सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च तक करवाया गया था। अब बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों छात्रों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। इन स्टूडेंट्स की जानकारी के लिए अब नतीजों को लेकर ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।


नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च तक करवाया गया था। अब बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों छात्रों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। इन स्टूडेंट्स की जानकारी के लिए अब नतीजों को लेकर ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। दावा किया जा रहा है कि बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा 14 अप्रैल तक की जा सकती है। अमूमन सीबीएसई की ओर से मई माह में रिजल्ट जारी किया जाता है। लेकिन, इस बार मई माह से सेकंड फेज बोर्ड एग्जाम का आयोजन करवाया जाएगा। ऐसे में छात्रों को दूसरी परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय प्राप्त किया जाएगा। इसलिए नतीजे जल्दी जारी किए जाएंगे।
दूसरी बोर्ड परीक्षाओं में ये छात्र होंगे शामिल
इस बार से सीबीएसई द्वारा 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाया जाएगा। जो छात्र अभी जारी होने वाले रिजल्ट में फेल हो जाएंगे वे दूसरे फेज की परीक्षा में शामिल होकर अच्छे अंक प्राप्त कर परीक्षा पास कर सकेंगे और अपना साल खराब होने से बचा पाएंगे। इसके अलावा ऐसे छात्र भी परीक्षा दे सकेंगे जो अपने अंकों में सुधार करना चाहेंगे। हालांकि, पास होने वाले स्टूडेंट्स विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं भाषा विषयों में से केवल 3 विषयों की परीक्षा ही दे पाएंगे।
दोनों परीक्षाओं के बाद मिलेगी फाइनल मार्कशीट
सभी छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए फाइनल मार्कशीट/ सर्टिफिकेट दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी होने के बाद मिलेगी। दूसरे फेज का रिजल्ट जून में जारी होगा। ऐसे में स्कूल से पासिंग सर्टिफिकेट जून के अंत तक प्राप्त किया जा सकेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध और असमंजस बरकरार है। तमाम विरोध प्रदर्शनों और परीक्षा को टालने की मांग के बावजूद शासन स्तर पर परीक्षा नहीं टली है। तय कार्यक्रम के अनुसार, अब यह परीक्षा आगामी 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। इस घोषणा के बाद से छात्रों और अभिभावकों में परीक्षा की तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट अभी तक नहीं आई है। पिछले साल जहां सितंबर में ही शेड्यूल जारी हो गया था। वहीं इस बार अक्टूबर आखिरी तक भी कोई आधिकारिक अपडेट न होने से छात्रों में असमंजस की स्थिति है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 की परीक्षा 19 नवंबर से 13 शहरों में आयोजित होगी। यहाँ जानें परीक्षा की पालियों का समय, सिलेबस, और 100प्रश्नों का पैटर्न।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टीईटी) 2024 की नियम पुस्तिका में शामिल एक पात्रता शर्त को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ ने इस मामले में राज्य सरकार और कर्मचारी चयन आयोग को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
देश की राजधानी दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन सोमवार को खत्म हो गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की तीन बड़ी मांगों को मान लिया है। विवि प्रशासन ने स्टूडेंट यूनियन गठन के बाद 15 दिन में चुनाव कराने का एलान कर दिया है।
मध्यप्रदेश में कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर लगाम लगाने, गतिविधियों को नियंत्रित करने और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने कड़े दिशा-निर्देश लागू किए हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने मध्यप्रदेश कोचिंग केंद्र (पंजीयन एवं विनियमन) नियम, 2026 का प्रारूप जारी कर दिया है।
ICAI ने CA Inter September 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक की चंदक साक्षी ने AIR 1 हासिल की है। देखें पूरी टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत।