तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक हवाई अड्डे के पास एक कॉलेज छात्रा का अपहरण और गैंगरेप करने के आरोप में तीन हैवानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी थवासी, कार्तिक और कालीस्वरन को मंगलवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

तमिलनाडु के कोयंबटूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास रविवार देर रात 20 वर्षीय छात्रा का 3 लोगों ने रेप किया।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक हवाई अड्डे के पास एक कॉलेज छात्रा का अपहरण और गैंगरेप करने के आरोप में तीन हैवानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी थवासी, कार्तिक और कालीस्वरन को मंगलवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। दरअसल, कोयंबटूर गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के बाद आरोपी थवसी, कार्तिक और कालीस्वरन को मंगलवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पैरों में गोली लगी है।
फुटेजे के आधार पर पहचान
गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए 7 विशेष टीमों का गठन किया था। पीड़िता के दोस्त की कार से कुछ दूरी पर एक बाइक मिली थी। इसी बाइक से आरोपी वहां आए थे। पीड़िता को दोस्त की कार के पास से ही उसे किडनैप किया गया था। बाइक और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।
एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल
लोकल इंटेलिजेंस से पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनों आरोपी कोयंबटूर के उपनगर वेल्लईकणर इलाके में छुपे हुए हैं। जैसे ही पुलिस की स्पेशल टीम वहां पहुंची तो तीनों आरोपियों ने धारदार हथियार से पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस कांस्टेबल चंद्रशेखर इस हमले में घायल हो गए।
पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें तीनों के पैर में गोली लगी और उनका हाफ एनकाउंटर कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों को कोयंबटूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। कहा यह भी जा रहा है कि आरोपियों ने लड़की के बॉयफ्रेंड की भी हत्या कर दी है।
एक नजर में पूरा केस
तमिलनाडु के कोयंबटूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास रविवार देर रात 20 वर्षीय छात्रा का 3 लोगों ने रेप किया। आरोपियों ने पहले छात्रा के बॉयफ्रेंड पर हमला किया। उसे गंभीर हालत में मौके पर छोड़ दिया और छात्रा को खींचकर साथ ले गए। यह पूरी घटना एयरपोर्ट के पास एक सुनसान इलाके में हुई। घटना के आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। पीड़िता रविवार शाम 4:30 बजे अपने बॉयफ्रेंड के साथ हॉस्टल से घूमने निकली थी। दोनों पिछले पांच सालों से रिलेशनशिप में थे। उन्होंने बाहर खाना खाया और फिर वो कार चलाकर एयरपोर्ट के पास पहुंचे। रात 11 बजे तीन लोग उनकी गाड़ी के पास पहुंचे, जहां उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।