×

लंदन में चीन-अमेरिका वार्ता सफल: संबंधों में दिखी नरमी

अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चल रहा व्यापार विवाद अब सुलह की राह पर बढ़ चला है। लंदन में दोनों देशों के बीच हुई व्यापार वार्ता के बाद संकेत मिले हैं कि दोनों देश समझौता करने पर सहमत हो गए हैं।

By: Sandeep malviya

Jun 11, 20255:45 PM

view15

view0

लंदन में चीन-अमेरिका वार्ता सफल: संबंधों में दिखी नरमी

लंदन। स्टार समाचार वेब

अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चल रहा व्यापार विवाद अब सुलह की राह पर बढ़ चला है। लंदन में दोनों देशों के बीच हुई व्यापार वार्ता के बाद संकेत मिले हैं कि दोनों देश समझौता करने पर सहमत हो गए हैं। चीनी मीडिया ने कहा कि अमेरिका और चीन व्यापार विवादों को सुलझाने के लिए समझौते को क्रियान्वित करने के लिए एक रूपरेखा पर सहमत हो गए हैं। मंगलवार को लंदन में दो दिनों की वार्ता के समापन के बाद यह खुलासा हुआ है।

चीनी सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक वाणिज्य उपमंत्री और चीन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रतिनिधि ली चेंगगांग ने कहा कि दोनों पक्ष मई में जेनेवा में हुई वार्ता में दोनों नेताओं के बीच बनी सहमति को क्रियान्वित करने के लिए एक रूपरेखा पर सहमत हो गए हैं। ली और चीन के वाणिज्य मंत्री वांग वेंटाओ, उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। उन्होंने बकिंघम पैलेस के पास 200 साल पुरानी हवेली लैंकेस्टर हाउस में अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक, ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट और व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से मुलाकात की। मंगलवार को लुटनिक ने कहा था कि वार्ता अच्छी चल रही है तथा उन्हें उम्मीद है कि यह पूरे दिन जारी रहेगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले गुरुवार को चीनी नेता शी जिनपिंग से फोन पर लंबी बातचीत की और संबंधों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश शुरू हुई। ट्रंप ने अगले दिन सोशल मीडिया पर बताया कि सोमवार को लंदन में व्यापार वार्ता होगी। 

ट्रंप के बयान के बढ़ा विवाद

चीन और अमेरिका के बीच विवाद ट्रंप के बयान के बाद बढ़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा था कि 'बुरी खबर यह है कि चीन ने हमारे साथ अपने समझौते का पूरी तरह से उल्लंघन किया है, जो कुछ लोगों के लिए चौंकाने वाली बात नहीं है। अब 'मिस्टर नाइस गाइ' बनने की जरूरत नहीं है।'  ट्रंप ने ओवल आॅफिस में कहा कि वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात करेंगे और कोशिश करेंगे कि कोई समाधान निकले। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के चीनी छात्रों के वीजा रद्द करने और कंप्यूटर चिप निर्यात नियंत्रण निर्देश जारी करने के फैसले पर चीन ने नाराजगी जाहिर की थी। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

कतर गैस प्लांट पर हमला: भारत में ऊर्जा संकट, 20% गैस सप्लाई ठप

कतर गैस प्लांट पर हमला: भारत में ऊर्जा संकट, 20% गैस सप्लाई ठप

ईरान के कतर स्थित रास लफान गैस प्लांट पर हमले से भारत की ऊर्जा सुरक्षा खतरे में है। 20% गैस आयात रुकने से बिजली और उद्योगों पर संकट मंडरा रहा है।

Loading...

Mar 19, 20263:58 PM

ईरान-इजराइल युद्ध डे 20: सऊदी रिफाइनरी पर हमला, अमेरिका में ड्रोन अलर्ट

ईरान-इजराइल युद्ध डे 20: सऊदी रिफाइनरी पर हमला, अमेरिका में ड्रोन अलर्ट

अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के 20वें दिन सऊदी अरब की सैमरेफ रिफाइनरी पर हमला हुआ। यनबू पोर्ट और खाड़ी के तेल ठिकानों पर ड्रोन अटैक के बाद तनाव चरम पर है।

Loading...

Mar 19, 20263:29 PM

ईरानी दूतावास का 'डिलीट' गेम: भारत की मदद का शुक्रिया कर पोस्ट हटाया, क्या है कूटनीतिक रहस्य?

ईरानी दूतावास का 'डिलीट' गेम: भारत की मदद का शुक्रिया कर पोस्ट हटाया, क्या है कूटनीतिक रहस्य?

भारत में ईरानी दूतावास ने चिकित्सा सहायता के लिए भारत का आभार जताने वाला पोस्ट डिलीट कर दिया है। जानें इस कूटनीतिक हलचल और इजरायल-ईरान युद्ध के बीच इसके मायने

Loading...

Mar 18, 20265:32 PM

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला: अली लारीजानी और बासिज चीफ सुलेमानी की मौत का दावा

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला: अली लारीजानी और बासिज चीफ सुलेमानी की मौत का दावा

इजरायल ने दावा किया है कि तेहरान में हुए हमले में ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी और बासिज फोर्स के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Mar 17, 20262:56 PM

पाकिस्तान ने काबुल के अस्पताल पर किया अटैक... 400 लोगों की मौत

पाकिस्तान ने काबुल के अस्पताल पर किया अटैक... 400 लोगों की मौत

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में एक अस्पताल पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक की। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि काबुल में एक ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद एक जोरदार धमाका हुआ। यह वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है।

Loading...

Mar 17, 20269:48 AM