अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में बीते कई महीनों से जारी भीषण संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी कूटनीतिक सफलता का दावा किया है। ट्रंप के अनुसार, उनके द्वारा गठित शांति बोर्ड ने हमास और गाजा के अन्य सभी सशस्त्र समूहों के हथियार डालने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर सहमति बना ली है।

मध्यस्थता के प्रयास कर रहे मिस्र, कतर और तुर्की को धन्यवाद दिया
ट्रंप ने दावा किया कि गाजा अब सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं रहेगा
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में बीते कई महीनों से जारी भीषण संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी कूटनीतिक सफलता का दावा किया है। ट्रंप के अनुसार, उनके द्वारा गठित शांति बोर्ड ने हमास और गाजा के अन्य सभी सशस्त्र समूहों के हथियार डालने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर सहमति बना ली है। इस समझौते के तहत हमास पीछे हटेगा और इजरायली सेना गाजा से अपनी वापसी करेगी। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए ट्रंप ने लिखा- आज शांति बोर्ड ने गाजा के सभी सशस्त्र समूहों के पूर्ण निरस्त्रीकरण के ऐतिहासिक समझौते पर सहमति जताई है। यह स्थायी शांति और सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है और गाजा के लिए हमारी 20-सूत्रीय योजना को लागू करने का प्रमुख मील का पत्थर है।
चरणबद्ध लागू होगा शांति समझौता
ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इस योजना को कई चरणों में लागू किया जाएगा। पहला चरण-हमास और अन्य चरमपंथी गुटों का पूर्ण निरस्त्रीकरण। दूसरा चरण-हथियार डालने की प्रक्रिया पूरी होते ही इजरायली सेना गाजा से बाहर आ जाएगी। तीसरा चरण- अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल और एक नई फलस्तीनी पुलिस टीम मिलकर गाजा की सुरक्षा और व्यवस्था संभालेंगे।
गाजा से अब सुरक्षा को कोई खतरा नहीं
इस समझौते में अहम भूमिका निभाने वाले देशों की सराहना करते हुए ट्रंप ने मिस्र, कतर और तुर्की का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी अभूतपूर्व उपलब्धि है, जिसके बारे में दुनिया का मानना था कि इसे कभी हासिल नहीं किया जा सकता। सात अक्टूबर 2023 के हमलों का जिक्र करते हुए ट्रंप ने आश्वस्त किया कि गाजा से अब भविष्य में कोई सुरक्षा संकट पैदा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा, एक साल पहले तक जहां भीषण युद्ध, मानवीय संकट और बंधकों का दर्द था, वहां आज हमने ऐतिहासिक प्रगति की है।
पश्चिम एशिया में हलचल: ईरान में गैस संकट
गाजा शांति समझौते के दावों के बीच मध्य पूर्व के अन्य हिस्सों से भी बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। हालिया सैन्य हमलों में गैस प्रोसेसिंग प्लांट्स को पहुंचे नुकसान के बाद ईरान में इस सर्दी रोजाना लगभग 10 करोड़ घन मीटर प्राकृतिक गैस की किल्लत हो सकती है। राष्ट्रपति के कार्यकारी उपाध्यक्ष मोहम्मद जाफर कायम-पनाह ने इस संकट की पुष्टि की है। इधर, ईरानी सेना ने दावा किया है कि उसने कुवैत के अहमद अल-जाबेर एयरबेस पर मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया है।
यह भी पढ़िए...
गाजा पीस बोर्ड: ट्रंप का बड़ा कूटनीतिक जुआ, मोदी के बाद अब पुतिन को भी न्योता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में बीते कई महीनों से जारी भीषण संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी कूटनीतिक सफलता का दावा किया है। ट्रंप के अनुसार, उनके द्वारा गठित शांति बोर्ड ने हमास और गाजा के अन्य सभी सशस्त्र समूहों के हथियार डालने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर सहमति बना ली है।
जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाने की कोशिश के बाद अमेरिका ने गुरुवार तड़के ईरान पर बड़े पैमाने पर जवाबी हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, ईरान के भीतर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कई प्रमुख सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को ईरान के सीक्रेट न्यूक्लियर प्लान 'पिकएक्स माउंटेन' की खुफिया जानकारी सार्वजनिक करने पर फटकार लगाई है। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पाकिस्तानी सेना के नरसंहार और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के विवादित बयान की पूरी विस्तृत जानकारी। जानें कैसे JAAC कार्यकर्ताओं को बनाया जा रहा है निशाना।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे पुतिन से पूछेंगे कि क्या रूस ईरान को अमेरिकी ठिकानों पर हमले में मदद कर रहा है। जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का बयान, ईरान और वेनेजुएला को लेकर भी दिए बड़े संकेत।
जापान के कुमामोटो प्रांत में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी अलर्ट जारी किया गया। हजारों घरों की बिजली गुल हुई और ट्रेन सेवाएं रोकी गईं। वहीं चीन के किंघाई प्रांत में भी दो भूकंप के झटके महसूस किए गए।
ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं है। अपने बयान के तुरंत बाद, राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कई एआई निर्मित तस्वीरें पोस्ट कर हलचल मचा दी।
अमेरिका-ईरान संघर्ष लगातार गहराता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान पर बड़े हमले की चेतावनी दी है, जिसके बाद ब्रिटेन और हूती विद्रोहियों की गतिविधियों से मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है।
अमेरिका ने जबरन श्रम से बने उत्पादों के आयात पर कार्रवाई करते हुए भारत सहित 17 देशों से आयातित वस्तुओं पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जैमीसन ग्रीर ने शुक्रवार को 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 301 के तहत 60 देशों पर नए शुल्क की घोषणा की।
बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के जल्द इस्तीफा देने की चर्चा तेज हो गई है। शेख हसीना की दिसंबर में संभावित वापसी और अदालती फैसलों से देश का राजनीतिक समीकरण बदल सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह