बिहार की राजधानी पटना का सबसे बड़ा कोचिंग हब मुसल्लाहपुर हाट गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। देश के सबसे लोकप्रिय और चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर पर अज्ञात बदमाशों ने सरेआम गोलीबारी की। हमलावरों ने कोचिंग को निशाना बनाते हुए पांच-छह राउंड फायरिंग की।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, जांच जारी
हमले से पूरे इलाके में भगदड़ और अफरा-तफरी
पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार की राजधानी पटना का सबसे बड़ा कोचिंग हब मुसल्लाहपुर हाट गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। देश के सबसे लोकप्रिय और चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर पर अज्ञात बदमाशों ने सरेआम गोलीबारी की। हमलावरों ने कोचिंग को निशाना बनाते हुए पांच-छह राउंड फायरिंग की। इस अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। वहीं दावा किया जा रहा है कि इस घटना में खान क्लासेस के चौकीदार का सिर फट गया है, जिसे अब अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, खान क्लासेस और ज्ञान बिंदु कोचिंग के छात्रों में झड़प हो गई। विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों तरफ से जुटे छात्रों और असामाजिक तत्वों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।
इलाके में अफरा-तफरी
विवाद के दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने भी भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, उपद्रवियों ने खान क्लासेस का बैनर भी फाड़ डाला। घटना के बाद से इलाके में तनाव है। घटना के बाद पटना के एसएसपी, एसपी और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं।
थाने में दर्ज कराई लिखित शिकायत
कदमकुआं थानाध्यक्ष जन्मजेय कुमार ने बताया कि खान कोचिंग की ओर से लिखित शिकायत में कहा गया कि दूसरे पक्ष द्वारा फायरिंग की गई है। वहीं, ज्ञान बिंदु कोचिंग पक्ष ने भी खान क्लासेस के लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खान सर ने कहा-गरीबों को भी शिक्षा का अधिकार
घटना के बाद शिक्षक खान सर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा यह लगता है कि हम इतनी कम फीस पर क्यों पढ़ा रहे हैं। हमें इतने शानदार नतीजे क्यों मिल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि वे सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखें और यह समझें कि गरीबों को भी शिक्षा का अधिकार है। जब हजारों की संख्या में नतीजे आते हैं, तो कुछ असामाजिक तत्वों को खतरा महसूस होने लगता है। उन्हें लगता है कि वे हमें दबा सकते हैं।
आफिस में तोड़फोड़ का सौंपा फुटेज
खान सर ने बताया कि हमलावरों ने आफिस में पूरी तरह तोड़फोड़ की और गोलियां चलाईं। सीसीटीवी फुटेज अधिकारियों को सौंप दिया गया है। हमारे सुरक्षा गार्ड ने भी हमलावरों की पहचान कर ली है, ये पास के कोचिंग सेंटर के लोग हैं। हमें सुरक्षा चाहिए। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन के संभालने का मामला है। यह हर किसी के लिए जाहिर है कि इसके पीछे पास का कोचिंग संस्थान है। उन्होंने तो यह बयान भी दिया है कि वे खान सर के कोचिंग सेंटर को बम से उड़ा देंगे।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
थानाध्यक्ष जन्मजेय कुमार ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर उन चेहरों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने पत्थरबाजी की। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल जीडी के 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। 22 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा तिथियों की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
यूपीएससी ने ईएसई 2026 के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। पर्सनैलिटी टेस्ट 21 सितंबर से शुरू होंगे। जानिए पूरी डिटेल्स और शिफ्ट का समय।
मध्य प्रदेश में साक्षरता के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 1.89 करोड़ से अधिक लोग निरक्षर थे। विभिन्न साक्षरता अभियानों के बल पर अब तक 1.38 करोड़ (1,38,90,550) लोग निरक्षरता के अभिशाप से बाहर आ चुके हैं।
National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS) द्वारा NEET PG 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की 30 सितंबर तक जारी किए जाने की उम्मीद है।
सीबीएसई (CBSE) द्वारा 6 सितंबर 2026 को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) स्थगित कर दी गई है। नई परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी यहाँ विस्तार से पढ़ें।
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी। सागर के इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर 1 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होगी परीक्षा। जानिए पूरी जानकारी, जिलेवार विवरण और अपडेट्स।
मध्य प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत BRC और APC के 525 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होगी। उच्च पद प्रभार शिक्षकों को पात्रता में शामिल करने की मांग उठी है।
कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। 454 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
केवल लंबे समय तक काम करने से किसी कर्मचारी को स्थाई कर्मी बनने का अधिकार नहीं मिल जाता। जनभागीदारी समिति द्वारा नियुक्त व्यक्ति भी केवल नियुक्ति के आधार पर राज्य सरकार का नियमित कर्मचारी नहीं बन सकता।
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी-एनईटी जून 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।