लंबी लाइनें लगानी पड़ी। कई होटल, ठेले सिलेंडर नहीं मिलने के कारण बंद हो गए। मारामारी अब भी मची है लेकिन लाइनें कुछ हद तक खत्म हो गई है। लोगों की मजबूरियों का एजेंसी संचालकों ने फायदा उठाना शुरू कर दिया है। गैस की कालाबाजारी एजेंसियां कर रही हैं। सिलेंडर से गैस चोरी की जा रही है। इसे खाली सिलेंडरों में भर कर ब्लैक किया जा रहा है। इसी कारस्तानी का खुलासा हुआ है। एक वीडियो पापुलर इंडेन गैस गोदाम का सामने आया है। इस वीडियो ने कालाबाजारी का खुलासा कर दिया है।
पापुलर गैस गोदाम के अंदर चल रही थी रिफलिंग
एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें गोदाम के अंदर ही गोदाम प्रभारी की मौजूदगी में कर्मचारी खाली सिलेंडर को भरते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति पहुंच जाता है। इसके बाद कर्मचारी मौके पर रिफलिंग की कार्रवाई छोड़ भाग खड़े होते हैं। वीडियो में पापुलर गैस एजेंसी का नाम भी साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मैनेजर और प्रबंधक कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
मिली भगत से चल रहा खेल
जिला प्रशासन ने इन सभी एजेंसियों पर नजर रखने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इन अधिकारियों ने गैस एजेंसियों की कारस्तानी और कालाबाजारी के खेल को नजर अंदाज कर दिया है। कहीं जांच नहीं हो रही। इसी का फायदा एजेंसी के कर्मचारी उठा रहे हैं। वर्तमान समय में एक सिलेंडर 2 हजार रुपए तक में ब्लैक हो रहा है। होटल, ठेले वाले मुंहमांगी कीमत देने को तैयार हैं। इसी अवैध कमाई के लिए गोदामों में अवैध रिफिलिंग का खेल शुरू कर दिया गया है। सभी सिलेंडर से गैस चोरी की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।