दतिया के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस को चुनौती देने के लिए शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल जैसे दिग्गजों के क्षेत्रों से भी उम्मीदवार दांव लगाने उतरे हैं। कुछ प्रत्याशी अन्य दलों से तो कुछ निर्दलीय ही मैदान में हैं।

दतिया का दंगल
स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश का दतिया विधानसभा उपचुनाव इन दिनों प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस उपचुनाव की एक और दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। दतिया के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस को चुनौती देने के लिए शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल जैसे दिग्गजों के क्षेत्रों से भी उम्मीदवार दांव लगाने उतरे हैं। कुछ प्रत्याशी अन्य दलों से तो कुछ निर्दलीय ही मैदान में हैं।
दतिया का यह प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने की वजह से सुर्खियों में है। उनके स्थान पर भाजपा ने आशुतोष तिवारी और कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को मैदान में उतारा है। गुरुवार को नाम वापसी का समय बीत जाने के बाद 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन 25 उम्मीदवारों में से 13 विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी हैं, जबकि 12 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। निर्दलीयों में 9 प्रत्याशी दतिया जिले के निवासी हैं, जबकि 3 अन्य जिलों से हैं। वहीं राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों में से कुछ दतिया जिले से हैं और कुछ उम्मीदवार दूसरे जिलों से आकर चुनाव लड़ रहे हैं। यानी दतिया की राजनीतिक लड़ाई में स्थानीय चेहरों के साथ बाहरी उम्मीदवारों की भी अच्छी-खासी मौजूदगी है।
सबसे रोचक तथ्य यह है कि मैदान में उतरे बाहरी प्रत्याशियों में कई ऐसे भी हैं, जो प्रदेश के बड़े नेताओं के विधानसभा क्षेत्रों से आते हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वरिष्ठ मंत्री प्रह्लाद पटेल, वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद लता वानखेड़े, विधायक संजय पाठक, भगवानदास सबनानी और प्रीतम लोधी के विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े प्रत्याशी भी दतिया उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
राजधानी भोपाल से राखी बाला सिंघारे ने "राष्ट्रीय समानता मोर्चा' से और 'भारतीय जनवार्ता पार्टी' से संजना सिंह किन्नर चुनाव लड़ने दतिया पहुंची हैं। इंदौर से चुनाव मैदान में हाथ आजमाने के लिए जितेंद्र मेहरा ने "आपका गणतंत्र पार्टी' से और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के लोकसभा क्षेत्र के नसरुल्लागंज से धर्मेंद्र सिंह पवार "राइट टू रिकॉल पार्टी' से मैदान में उतरे हैं। इसके अलावा प्रीतम लोधी के विधानसभा क्षेत्र पिछोर से राम सिंह कुशवाह ने, "राष्ट्रीय समानता दल' से सागर सांसद लता वानखेड़े के लोकसभा क्षेत्र के सिरोंज से कंछेदीलाल ने निर्दलीय और प्रह्लाद सिंह पटेल के नरसिंहपुर से बाबूलाल मानी भी मैदान में हैं। छतरपुर से बालकिशन विश्वकर्मा ने "परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया' से और भाजपा विधायक संजय पाठक के विधानसभा क्षेत्र विजयराघौगढ़ से एम. डेनियल ने "नेशनल पीपुल्स पार्टी' से नामांकन भरा था, जो निरस्त हो गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।