बिहार के मधेपुरा में सावन के चौथे सोमवार पर सिंहेश्वर धाम मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित होने से दर्जनभर श्रद्धालु घायल हो गए। करीब 15 मिनट तक रही अफरा-तफरी के बीच सभी घायलों को जन नायक कपूर्री ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में भर्ती कराया गया। वहीं ग्रिल से टकराकर गिरने में एक श्रद्धालु का सिर फट गया है।

मंदिर की धक्का मुक्की में सबसे ज्यादा महिलाएं घायल
सिंहेश्वरनाथ मंदिर में मुख्य द्वार खुलने पर अफरा-तफरी
मधेपुरा। स्टार समाचार वेब
बिहार के मधेपुरा में सावन के चौथे सोमवार पर सिंहेश्वर धाम मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित होने से दर्जनभर श्रद्धालु घायल हो गए। करीब 15 मिनट तक रही अफरा-तफरी के बीच सभी घायलों को जन नायक कपूर्री ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में भर्ती कराया गया। वहीं ग्रिल से टकराकर गिरने में एक श्रद्धालु का सिर फट गया है। जिसकी हालत गंभीर है। स्थिति नियंत्रित करने के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायलों में सुपौल के सिंटू कुमार, सहरसा के जलसीमा की रूना देवी, मधेपुरा के ग्वालपाड़ा की सुलेना देवी और एक अज्ञात महिला श्रद्धालु शामिल है।
पट खुलते ही मची अफरा-तफरी
मंदिर में रात 12.30 बजे सरकारी पूजा शुरू हुई, इसके उपरांत रात एक बजे बाबा का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। मंदिर के बाहरी परिसर स्थित मुख्यद्वार के बगल से श्रद्धालुओं को कतारबद्ध होकर प्रवेश कराया जा रहा था। भीड़ को देखते हुए मुख्यद्वार को खोलते ही अलसुबह चार बजे भगदड़ हो गई। जिसमे चार श्रद्धालु गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
शिव मंदिरों में उमड़ रही भीड़
एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु चोटिल हुए हैं। आधे दर्जन पुलिस कर्मी भी जख्मी हैं। सावन का सोमवार होने की वजह से शिव मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ रही है। जिससे भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। अभी हाल ही में लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ हो गई थी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़िए....
बिहार: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में करंट की अफवाह से भगदड़, आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत
नालंदा के शीतला मंदिर में बड़ा हादसा: पूजा के दौरान मची भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास आज यानी सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मकेर की ओर से छपरा की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित 18 चक्का हाइवा ने सामने से एक टोटो को रौंद दिया।
बिहार के छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास आज यानी सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मकेर की ओर से छपरा की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित 18 चक्का हाइवा ने सामने से एक टोटो को रौंद दिया।
बिहार के मधेपुरा में सावन के चौथे सोमवार पर सिंहेश्वर धाम मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित होने से दर्जनभर श्रद्धालु घायल हो गए। करीब 15 मिनट तक रही अफरा-तफरी के बीच सभी घायलों को जन नायक कपूर्री ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में भर्ती कराया गया। वहीं ग्रिल से टकराकर गिरने में एक श्रद्धालु का सिर फट गया है।
महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में आज यानी सोमवार को तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में तड़के करीब 3:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई।
पेट्रोलियम मंत्रालय के नए आदेश के अनुसार, जिन इलाकों में पाइपेड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध है, वहां एलपीजी कनेक्शन अनिवार्य रूप से सरेंडर करना होगा। समयानुसार पीएनजी न अपनाने पर एलपीजी कनेक्शन रद्द किया जा सकता है। जानें नए नियम।
हरिद्वार में 'वन नेशन वन इलेक्शन' कार्यक्रम के दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव ने कंगना रनौत के बयानों का करारा जवाब दिया। साथ ही एक देश-एक चुनाव के फायदों पर भी बात की।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने DGCA के पूर्व फ्लाइंग ट्रेनिंग निदेशक कैप्टन अनिल गिल और विमानन कंपनियों पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। रिश्तेदारों के नाम पर शेल कंपनियां बनाकर विमानों की खरीद-फरोख्त और लीज के जरिए करोड़ों की हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
भारत में चीनी के दाम बहुत तेजी से बढ़े हैं। सिर्फ अगस्त में ही चीनी के दाम 20 फीसदी तक बढ़े हैं। चीनी उद्योग का कहना है कि देश में चीनी की कमी नहीं है। वहीं मध्यप्रेदश की राजधानी भोपाल में मिठास पर महंगाई का चाबुक चल गया है।
23 अगस्त को चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग की याद में मनाए जा रहे तीसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो अध्यक्ष डॉ. वी नारायणन ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में अंतरिक्ष क्षेत्र की भूमिका बेहद निर्णायक होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने यमुना बाढ़ मैदान मामले में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन को बड़ी राहत दी है। NGT का 2017 का आदेश रद्द करते हुए 5 करोड़ रुपये वापस करने का निर्देश दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह