बोलिविया के एल आल्टो शहर में शनिवार सुबह (भारतीय समयानुसार) वायुसेना का हरक्यूलिस विमान क्रैश हो गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। विमान देश के सेंट्रल बैंक के नए नोट लेकर जा रहा था। खराब मौसम के बीच विमान लैंडिंग के बाद रनवे से फिसलकर पास की व्यस्त सड़क पर जा गिरा।

आंसू गैस का इस्तेमाल कर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की।

ला पाज। स्टार समाचार वेब
बोलिविया के एल आल्टो शहर में शनिवार सुबह (भारतीय समयानुसार) वायुसेना का हरक्यूलिस विमान क्रैश हो गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। विमान देश के सेंट्रल बैंक के नए नोट लेकर जा रहा था। खराब मौसम के बीच विमान लैंडिंग के बाद रनवे से फिसलकर पास की व्यस्त सड़क पर जा गिरा। जिस सड़क पर यह गिरा, वहां खड़ी 10 से 15 गाड़ियां भी इसके चपेट में आ गए और डैमेज हो गईं। एयरक्राफ्ट का मलबा, टूटी हुई कारें और लाशें सड़क पर बिखरी नजर आई। सड़क पर बैंक के नोट भी बिखरे नजर आए, जिन्हें उठाने के लिए लोग मौके पर जुट गए। हादसे के बाद एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। दरअसल, बोलिविया की राजधानी ला पाज के निकट एल आल्टो शहर में शुक्रवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ, जब बोलिवियाई वायु सेना का एक लॉकहीड सी-130 हर्क्यूलिस विमान खराब मौसम में रनवे से फिसलकर एक व्यस्त सड़क पर जा गिरा। दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हुए हैं।
कई लोग मौके पर ही मारे गए
विमान में देश के केंद्रीय बैंक के नए छपे नोट ले जाए जा रहे थे, जिनके बिखरने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान सांता क्रूज से रवाना हुआ था और एल आॅल्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान रनवे से बाहर निकल गया। खराब मौसम, संभवत: ओले और बफीर्ली सड़क के कारण यह हादसा हुआ। विमान सड़क पर दौड़ते वाहनों से टकराया, जिससे लगभग एक दर्जन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई लोग मौके पर ही मारे गए।
बैंक ने सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में दिख रहा है कि दुर्घटनास्थल पर नए बैंकनोट (20, 50 और 100 बोलिवियानोस के) बिखरे पड़े हैं, और लोग उन्हें उठाने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षा बलों ने पानी की बौछारें और आंसू गैस का इस्तेमाल कर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। बोलिविया के केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि ये बिखरे नोट वैध मुद्रा नहीं हैं और इन्हें इस्तेमाल या व्यापार के लिए मान्य नहीं किया जाएगा, क्योंकि ये प्रतिस्थापन के लिए थे। बैंक ने सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए हैं।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
बोलिवियाई रक्षा मंत्रालय और एयर फोर्स ने पुष्टि की कि विमान उनकी सेना का था। एल आल्टो हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। राष्ट्रीय एयरलाइन बोलिवियाना डी एविएशन ने कहा कि यह उनका विमान नहीं था। प्रारंभिक जांच में खराब मौसम और संभवत: बर्फीली रनवे को मुख्य कारण बताया जा रहा है। मृतकों में विमान के चालक दल के सदस्य और जमीन पर मौजूद लोग शामिल हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के जामनगर स्थित रिलायंस रिफाइनरी दौरे के बाद भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा सुरक्षा, रणनीतिक सहयोग और व्यापार समझौते को लेकर तेज हुई हलचल की पूरी जानकारी।
स्पेसएक्स और एलन मस्क पर यूक्रेन के स्टारलिंक इंटरनेट को जानबूझकर धीमा करने के आरोप लगे हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की के इन आरोपों पर अमेरिका ने क्या सफाई दी है, जानें विस्तार से।
अमेरिका के 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनावों में ट्रम्प और रिपब्लिकन पार्टी की मुश्किलें बढ़ीं। महंगाई, ईरान युद्ध और घटती लोकप्रियता के बीच क्या डेमोक्रेट्स बना पाएंगे कांग्रेस में बहुमत?
रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन का प्रस्ताव दिया है। शेन्ज़ेन में नवंबर में हो सकती है बैठक।
इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट को बम की धमकी के बाद बुल्गारिया में उतारा गया। एयरबस ए-320 रविवार रात तेल अवीव से वियना जा रहा था। खतरे की सूचना के बाद बुल्गारिया की वायुसेना ने विमान को एस्कॉर्ट करने के लिए मिग-29 लड़ाकू विमान भेजा।
रूस और यूक्रेन के बीच रविवार को भीषण ड्रोन हमले हुए। यूक्रेन ने सेंट पीटर्सबर्ग के तेल डिपो, ओजोन और वीके डेटा सेंटर को निशाना बनाया।
बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख शेख अब्दुल हन्नान को कतर में हिरासत में लिया गया है। उन पर और उनकी पत्नी पर करोड़ों टका की अघोषित संपत्ति और संदिग्ध बैंक लेनदेन का आरोप है।
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित सैन्य अड्डे पर एक गंभीर घटना के बाद भीषण आग लग गई। इस घटना में कई लोगों की मौत हुई है और अन्य घायल हुए हैं। कनाडा के रक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी ने इसकी पुष्टि की।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे से पहले 6 डेमोक्रेटिक सांसदों ने पत्र लिखकर मानवाधिकार और लोकतांत्रिक मुद्दों को उठाने की मांग की। जानें भारत और अमेरिकी नेताओं की प्रतिक्रिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए एक बड़ा कदम उठाते हुए रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने से जुड़े कानून के तहत पाबंदियों और शुल्कों से छूट देने का आदेश जारी कर दिया है। रूसी तेल और गैस खरीद पर आए ट्रंप के इस फैसले से भारत और चीन को बहुत बड़ी राहत मिली है।